Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • National
  • Kisan Rail News | Narendra Singh Tomar Flagged Off India First ‘Kisan Rail’ In Deolali In Nashik To Danapur In Bihar; All You Need To Know

मुंबईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देवलाली से दानापुर के लिए किसान रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

  • केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- किसान रेल सस्ती दरों पर कृषि उपज, विशेष रूप से जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं के ट्रांसपोर्टेशन में मदद करेगी
  • किसान रेल एक साप्ताहिक ट्रेन है, जो हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे देवलाली से रवाना होगी और अगले दिन शाम 6.45 बजे दानापुर पहुंचेगी

देश की पहली किसान रेल शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में स्थित देवलाली से बिहार के दानापुर के लिए रवाना हुई। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। तोमर ने कहा कि किसान रेल सस्ती दरों पर कृषि उपज, विशेष रूप से जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं का ट्रांसपोर्टेशन करेगी। इससे किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलेगा।

तोमर के पास ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग भी है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने कोरोना महामारी के बीच देश भर में फूड प्रोडक्ट की सप्लाई करते हुए 96 रूट पर 4,610 ट्रेनें चलाईं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को सालों के बंधन से मुक्त करने के लिए कई योजना बनाई है। इससे देश के किसान आत्मनिर्भर और समृद्ध होंगे।

31.45 घंटे में 1,519 किलोमीटर की दूरी तय करेगी
ट्रेन एक ओर की यात्रा के दौरान 31.45 घंटे में 1,519 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, बुरहानपुर, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, कटनी, मानिकपुर, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और बक्सर स्टेशन पर रुकेगी।

हर हफ्ते ये ट्रेन शुक्रवार को सुबह 11 बजे देवलाली से रवाना होगी और अगले दिन शाम 6.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। दानापुर से हर रविवार को दोपहर 12 बजे रवाना होगी और अगले दिन 7.45 बजे शाम को देवलाली पहुंचेगी।

किसान रेल रवाना किए जाने के मौके पर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद थे।

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *