Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 21 September Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • देश में रविवार को 1135 लोगों की मौत हुई, अब तक 87 हजार 933 लोग दम तोड़ चुके हैं
  • महाराष्ट्र में रविवार को सबसे ज्यादा 20 हजार 627 मरीज मिले, 26 हजार 408 लोग स्वस्थ हो गए

देश में कोरोना की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 54 लाख 91 हजार 406 मामले सामने आ चुके हैं। रविवार को 87 हजार 392 मरीज मिले। वहीं, 92 हजार 926 ठीक हो गए। यानी लगातार तीसरे दिन नए मरीजों की तुलना में ठीक हुए लोगों की संख्या ज्यादा रही। ये आकंड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

वे 3 दिन, जब नए केस की तुलना ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा रही

तारीख नए केस ठीक हुए मरीज
18 सितंबर 92,969 95,512
19 सितंबर 92,574 94,384
20 सितंबर 87,392 92,926

उधर, 12 राज्य ऐसे हैं, जहां ठीक हुए मरीजों की दर 81% से ज्यादा है। इनमें टॉप-3 में अंडमान-निकोबार, दादरा-दमन दीव और बिहार हैं। इन तीनों राज्यों में रिकवरी रेट 90% से ज्यादा है। वहीं, 9 राज्य में 81% से 90% के बीच है। इस तरह देश में अब तक 43.95 लाख मरीज ठीक हुए हैं और रिकवरी 80.12% तक पहुंच गया है।

12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश में ठीक हुए मरीजों की दर 80% से ज्यादा, बिहार, अंडमान-निकोबार और दादरा-दमन टॉप-3 में; देश में अब तक 54.91 लाख केस 1
12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश में ठीक हुए मरीजों की दर 80% से ज्यादा, बिहार, अंडमान-निकोबार और दादरा-दमन टॉप-3 में; देश में अब तक 54.91 लाख केस 2

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 5 हजार 644 हो गई है। प्रदेश में अब तक 81 हजार 374 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 हजार 970 की मौत हो चुकी है।

12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश में ठीक हुए मरीजों की दर 80% से ज्यादा, बिहार, अंडमान-निकोबार और दादरा-दमन टॉप-3 में; देश में अब तक 54.91 लाख केस 3

2. राजस्थान
प्रदेश में 1 लाख 14 हजार 989 केस हो गए हैं। 95 हजार 469 ठीक हो चुके हैं। 1 हजार 336 की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों से परिवार को मिलने की इजाजत दे दी है। हालांकि, मरीज से मिलने वाले को पीपीई किट, ग्लव्स और फेस मास्क पहनना होगा।

12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश में ठीक हुए मरीजों की दर 80% से ज्यादा, बिहार, अंडमान-निकोबार और दादरा-दमन टॉप-3 में; देश में अब तक 54.91 लाख केस 4

3. बिहार
राज्य में अब तक 1 लाख 68 हजार 542 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 864 की मौत हो चुकी है। 13 हजार 234 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश में ठीक हुए मरीजों की दर 80% से ज्यादा, बिहार, अंडमान-निकोबार और दादरा-दमन टॉप-3 में; देश में अब तक 54.91 लाख केस 5

4. महाराष्ट्र
यहां अब तक 12 लाख 8 हजार 642 केस आ चुके हैं। 8 लाख 84 हजार 341 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 2 लाख 91 हजार 238 का इलाज चल रहा है, जबकि 32 हजार 671 की मौत हो चुकी है।

12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश में ठीक हुए मरीजों की दर 80% से ज्यादा, बिहार, अंडमान-निकोबार और दादरा-दमन टॉप-3 में; देश में अब तक 54.91 लाख केस 6

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में 3 लाख 54 हजार 275 केस आ चुके हैं। 2 लाख 83 हजार 274 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5 हजार 47 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 65 हजार 954 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश में ठीक हुए मरीजों की दर 80% से ज्यादा, बिहार, अंडमान-निकोबार और दादरा-दमन टॉप-3 में; देश में अब तक 54.91 लाख केस 7

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *