Strange IndiaStrange India


  • अशुभ योगों के कारण जरूरी कामकाज में रुकावटें आने की संभावना बन रही है

दैनिक भास्कर

Jul 14, 2020, 05:27 PM IST

15 जुलाई, बुधवार को ग्रहों की स्थिति से शूल नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा के भरणी नक्षत्र में होने से काण नाम का एक और अशुभ योग और रहेगा। सितारों की इस स्थिति के कारण  मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार इन 8 राशि वाले लोगों के कुछ काम अधूरे रह सकते हैं और कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। इनके अलावा वृष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। 

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल 

मेष – पॉजिटिव – आज आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। कहीं से मन मुताबिक पेमेंट आ जाने से मन में राहत रहेगी। धार्मिक संस्थाओं में सेवा संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
नेगेटिव – आज किसी काम के प्रति निर्णय लेने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह ले। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास  करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
व्यवसाय – व्यवसाय में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। टैक्स व कर्ज जैसे मामलों में उलझने उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए आज इन कामों को ना ही करें। आयात-निर्यात के कार्यों में कोई नया अनुबंध मिलने की संभावना है।
लव – घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल का माहौल रहेगा और वातावरण मधुर बना रहेगा। किसी के विवाह संबंधी बातचीत भी संपन्न हो सकती है।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गर्मी की वजह से सिरदर्द जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 6

वृष – पॉजिटिव – किसी महत्वपूर्ण काम के संपन्न होने से राहत की स्थिति रहेगी। लोगों की परवाह ना करके स्वयं के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना ही उपलब्धि प्राप्त करवाएगा। तथा लोग आपकी योग्यता के कायल हो जाएंगे।
नेगेटिव – ध्यान रहे कि जरा सी लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। इसलिए मन को संयमित रखें तथा झूठे दोस्तों से दूरी बनाकर रखें। साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों की राय पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय – व्यवसाय में किसी रुके हुए कार्य के पूर्ण होने की संभावना है। जिससे आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं इसलिए अपने कार्य को पूरी निष्ठा से करें।
लव – किसी पुराने विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा होंगी। तथा मन प्रफुल्लित रहेगा। घर में भी वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। डायबिटिक लोग लापरवाही ना करें। मेडिटेशन पर ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1

मिथुन – पॉजिटिव – दूसरों के दुख-दर्द व तकलीफ में उनकी सहायता करना आपके स्वभाव में शामिल हो रहा है। जिससे समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो रही है। और संपर्कों का दायरा भी बढ़ रहा है जो भविष्य में आपको आर्थिक रूप से सक्षम और  सुदृढ़ बनाएगा।
नेगेटिव – जमीन जायदाद व वाहन को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें क्योंकि कुछ अकस्मात खर्चे आने की संभावना है। योजनाओं को क्रियान्वित होने में भी कुछ परेशानियां आएंगी।
व्यवसाय – व्यावसायिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण लोगों से संबंध आपके लिए नई उपलब्धियां प्रदान करेंगे। तथा आर्थिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी। धन संबंधी जो दिक्कतें चल रही थी आज वह समाप्त होने की संभावना है।
लव – पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। परंतु जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। उनका ध्यान रखें।
स्वास्थ्य – आपको सिर दर्द व मानसिक थकान महसूस होगी। इसलिए आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8

कर्क – पॉजिटिव – आज आप कुछ विशेष कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं तो उस पर अमल करें। ग्रह स्थितियां आप के पक्ष में हैं। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। संतान की उपलब्धियों से मन में सुकून और खुशी रहेगी।
नेगेटिव – किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से कोई मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। तथा दूसरों की वजह से आपको आर्थिक नुकसान भी होने की संभावना है। जिसकी वजह से कुछ तनाव जैसी स्थिति रह सकती हैं।
व्यवसाय – व्यवसाय या ऑफिस में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। साथ ही राजकीय मामलों को लेकर सचेत रहें। बोस या किसी उच्च अधिकारी से कहासुनी  हो सकती है। आज जनसंपर्क को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है।
लव – जीवनसाथी का अनुशासित स्वभाव घर को व्यवस्थित बनाकर रखेगा। जिससे बच्चे तथा परिवार में पॉजिटिव माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य – कब्जियत व गैस जैसी समस्या होने से पेट में दर्द आदि रह सकता है। देशी चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 4

सिंह – पॉजिटिव – युवाओं की कोई दुविधा दूर होने से वे राहत की सांस लेंगे तथा कोई बड़ा फैसला लेने की भी हिम्मत आएगी। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए भाग्योदय संबंधी कोई द्वार खोल सकती हैं।
नेगेटिव – परंतु ध्यान रखें कि आपकी किसी तीखी बात से कोई नाराज हो सकता है। जिसकी वजह से आपको अपयश जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही गलत जगह पूंजी निवेश करने से बचें।
व्यवसाय – व्यवसायिक गतिविधियां सुदृढ़ होगी। कारोबारी विस्तार संबंधी कोई योजना भी हाथ में आ सकती है। उस पर पूरी तरह एकाग्रचित्त होकर कार्य करें। क्योंकि मनोनुकूल रिजल्ट मिलने की संभावना है।
लव – कुछ समय से आप अपनी व्यस्तता के कारण अपने वैवाहिक जीवन पर समय नहीं दे पा रहे हैं। परंतु पारिवारिक सदस्यों का आपके प्रति श्रद्धा व प्यार बना रहेगा।
स्वास्थ्य – बदलते मौसम में गर्मी जनित बीमारियों से अपना बचाव अवश्य करें। ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करते रहे।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

कन्या – पॉजिटिव – विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावटें दूर होने से वह पुनः अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित पाएंगे। साथ ही प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग आपकी उन्नति में सहायक सिद्ध होगा। और परिश्रम के अनुसार आपको उचित फल भी प्राप्त होंगे।
नेगेटिव – मन में किसी की बात को लेकर शक की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं जिसकी वजह से मानसिक स्थिति कुछ डावाडोल रहेगी। परंतु यह वहम ही है और इसमें से निकालना अति आवश्यक है।
व्यवसाय – अपने नकारात्मक विचारों को अपने व्यवसाय पर हावी ना होने दें। कुछ  बाहरी ऑर्डर मिलेंगे जिस पर एकाग्रचित्त होकर काम करें अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में कोई बड़ी डील हो सकती है।
लव – घर और व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखने से सभी स्थितियां अनुकूल रहेंगे। परंतु किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन पर ना होने दें।
स्वास्थ्य – आज कुछ नकारात्मक विचार ज्यादा ही हावी होंगे जिसकी वजह से शारीरिक क्षमता में कमीं महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: गहरा नीला, भाग्यशाली अंक: 2

तुला – पॉजिटिव – काफी दिन से चल रही व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस कर रहे थे। इसलिए आज का दिन आप शांति और सुकून मैं व्यतीत करेंगे।  कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पहले सोच विचार करना आवश्यक है। आर्थिक स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
नेगेटिव – कभी-कभी मन में कुछ बेचैनी व नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। जिसकी वजह से अकारण ही क्रोध की स्थिति रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की किसी बात की अवहेलना ना करें, इससे वातावरण खराब हो सकता है।
व्यवसाय – व्यावसायिक दृष्टि से समय लाभदायक है। परंतु दूसरों की अपेक्षा अपने विचारों को अधिक प्राथमिकता दें। साथ ही धन के लेनदेन संबंधी कार्यों को स्थगित ही रखें। आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कोई फायदा नहीं होगा इसलिए उसमें ध्यान ना लगाएं।
लव – वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी का आपके कार्यों में सहयोग आपकी कई परेशानियों को हल कर देगा।
स्वास्थ्य – आपको शारीरिक व मानसिक आराम की आवश्यकता है। इसलिए मनोरंजक वातावरण में भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9

वृश्चिक – पॉजिटिव – धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से मुलाकात आपके दृष्टिकोण में आश्चर्यजनक परिवर्तन लाएगी। साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आज आपका पूरा समय किसी कार्य के प्रति योजना बनाने में व्यतीत होगा।
नेगेटिव – परंतु ध्यान रखें कि बहुत अधिक होशियारी के बावजूद भी कुछ परिणाम गड़बड़ हो सकते हैं। शेयर, सट्टा जैसे कामों से दूर रहें, क्योंकि आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं।
व्यवसाय – व्यवसाय में कुछ परिवर्तन जैसी स्थितियां कुछ समय से चल रही हैं। उन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। जल्दी ही उचित परिणाम सामने आएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के संबंध वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे रहेंगे। साथ ही कुछ तबादले जैसी स्थिति भी संभव है।
लव – जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रखने में आपको प्रयास करने होंगे। क्योंकि आपका गुस्सा आपके संबंधों में तकरार उत्पन्न कर सकता है।
स्वास्थ्य – बदलते मौसम की वजह से खांसी जुकाम जैसी परेशानी महसूस होगी। देशी चीजों से अपना इलाज करें।
भाग्यशाली रंग: गहरा पीला, भाग्यशाली अंक: 3

धनु – पॉजिटिव – राशि स्वामी बृहस्पति का राशि में पुनः प्रवेश आपकी कार्य क्षमता व योग्यता में वृद्धि कर रहा है। साथ ही भाग्य वृद्धि दायक द्वार भी खोल रहा है। कुछ नजदीकी लोगों के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी।
नेगेटिव – परंतु कभी-कभी अति आत्मविश्वास आपके बनते कामों में विध्न डाल सकता है। इसलिए ज्यादा अभिमान या अपने को सुपीरियर समझना ठीक नहीं है। सेविंग संबंधी मामलों में कुछ कमीं आने की संभावना है।
व्यवसाय – कार्य स्थल पर सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। यदि कोई नया कार्य प्रारम्भ करने की योेजना बना रहे हैं तो उसका अभी कुछ समय के लिए स्थगित ही रखें।
लव – अपने कार्यों में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। क्योंकि कभी-कभी आपको असमंजस जैसी स्थिति के कारण निर्णय लेने में दिक्कत उत्पन्न होगी।
स्वास्थ्य – खानपान हल्का रखें क्योंकि लीवर में किसी तरह की सूजन जैसी समस्या महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 7

मकर – पॉजिटिव – आज मानसिक रूप से काफी संतोषजनक समय है। भागदौड़ की बजाय शांतिपूर्ण ढंग से काम को निपटाने की कोशिश करेंगे। जिससे परिस्थितियां आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगी।
नेगेटिव – परंतु यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि बहुत अधिक सोच-विचार करने में कुछ परिणाम आपके हाथ से निकल सकते हैं। इसलिए योजनाओं के साथ-साथ कार्य क्षमता पर भी ध्यान लगाएं। साथ ही भाइयों के साथ अपने संबंध खराब ना होने दें।
व्यवसाय – व्यावसायिक कार्यों में  कहीं से कर्ज लेने जैसी स्थिति बन रही है। परंतु अपनी क्षमता से अधिक  कर्ज ना ले। पापा ईटिंग संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें क्योंकि किसी छोटी सी बात पर वाद विवाद होने की संभावना है।
लव – जीवन साथी का परिवार में पूरा सहयोग आपको राहत देगा और अपने काम पर पूरा ध्यान लगा पाएंगे।  प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य – गले में किसी प्रकार की खरास या इन्फेक्शन महसूस हो सकता है। इसे गंभीरता से लें और इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3

कुम्भ – पॉजिटिव – जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित सोच आपके कई कार्यों को सुचारू रूप से क्रियान्वित करेगी। तथा कई नकारात्मक परिस्थितियां भी सुलझ सकती हैं। घर परिवार की जरूरतों का भी आप ध्यान रखेंगे।
नेगेटिव – भाइयों के साथ भूमि व संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करें अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। साथ ही अपने गुस्से पर काबू रखकर आराम से बातचीत को सुलझाएं।
व्यवसाय – पारिवारिक व्यवसाय से संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान दें। संपर्क सूत्र व मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आज फायदा होने की संभावना है। परंतु किसी अन्य पर निर्भर ना रहकर सभी निर्णय स्वयं ले।
लव – आज कुछ समय हास-परिहास व मनोरंजक संबंधी कार्य में व्यतीत होगा। जिससे परिवार में सकारात्मक वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की खटास आ सकती है।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु लापरवाही भी नहीं करना है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1

मीन – पॉजिटिव – युवा वर्ग को अपने किसी काम में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। साथ ही रचनात्मक संबंधी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक सुख की प्राप्ति के लिए कोई नजदीकी एकांत स्थान या धार्मिक स्थान पर जाने का विचार करें। जिससे दोबारा से अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे।
नेगेटिव – कामों में सफलता ना मिलने की वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने नजदीकी मित्रों से सलाह लेने पर आपको कुछ राहत मिलने की संभावना है। अधिक परिश्रम करने पर भी अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे।
व्यवसाय – व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। नाजायज कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित हो सकता है, परंतु सावधान रहें इसकी वजह से कुछ मुश्किलें उत्पन्न होंगी। फिक्र ना करें जल्दी ही समय की चाल आपके अनुकूल हो जाएगी।
लव – व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।  परंतु घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही घर के बुजुर्गों का भी आशीर्वाद आपके साथ है।
स्वास्थ्य – आपको अपना मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों पर भी समय व्यतीत करें। साथ ही मेडिटेशन भी करें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 8



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *