Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • National
  • Indian Navy News Today Update: Sub Lieutenant Kumudini Tyagi And Sub Lieutenant Riti Singh Deployed On Navy Warships

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह।

भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार दो महिला अफसर सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह को वॉर शिप पर तैनात किया जाएगा। इन दोनों को हेलिकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर (एयरबोर्न टैक्टिशियंस) के पद में शामिल होने के लिए चुना गया है।

महिला अफसरों को जंगी जहाजों पर तैनाती की खबर ऐसे वक्त में सामने आई है, जब भारतीय वायुसेना ने भी महिला लड़ाकू पायलट को राफेल विमानों की फ्लीट को ऑपरेट करने के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंबाला में भारतीय वायुसेना के राफेल स्क्वॉड्रन को पहली महिला फाइटर पायलट जल्द मिल जाएगी। वायुसेना की 10 महिला फाइटर पायलट प्रशिक्षण से गुजर रही हैं। इनमें से एक 17 स्क्वाड्रन के साथ राफेल जेट उड़ाएगी।

10 सितंबर को 5 राफेल जेट को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल जेट खरीदे हैं। इनमें पांच भारत आ चुके हैं। बाकी 2021 के आखिर तक भारतीय वायु सेना के हिस्सा होंगे।

17 अफसरों को विंग्स से सम्मानित किया गया
सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह उन 17 अफसरों के ग्रुप का हिस्सा हैं, जिन्हें सोमवार को अफसर के तौर पर कोच्चि में आईएनएस गरुड़ पर आयोजित एक समारोह में “ऑब्जर्वर” के रूप में स्नातक होने पर “विंग्स” से सम्मानित किया गया। इनमें 13 अफसर रेगुलर बैच से हैं और चार महिला महिला अफसर शॉर्ट सर्विस कमीशन बैच से हैं।

सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह।

सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह।

इस प्रोग्राम में रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज ने कहा था कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है। इनमें पहली बार महिलाओं को हेलिकॉप्टर ऑपरेशन की ट्रेनिंग दी जा रही है। 91 वें रेगुलर कोर्स और 22 वें एसएससी ऑब्जर्वर कोर्स के अफसरों को एयर नेविगेशन, फ्लाइंग प्रोसिजर, एयर वारफेयर में दांवपेंच, एंटी-सबमरीन वारफेयर का प्रशिक्षण दिया गया।

सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी।

सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी।

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *