Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • International
  • India China UN Update | India Beat China, UN Member Of Economic And Social Council (ECOSOC) Body

वॉशिंगटन2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत को यूएन कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमन (सीएसडब्लू) का सदस्य चुन लिया गया है। यह कमेटी यूएन की ही इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल (ईसीओएसओसी) का हिस्सा है। (प्रतीकात्मक)

  • यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरूमूर्ति ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी
  • भारत के अलावा अफगानिस्तान और चीन भी इस दौड़ में थे, कामयाबी भारत को मिली

संयुक्त राष्ट्र यानी यूएन में भारत को एक बड़ी कामयाबी मिली। भारत को कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमन (सीएसडब्लू) का सदस्य चुन लिया गया है। यह कमेटी यूएन की ही इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल (ईसीओएसओसी) का हिस्सा है। भारत का कार्यकाल 2021 से 2025 तक रहेगा। कमेटी में चुनाव के लिए 54 मेंबर्स ने वोटिंग की। भारत को सबसे ज्यादा वोट मिले। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन को कुल वोटों के आधे भी नहीं मिल सके।

तिरूमूर्ति ने दी जानकारी
यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने इस बारे में जानकारी देने के लिए ट्वीट किया। कहा, “भारत ने यूएन की एक अहम काउंसिल ईसीओएसओसी की सीएसडब्लू कमेटी में जगह बनाई है। यह बताता है कि लैंगिग समानता और महिला सशक्तिकरण को लेकर हम कितने गंभीर प्रयास कर रहे हैं। समर्थन देने वाले देशों के हम शुक्रगुजार हैं।” ट्वीट में भारतीय विदेश मंत्रालय को भी टैग किया गया है।

तीन देश दौड़ में थे
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सीएसडब्लू का मेंबर बनने के लिए भारत, चीन और अफगानिस्तान दौड़ में थे। 54 देशों की वोटिंग में भारत और अफगानिस्तान को जीत मिली। चीन को भारत के मुकाबले आधे वोट भी नहीं मिल पाए। सीएसडब्लू जेंडर इक्वेलिटी यानी लैंगिग समानता के क्षेत्र में काम करती है। 1946 में यह कमेटी बनाई गई थी। ईसीओएसओसी में एक वक्त में 45 सदस्य होते हैं। 11 सदस्य एशिया से चुने जाते हैं। इनके अलावा 9 लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों से, 8 पश्चिमी यूरोप और चार पूर्वी यूरोप से होते हैं।

0





Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *