Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News |

नई दिल्ली38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फोटो ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की है। यहां कोरोनावायरस से जागरूक करने के लिए जगह-जगह वॉल पेंटिंग की गई है। ओडिशा में अब तक 1.75 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

  • देश में अब तक 86 हजार 796 लोग जान गंवा चुके हैं, 10.15 लाख मरीजों का चल रहा इलाज
  • ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के आखिरी फेज का ट्रायल कल से पुणे में शुरू होगा

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रविवार को 54 लाख के पार हो गया। पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 12 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हुई। एक दिन में टेस्टिंग का ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इन 12 लाख लोगों में 7.66% यानी 92 हजार 574 नए मरीज बढ़े। अब तक 54 लाख 5 हजार 252 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

राहत की बात है कि जिस तेजी से संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा उतनी ही तेजी से मरीज ठीक भी हो रहे। अब तक 43 लाख 2 हजार 562 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 94 हजार 384 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

अच्छी बात है कि यह लगातार दूसरा दिन था जब देश में संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी। इसी के साथ भारत अब मरीजों के ठीक होने के मामले में पहले नंबर पर हो गया है। यहां अब तक अन्य देशों की तुलना में सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। अमेरिका अब दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। (भारत में 100 संक्रमितों में से 79 रिकवर, पूरी खबर पढ़ें)

मरने वालों का आंकड़ा 86 हजार के पार

शनिवार को देश में 1,149 संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी के साथ मरने वालों की संख्या अब 86 हजार 796 हो गई है। अभी 10 लाख 15 हजार 975 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ये मरीज घर में रहकर या फिर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। इनमें करीब 9 हजार मरीजों की हालत गंभीर है।

कर्नाटक में नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

कर्नाटक सरकार ने फिलहाल स्कूल और कॉलेज खोलने पर रोक लगा दी है। केंद्र सरकार ने अनलॉक 4.0 के तहत 21 सितंबर से 9-12वीं क्लास तक के स्टूडेंट्स को गाइडेंस लेने के लिए स्कूल जाने की छूट दी थी। इसके अलावा कई हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को भी खोलने की मंजूरी दे दी थी। इस पर कर्नाटक सरकार ने कहा कि राज्य में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में छात्रों को स्कूल और कॉलेज भेजना ठीक नहीं होगा।

मरीजों का आंकड़ा 54 लाख के पार, इनमें 43 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए; कर्नाटक में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल; देश में अब तक 54.05 लाख केस 1

कोरोना अपडेट्स :

  • कोरोना के लिए बनाए जा रहे ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का आखिरी और फेज-3 ट्रायल सोमवार से पुणे में शुरू हो जाएगा। इसके लिए 150 से 200 वालंटियर्स डोज लेने के लिए तैयार हैं।
  • रेलवे ने शनिवार को कहा कि कोऑपरेटिव और प्राइवेट बैंकों के 10% कर्मचारियों को मुंबई की सबअर्बन ट्रेनों में यात्रा करने की इजाजत दी जाएगी। कोरोना महामारी के चलते सबअर्बन ट्रेनों में यात्रा करने पर प्रतिबंध था। नेशनलाइज्ड बैंकों के कर्मचारियों को पहले से ही ट्रेनों में यात्रा करने की इजाजत है।
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मैंने कोरोना के शुरुआती लक्षण नजर आने पर टेस्ट कराया था, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा निवेदन है कि विगत दिनों जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं वह आइसोलेशन में रहें एवं अपना कोविड-19 टेस्ट जरूर कराएं।
  • अनलॉक 4.0 की गाइडलाइन में मिली छूट के तहत पंजाब सरकार ने 21 सितंबर से राज्य में हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट खोलने का फैसला लिया है। राज्य सरकार के मुताबिक इंस्टीट्यूट जहां पीएचडी, पीजी टेक्निकल या प्रोफेशनल कोर्स चलते हैं वो सब खुलेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों का पालन करना होगा।
  • केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि लॉकडाउन के दौरान चलाई गई श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 97 प्रवासी मजदूरों की सफर के दौरान मौत हुई। गोयल ने कहा कि ये आंकड़े राज्य सरकारों की ओर से मिले हैं।
  • संसद में मानसूत्र के छठवें दिन शनिवार को राज्यसभा में महामारी रोग संशोधन विधेयक, 2020 पारित किया गया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए बिल की जरूरत थी।
मरीजों का आंकड़ा 54 लाख के पार, इनमें 43 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए; कर्नाटक में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल; देश में अब तक 54.05 लाख केस 2

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश

शनिवार को 2607 केस मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 1 लाख 3 हजार 65 हो गई है।राज्य में केस के दोगुना होने की दर बढ़ गई है। अब 42 दिन में दोगुने मरीज मिल रहे हैं। सितंबर के 18 दिनों में भोपाल में 5000 से ज्यादा केस आए हैं।

मरीजों का आंकड़ा 54 लाख के पार, इनमें 43 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए; कर्नाटक में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल; देश में अब तक 54.05 लाख केस 3

2. राजस्थान

शनिवार को रिकॉर्ड 1834 संक्रमित मिले। अब यहां 1 लाख 13 हजार 124 केस हो गए हैं। 93 हजार 805 ठीक हो चुके हैं। 1943 की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों से परिवार को मिलने की इजाजत दे दी है। हालांकि, मरीज से मिलने वाले को पीपीई किट, ग्लव्स और फेस मास्क पहनना होगा।

मरीजों का आंकड़ा 54 लाख के पार, इनमें 43 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए; कर्नाटक में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल; देश में अब तक 54.05 लाख केस 4

3. बिहार

शनिवार को 1616 नए मरीज मिले और 1556 ठीक हो गए। दो संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 1 लाख 66 हजार 987 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 1 लाख 52 हजार 956 ठीक हो चुके हैं, जबकि 861 की मौत हो चुकी है। 13 हजार 169 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

मरीजों का आंकड़ा 54 लाख के पार, इनमें 43 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए; कर्नाटक में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल; देश में अब तक 54.05 लाख केस 5

4. महाराष्ट्र

शनिवार को 20 हजार 519 केस आए। यहां अब तक 11 लाख 88 हजार 15 केस आ चुके हैं। 8 लाख 57 हजार 933 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 2 लाख 97 हजार 480 का इलाज चल रहा है, जबकि 32 हजार 216 की मौत हो चुकी है।

मरीजों का आंकड़ा 54 लाख के पार, इनमें 43 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए; कर्नाटक में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल; देश में अब तक 54.05 लाख केस 6

5. उत्तरप्रदेश

शनिवार को 5729 संक्रमित मिले, जबकि 6596 ठीक हो गए। राज्य में 3 लाख 48 हजार 517 केस आ चुके हैं। 2 लाख 76 हजार 690 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4953 की मौत हो चुकी है। अभी 66 हजार 874 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

मरीजों का आंकड़ा 54 लाख के पार, इनमें 43 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए; कर्नाटक में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल; देश में अब तक 54.05 लाख केस 7

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *