Strange IndiaStrange India


  • अंक 2 वाले लोगों को शनिवार को धीमी शुरुआत के बाद मिल सकती है सफलता, अंक 9 वाले लोगों को करियर के मामले में सुखद समाचार मिल सकता है

दैनिक भास्कर

Jun 19, 2020, 05:30 PM IST

शनिवार, 20 जून का मूलांक 2, भाग्यांक 3, दिन अंक 8, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शनिवार को अंक 3 की अंक 2 के साथ मित्र युति, अंक 5, 6 के साथ विरोधी युति, अंक 8 के साथ परस्पर मित्र युति बन रही है। अंक 2 के साथ अंक 6, 8 की मित्र युति बनी है और अंक 5 की प्रबल मित्र युति बनी हुई है। अंक 8 की अंक 5 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 20 जून का दिन…

अंक 1- व्यापार में विस्तार का योग है। मिलने वाले अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। यात्रा संभव है।

क्या करें- शिवलिंग पर जनेऊ चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 2- धीमी शुरुआत के बाद सफलता मिल सकती है। समय को पूरा भुनाने में जुट जाएं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।

क्या करें- सूर्य देव को अर्घ्य देकर परिक्रमा करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- लंबे समय से जिस कार्य में लगे हैं, उस में प्रगति हो सकती है। आईटी इंजीनियरों को सफलता मिल सकती है। थकावट की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- अपने पितरों की पूजा करें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 4- काम में ईमानदारी की कमी नहीं होने दें। सरकारी विभाग में काम अटक सकता है। ब्लड प्रेशर के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतें। 

क्या करें- गणेश भगवान के दूर्वा और गुड़ चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 5- खास भेंट मिल सकती है। संतान संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। विवाहयोग्य लोगों के लिए अनुकूलता अधिक रह सकती है। नाक-कान की समास्या रह सकती है।

क्या करें- शनि देव को काला कपड़ा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- भविष्य संबंधी अनिश्चितता परेशान कर सकती है। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। पारिवारिक दायरे में भागादौड़ी कर सकते हैं। 

क्या करें- संतान को उसकी पसन्द की खाद्य वस्तु भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 7- कामकाज बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। अपनी भाषा पर पर्याप्त नियंत्रण रखें। यात्रा टालें।

क्या करें- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 8- कमाई में कमी आ सकती है। पैसे का लेनदेन ध्यान से करें। खानपान में सावधानी रखें।

क्या करें- कुत्तों को रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 9- करियर के मोर्चे पर सुखद खबर मिल सकती है। अपनी गोपनीय बातें दूसरों से साझा न करें। अपने इरादों पर टिके रहें।

क्या करें- गुलाब का शरबत दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *