Strange IndiaStrange India


  • दुनिया में अब तक 4 लाख 51 हजार 387 लोगों की मौत, जबकि 44.15 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में 22.34 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 19 हजार 941 लोगों की मौत हुई

दैनिक भास्कर

Jun 18, 2020, 11:12 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 51 हजार 387 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 83 लाख 06 हजार 083 हो गया है। अब तक 44 लाख 15 हजार 833 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि देश में दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। टेक्सास, फ्लोरिडा, एरिजोना, ओक्लाहोमा जैसे कई राज्यों में संक्रमण के मामले दोबारा बढ़े हैं। देश में अभी 1.19 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22.34 लाख संक्रमित हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 22,34,471 1,19,941      9,18,796
ब्राजील 9,60,309  46,665 5,03,507   
रूस  5,53,301 7,478 3,04,342
भारत 3,67,264 12,262 1,94,438 
ब्रिटेन 3,00,717 42,153 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,91,763 27,136 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,40,908 7,257 1,28,622  
इटली 2,37,828 34,448   1,79,455
ईरान 1,95,051 9,185 1,54,812
जर्मनी 1,90,179 8,927 1,73,600

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

‘सऊदी में जून के अंत तक घरेलू पर्यटन बहाल हो सकता है’
कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद सऊदी अरब जून के आखिर में घरेलू पर्यटन बहाल करने की योजना बना रहा है। पर्यटन मंत्री अहमद बिल अकील अल खातिब ने बुधवार को कहा कि हमने गर्मी के मौसम में पर्यटन के लिए कई कार्यक्रम तैयार किए हैं। हम मक्का को छोड़कर सभी क्षेत्रों में घरेलू पर्यटन बहाल कर देंगे। सऊदी में कोरोना प्रभावितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद यहां मई के आखिर से इससे संबधित प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाया गया है।

सऊदी अरब के एक सुपरमार्केट में महामारी से बचाव के लिए मास्क पहनकर खरीदारी करती महिला। देश में केस बढ़ने के बावजूद सरकार यहां प्रतिबंधों को हटा रही है।

डेक्सामेथासोन कोरोना का इलाज नहीं: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि डेक्सामेथासोन कोरोना का इलाज या बचाव नहीं है। इसका इस्तेमाल डॉक्टरों की देखरेख में सिर्फ गंभीर मरीजों पर किया जाना चाहिए। डब्ल्यूएचओ के अधिकारी डॉ. माइकल रेयान ने बुधवार को कहा- ज्यादा पावर वाले स्टेरॉइड मानव शरीर में वायरस की संख्या तेजी से बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि यह दवा सिर्फ बेहद गंभीर मरीजों को दी जाए जिनको इससे स्पष्ट रूप से लाभ हो रहा है। डेक्सामेथासोन इनफ्लेमेशन की जानी-मानी दवा है।

ट्रम्प ने कहा- अमेरिका में दोबारा लॉकडाउन नहीं लगेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि देश में दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। कुछ राज्यों में केस बढ़े हैं। इसका कारण अर्थव्यवस्था का खोला जाना और देश में जारी प्रदर्शन हो सकता है। अमेरिका में 24 घंटे में 809 लोगों की जान गई है, जबकि 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना का एपिसेंटर रहे न्यूयॉर्क में 16 जून को 17 लोगों की जान गई, जो अब तक सबसे कम आंकड़ा है। अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका अभी कोरोना के पहली लहर की चपेट में है। यहां दूसरी लहर आना अभी बाकी है।

Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Pakistan Peru Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- अमेरिका में दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा; दुनिया में अब तक 84.06 लोग संक्रमित 1
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में महामारी के कारण ऑनलाइन ग्रेजुएशन सेनेमनी में भाग लेती छात्रा।

ब्रिटेन: 3 लाख से ज्यादा संक्रमित
ब्रिटेन में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 717 हो गया है। यहां 42,153 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां अब तक 71 लाख से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं।

Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Pakistan Peru Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- अमेरिका में दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा; दुनिया में अब तक 84.06 लोग संक्रमित 2
लंदन में महामारी के बीच एक व्यक्ति पिकाडिली सर्कस पर हैंड सेनिटाइजिंग स्टेशन पर हाथ साफ करता हुआ। यहां लोगों को एक-दूसरे के बीच 2 मीटर दूरी बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है।

फ्रांस: 29,575 लोगों की मौत
फ्रांस में संक्रमण से 24 घंटे में 28 लोगों की मौत हुई है। यहां मृतकों की संख्या 29,575 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के 458 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 1.94 लाख हो गए हैं। देश में 19,118 मरीजों की मौत अस्पतालों में हुई है। फ्रांस में कोरोना के 772 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई।



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *