Strange IndiaStrange India


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा(बाएं) और महेंद्र सिंह धोनी। पिछली बार 2018 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल का ओपनिंग मैच हुआ था, तब चेन्नई टीम एक विकेट से जीती थी। -फाइल

  • दोनों टीमों के बीच अब तक हुए तीन ओपनिंग मैच में से 2 मुंबई इंडियंस और एक चेन्नई सुपरकिंग्स जीती है
  • अब तक हुए 12 टूर्नामेंट में से 7 बार यही दो टीमें खिताब जीती हैं, चेन्नई तीन और मुंबई 4 बार चैम्पियन बनी है

कोरोनावायरस के कारण यूएई में होने जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन का शेड्यूल रविवार को जारी हुआ। इस बार ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा। लीग के इतिहास में यह चौथा मौका है, जब दोनों टीमें ओपनिंग मैच खेलेंगी। अब तक हुए तीन मैच में 2 बार मुंबई और एक बार चेन्नई जीती है।

मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा 7 बार आईपीएल का ओपनिंग मैच खेलने वाली टीम बनेगी। उसने अब तक 6 ओपनिंग मैच खेले हैं, जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स ने भी इतनी ही बार पहला मैच खेला है।

दोनों टीमों के बीच हुआ पिछला मैच चेन्नई जीती

दोनों टीमों के बीच आईपीएल का पिछला ओपनिंग मैच 2018 में हुआ था। तब चेन्नई सुपरकिंग्स रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीती थी। उस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 165 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई ने एक गेंद रहते 9 विकेट पर 169 रन बनाकर मैच जीत लिया था।

इससे पहले, दोनों टीमों ने 2012 में भी लीग का ओपनिंग मैच खेला था। तब मुंबई इंडियंस 8 विकेट से जीती थी। उस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन पर ऑलआउट हुई थी। तब मुंबई ने 16.5 ओवर में 2 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया था। 2009 के आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस ने ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 19 रन से हराया था।

दोनों टीमें कुल 7 बार आईपीएल का खिताब जीतीं

लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स सबसे सफल टीमें हैं। अब तक हुए 12 टूर्नामेंट में से 7 बार यही दो टीमें खिताब जीती हैं। मुंबई ने सबसे ज्यादा 4, तो चेन्नई तीन बार चैम्पियन बनी है। मुंबई ने पहली बार 2013 में आईपीएल जीता था। इसके बाद 2015, 2017 और 2019 में भी टीम चैम्पियन बनी। दूसरी ओर, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। चेन्नई टीम 10 बार आईपीएल का प्लेऑफ खेली है, जबकि 8 बार फाइनल में पहुंचीं है।

सीएसके चार बार रनरअप रही

चेन्नई सुपरकिंग्स चार बार (2009, 2011, 2013 और 2015) आईपीएल की रनरअप रही, जबकि मुंबई इंडियंस एक बार 2010 में रनरअप रही है। आईपीएल के इतिहास में मुंबई की इकलौती टीम है, जिसने सबसे ज्यादा बार चेन्नई को हराया है। दोनों टीमों के बीच अब तक 28 मुकाबले हुए हैं, इसमें से 17 बार मुंबई, तो 11 बार चेन्नई को जीत मिली है।
चेन्नई और मुंबई टीम का शेड्यूल
इस सीजन में चेन्नई टीम 14 में से 7 लीग मैच दुबई में खेलेगी। इसकी शुरुआत 25 सितंबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से होगी। वहीं, मुंबई टीम ने अबु धाबी को अपना बेस बनाया है। यह टीम 14 में से 8 मैच अबु धाबी में खेलेगी।

मुंबई का लीग स्टेज का पूरा शेड्यूल

तारीख किसके बीच मैच जगह समय
19 सितंबर मुंबई vs चेन्नई अबु धाबी शाम 7.30 बजे
23 सितंबर मुंबई vs कोलकाता अबु धाबी शाम 7.30 बजे
28 सितंबर मुंबई vs बेंगलोर दुबई शाम 7.30 बजे
1 अक्टूबर मुंबई vs पंजाब अबु धाबी शाम 7.30 बजे
4 अक्टूबर मुंबई vs हैदराबाद शारजाह दोपहर 3.30 बजे
6 अक्टूबर मुंबई vs राजस्थान अबु धाबी शाम 7.30 बजे
11 अक्टूबर मुंबई vs दिल्ली अबु धाबी शाम 7.30 बजे
16 अक्टूबर मुंबई vs कोलकाता अबु धाबी शाम 7.30 बजे
18 अक्टूबर मुंबई vs पंजाब दुबई शाम 7.30 बजे
23 अक्टूबर मुंबई vs चेन्नई शारजाह शाम 7.30 बजे
25 अक्टूबर मुंबई vs राजस्थान अबु धाबी शाम 7.30 बजे
28 अक्टूबर मुंबई vs बेंगलोर अबु धाबी शाम 7.30 बजे
31 अक्टूबर मुंबई vs दिल्ली दुबई दोपहर 3.30 बजे
3 नवंबर मुंबई vs हैदराबाद शारजाह शाम 7.30 बजे

चेन्नई का लीग स्टेज का शेड्यूल

तारीख किसके बीच मैच जगह समय
19 सितंबर चेन्नई vs मुंबई अबु धाबी शाम 7.30 बजे
22 सितंबर चेन्नई vs राजस्थान शारजाह शाम 7.30 बजे
25 सितंबर चेन्नई vs दिल्ली दुबई शाम 7.30 बजे
2 अक्टूबर चेन्नई vs हैदराबाद दुबई शाम 7.30 बजे
4 अक्टूबर चेन्नई vs पंजाब दुबई शाम 7.30 बजे
7 अक्टूबर चेन्नई vs कोलकाता अबु धाबी शाम 7.30 बजे
10 अक्टूबर चेन्नई vs बेंगलुरु दुबई शाम 7.30 बजे
13 अक्टूबर चेन्नई vs हैदराबाद दुबई शाम 7.30 बजे
17 अक्टूबर चेन्नई vs दिल्ली शारजाह शाम 7.30 बजे
19 अक्टूबर चेन्नई vs राजस्थान अबु धाबी शाम 7.30 बजे
23 अक्टूबर चेन्नई vs मुंबई शारजाह शाम 7.30 बजे
25 अक्टूबर चेन्नई vs बेंगलुरु दुबई दोपहर 3.30 बजे
29 अक्टूबर चेन्नई vs कोलकाता दुबई शाम 7.30 बजे
1 नवंबर चेन्नई vs पंजाब अबु धाबी दोपहर 3.30 बजे

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *