- Hindi News
- National
- Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
फोटो दिल्ली के सिविक सेंटर की है। यहां काम करने वाले कर्मचारियों के लिए मंगलवार को कोविड टेस्टिंग कैंप लगाया गया। सभी कर्मचारियों ने स्वाब सैंपल देकर जांच कराया। राज्य में अब तक 2.25 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- देश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, आज देश में ऑक्सीजन का उत्पादन 6,900 मीट्रिक टन से ज्यादा है
- देश में पिछले एक हफ्ते में 76 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना की जांच हुई, यूपी में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50 लाख के पार हो गया। अब तक 50 लाख 18 हजार 34 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 91 हजार 96 नए मरीज बढ़े। राहत की बात है कि ठीक होने वालों की संख्या भी 39 लाख से ज्यादा हो चुकी है। अब तक 39 लाख 39 हजार 111 लोग ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को रिकॉर्ड 82 हजार 844 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब तक एक दिन में ठीक होने वालों की ये सबसे ज्यादा संख्या है। इसके पहले 11 सितंबर को 81 हजार 455 लोग ठीक हो चुके हैं। इसी के साथ रिकवरी रेट भी दो दिनों में 0.45% की बढ़ोतरी के साथ 78.45% हो गई है।
मरने वालों की संख्या 82 हजार के ज्यादा
संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या 82 हजार से अधिक हो गई है। अब तक 82 हजार 91 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मंगलवार को 1,283 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। अभी 9 लाख 96 हजार 122 मरीज ऐसे भी हैं जिनका इलाज चल रहा है।
अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू कोरोना पॉजिटिव
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ” मैंने कोविड-19 का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया और उसका रिजल्ट पॉजिटिव आया है। मैं एसिम्प्टोमैटिक हूं और पूरी तरह स्वस्थ्य हूं। गाइडलाइन के मुताबिक मैंने खुद को आईसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया वह गाइडलाइन का पालन करें।”
I had undergone Covid test RT-PCR and have tested positive for Covid19.
I am asymptomatic and feeling healthy. However as per SOP and safety of others, I am self isolating myself and request everyone who came in contact with me to adhere to the SOP.
— Pema Khandu པདྨ་མཁའ་འགྲོ་། (@PemaKhanduBJP) September 15, 2020
![मरीजों का आंकड़ा 50 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 91 हजार मरीज मिले, रिकॉर्ड 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए; अब तक 82 हजार 91 मौतें 2 मरीजों का आंकड़ा 50 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 91 हजार मरीज मिले, रिकॉर्ड 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए; अब तक 82 हजार 91 मौतें 1](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/09/15/t-2_1600188840.png)
![मरीजों का आंकड़ा 50 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 91 हजार मरीज मिले, रिकॉर्ड 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए; अब तक 82 हजार 91 मौतें 3 मरीजों का आंकड़ा 50 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 91 हजार मरीज मिले, रिकॉर्ड 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए; अब तक 82 हजार 91 मौतें 2](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/09/15/t-2_1600188840.png)
कोरोना अपडेट्स
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में अब तक हुए संक्रमितों में केवल 1/5 हिस्सा ही एक्टिव केस रह गया है। मतलब 49 लाख मरीजों में केवल 9.81 लाख मरीज ही ऐसे रह गए हैं जिनका इलाज चल रहा है। बाकी 38.50 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं और 80 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि मौजूदा समय देश में 5 राज्य ऐसे हैं जहां 60% से ज्यादा एक्टिव केस हैं। इनमें भी 14 राज्य और केंद्र शासित राज्य ऐसे हैं जहां अभी 5 हजार से भी कम एक्टिव केस है। 18 राज्य और केंद्र शासित राज्य में 5 से 50 हजार के बीच और 4 राज्यों में 50 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। पिछले एक हफ्ते में 76 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हुई।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र और यूपी में संक्रमण से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र में जहां जुलाई में हर दिन करीब 202 लोगों की मौत हो रही थी वो अब बढ़कर 409 हो गया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में जुलाई के महीने में हर दिन करीब 19 लोगों की मौत हो रही थी जो अब 75 से 76 के बीच हो गई है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मरने वालों की संख्या में पहले की अपेक्षा गिरावट दर्ज की गई है।
- स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। आज देश का ऑक्सीजन उत्पादन 6,900 मीट्रिक टन से कुछ ज्यादा है। बोले- समस्या तब होती है जब इन्वेंटरी मैनेजमेंट नहीं होता है। सभी राज्यों को इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुनिश्चित करने की जरूरत है ताकि समय रहते ऑक्सीजन को फिर से भरा जा सके।
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार से बगैर ई-पास के इंटर स्टेट मूवमेंट की अनुमति दे दी। हालांकि अभी इंटरस्टेट मूवमेंट के लिए बस नहीं शुरू की जाएगी।
- कोरोना की वजह से पाकिस्तान में फंसे 37 भारतीय और 363 नो ऑब्लीगेशन टू रिटर्न इंडिया (एनओआरआई) वीजा होल्डर्स मंगलवार को भारत वापस लौट आए।
- इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के डीजी प्रोफेसर बलराम भार्गव ने बताया है कि देश में 3 वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के स्टेज में हैं। कैडिला और भारत बायोटेक के फेज-1 के ट्रायल पूरे हो गए हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ने फेज-2 पूरा कर लिया है। फेज-3 के ट्रायल की मंजूरी मिलते ही 1500 मरीजों पर ट्रायल शुरू कर देगा।
- मध्यप्रदेश के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना से मौत हो गई। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बीती रात आखिरी सांस ली। गोवर्धन दांगी राज्य के पहले विधायक हैं, जिनकी कोरोना से मौत हुई। उधर, कर्नाटक के अर्बन डेवलपमेंट मंत्री बी बासवराज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
- उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार से 10 हजार ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की है। सरकार ने कहा कि आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए इंतजाम करना जरूरी है।
- दिल्ली विधानसभा का मेन हॉल मंगलवार को सैनिटाइज किया गया। दिल्ली सचिवालय के मुताबिक तीन विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ऐसे में यह कार्रवाई की गई। तीनों विधायकों के संपर्क में आने वाले अन्य सभी विधायकों और अफसरों को सलाह दी गई है कि वह खुद को कुछ दिन आईसोलेट कर लें।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, सोमवार को 83 हजार 808 केस सामने आए। वहीं, 1054 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 49 लाख 30 हजार 237 हो गया है। इनमें 9 लाख 90 हजार 61 एक्टिव केस हैं। 38 लाख 59 हजार 400 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वहीं, अब तक 80 हजार 776 मरीजों की जान जा चुकी है।
- इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि देश में सोमवार को 10 लाख 72 हजार 845 कोरोना सैंपल की जांच की गई। इस तरह अब 5 करोड़ 83 लाख 12 हजार 273 टेस्ट किए जा चुके हैं।
![मरीजों का आंकड़ा 50 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 91 हजार मरीज मिले, रिकॉर्ड 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए; अब तक 82 हजार 91 मौतें 4 मरीजों का आंकड़ा 50 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 91 हजार मरीज मिले, रिकॉर्ड 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए; अब तक 82 हजार 91 मौतें 3](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/09/15/state-cases-1_1600154099.jpg)
पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 2,323 नए मामले सामने आए, 1,902 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और 29 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 93 हजार 53 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 69 हजार 613 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21 हजार 620 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 1,820 लोगों की मौत हो चुकी है।
![मरीजों का आंकड़ा 50 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 91 हजार मरीज मिले, रिकॉर्ड 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए; अब तक 82 हजार 91 मौतें 5 मरीजों का आंकड़ा 50 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 91 हजार मरीज मिले, रिकॉर्ड 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए; अब तक 82 हजार 91 मौतें 4](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/09/15/state-cases6-1_1600138902.jpg)
2. राजस्थान
मंगलवार को राज्य में कोरोना के 1,760 नए केस सामने आए। 1,711 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और 14 लोगों की जान चली गई। राज्य में अब तक 1 लाख 5 हजार 898 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 87 हजार 873 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16 हजार 761 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते 1,264 लोगों की मौत हो चुकी है।
![मरीजों का आंकड़ा 50 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 91 हजार मरीज मिले, रिकॉर्ड 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए; अब तक 82 हजार 91 मौतें 6 मरीजों का आंकड़ा 50 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 91 हजार मरीज मिले, रिकॉर्ड 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए; अब तक 82 हजार 91 मौतें 5](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/09/15/state-cases5-1_1600138916.jpg)
3. बिहार
राज्य में मंगलवार को 1,575 मरीजों की पुष्टि हुई। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 61 हजार 101 पहुंच गई है। राहत की बात है कि इनमें 1 लाख 46 हजार 533 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13 हजार 731 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते 836 लोग जान गंवा चुके हैं।
![मरीजों का आंकड़ा 50 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 91 हजार मरीज मिले, रिकॉर्ड 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए; अब तक 82 हजार 91 मौतें 7 मरीजों का आंकड़ा 50 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 91 हजार मरीज मिले, रिकॉर्ड 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए; अब तक 82 हजार 91 मौतें 6](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/09/15/state-cases4-1_1600138929.jpg)
4. महाराष्ट्र
राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11 लाख के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में यहां 20 हजार 482 नए मामले बढ़े। अब तक 10 लाख 97 हजार 856 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 7 लाख 75 हजार 273 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 91 हजार 797 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 30 हजार 409 लोग संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
![मरीजों का आंकड़ा 50 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 91 हजार मरीज मिले, रिकॉर्ड 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए; अब तक 82 हजार 91 मौतें 8 मरीजों का आंकड़ा 50 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 91 हजार मरीज मिले, रिकॉर्ड 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए; अब तक 82 हजार 91 मौतें 7](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/09/15/state-cases2-1_1600138942.jpg)
5.उत्तर प्रदेश
प्रदेश में मंगलवार को 24 घंटे के अंदर 6,895 नए पॉजिटिव केस बढ़े तो रिकॉर्ड 113 संक्रमितों की मौत हुई है। राहत की बात है कि एक दिन में 6,680 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, मंगलवार को लखनऊ कैंट से भाजपा विधायक सुरेश चंद्र तिवारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
अभी राज्य में 67 हजार 335 एक्टिव मरीज हैं, यानी इनका इलाज चल रहा है। 2 लाख 52 हजार 97 लोग ठीक हो चुके हैं। 4,606 लोगों की मौत हो चुकी है।
![मरीजों का आंकड़ा 50 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 91 हजार मरीज मिले, रिकॉर्ड 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए; अब तक 82 हजार 91 मौतें 9 मरीजों का आंकड़ा 50 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 91 हजार मरीज मिले, रिकॉर्ड 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए; अब तक 82 हजार 91 मौतें 8](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/09/15/state-cases3-1_1600138954.jpg)
0