Strange IndiaStrange India


  • भूस्खलन की चपेट में कई घर आए, अब तक करीब 19 लोग लापता
  • पश्चिमी नेपाल के कास्की, लामजुंग और रुकुम जिले की घटना

दैनिक भास्कर

Jul 10, 2020, 04:08 PM IST

काठमांडू. पश्चिमी नेपाल में मूसलाधार बारिश से गुरुवार को हुईं भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। 19 लोग लापता हैं। 10 लोग घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है। पिछले 48 घंटों से हो रही बारिश से नारायणी और अन्य प्रमुख नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक मानसूनी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कास्की जिले में पोखरा सिटी एरिया के सारंगकोट और हेमजन में तीन बच्चों समेत 7 लोगों की जानें गईं। उनमें से 5 की मौत सारंगकोट में भूस्खलन की चपेट में एक घर के आने से हुई। यहां 10 लोग घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा लामजुंग जिले के बेसिशहर में एक परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, रुकुम जिले के आथबिस्कॉट इलाके में भी 2 अन्य लोगों की मौत हो गई।

सिधुपालचोक में बाढ़ जैसे हालात

जाजरकोट जिले में भूस्खलन से 2 घरों के बह जाने से 12 लोग और म्याग्दी जिले में एक ही परिवार के 7 लोग लापता हैं। सिंधुपालचोक में भी बाढ़ जैसे हालात हैं।

पिछले साल जुलाई में भूस्खलन से 78 लोगों की मौत हुई थी
नेपाल में पिछले साल जुलाई में बाढ़ और भूस्खलन से 78 लोगों की जानें गईं थीं। वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।





Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *