- मंगलवार को कोरोना से 587 लोगों की जान गई, अब तक 24315 की मौत हो चुकी है
- महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6741 मरीज बढ़े और 213 लोगों ने दम तोड़ दिया
Table of Contents
दैनिक भास्कर
Jul 15, 2020, 07:45 AM IST
नई दिल्ली. देश में संक्रमितों की संख्या 9 लाख 37 हजार 487 हो गई है। अब तक 5 लाख 93 हजार 80 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 लाख 19 हजार 703 लोगों का इलाज चल रहा है। 24 हजार 315 लोगों की जान जा चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
मंगलवार को देश में 29 हजार 917 मरीज बढ़े। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके पहले 13 जुलाई को सबसे ज्यादा 28 हजार 178 केस सामने आए थे। उधर, दिल्ली में हालात बेहतर होते जा रहे हैं। एक महीने में दिल्ली में ठीक होने वाले मरीज 44% बढ़ गए हैं।
![पिछले 24 घंटे में 29917 मरीज बढ़े, यह एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा; देश में अब तक 9.37 लाख केस 2 पिछले 24 घंटे में 29917 मरीज बढ़े, यह एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा; देश में अब तक 9.37 लाख केस 1](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/07/15/state-cases6_1594778730.jpg)
5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोजाना तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को 798 पॉजिटिव मिलने के साथ कुल मरीजों की संख्या 19005 तक पहुंच गई। 10 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 673 हो गया। 4757 मरीजों का अभी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
उधर, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन का फैसला स्थानीय स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया जाता है। शासन स्तर पर कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है। फिलहाल राज्य में स्थायी लॉकडाउन की कोई प्लानिंग नहीं है।
![पिछले 24 घंटे में 29917 मरीज बढ़े, यह एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा; देश में अब तक 9.37 लाख केस 3 पिछले 24 घंटे में 29917 मरीज बढ़े, यह एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा; देश में अब तक 9.37 लाख केस 2](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/07/15/state-cases-11_1594778794.jpg)
महाराष्ट्र: राज्य में मंगलवार को कोरोना के 6741 नए मामले सामने आए, 4500 डिस्चार्ज किए गए और 213 मौतें दर्ज की गईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,67,665 हो गई, जिनमें 1,49,007 रिकवर मामले, 10,695 मौतें और 1,07,665 सक्रिय मामले शामिल हैं। वहीं, मुंबई 969 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 22,828 हो गई। मुंबई में पिछले 48 घंटों में 70 से अधिक मरीजों की जान जाने के साथ मरने वालों का आंकड़ा 5,402 पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 70 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2,60,924 तक पहुंच चुका है, जिसमें से 1,44,507 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है। 1,05,637 मरीज सक्रिय हैं जिनका विभिन्न कोविड 19 अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 10,482 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।
![पिछले 24 घंटे में 29917 मरीज बढ़े, यह एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा; देश में अब तक 9.37 लाख केस 4 पिछले 24 घंटे में 29917 मरीज बढ़े, यह एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा; देश में अब तक 9.37 लाख केस 3](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/07/15/state-cases4-9_1594778819.jpg)
उत्तरप्रदेश: राज्य में मंगलवार को 1656 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं जबकि 778 ठीक होकर घर गए हैं। 28 मरीजों की मौत हुई है। अब प्रदेश में 13760 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। अब तक 24981 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुल 983 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 39,724 हो गया है।
प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीज राजधानी लखनऊ में हैं। रिपोर्ट के अनुसार 1591 एक्टिव मरीज लखनऊ में हैं। नंबर दो पर गाजियाबाद है। जहां 1295 एक्टिव मरीज हैं। नंबर तीन पर 851 मरीज के साथ नोएडा है। जबकि कानपुर नगर में 687, झांसी में 496, मेरठ में 474, वराणसी में 451 एक्टिव मरीज हैं।
![पिछले 24 घंटे में 29917 मरीज बढ़े, यह एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा; देश में अब तक 9.37 लाख केस 5 पिछले 24 घंटे में 29917 मरीज बढ़े, यह एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा; देश में अब तक 9.37 लाख केस 4](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/07/15/state-cases3-9_1594778844.jpg)
राजस्थान: राज्य में मंगलवार को कोरोना के 635 नए मामले सामने आए, छह मौतें हुईं, 539 रिकवर हुए और 488 डिस्चार्ज किए गए। कुल मामलों की संख्या बढ़कर अब 25571 हो गई, जिनमें 524 मौतें, 19169 रिकवर और 18687 डिस्चार्ज शामिल हैं। राज्य में एक जुलाई के बाद से कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। हर रोज औसतन 400 से 500 मामले सामने आ रहे हैं।
![पिछले 24 घंटे में 29917 मरीज बढ़े, यह एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा; देश में अब तक 9.37 लाख केस 6 पिछले 24 घंटे में 29917 मरीज बढ़े, यह एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा; देश में अब तक 9.37 लाख केस 5](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/07/15/state-cases2-9_1594778867.jpg)
बिहार: राज्य में मंगलवार को 1432 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 18853 हो गयी है। वहीं पिछले 24 घंटे में दो चिकित्सकों की कोरोना से मौत हो गई है। मंगलवार की सुबह पटना एम्स अस्पताल में विगत कई दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे कोरोना संक्रमित वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉक्टर एनके सिह की मौत हो गई। वहीं, गया के भी एक चिकित्सक की कोरोना से मौत हो गई है। सोमवार को भोजपुर के एक अधिवक्ता समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, गया में आज एक साथ छह लोगों की मौत हो गई जिसमें एक कोरोना संक्रमित और पांच संदिग्ध मरीज थे।
![पिछले 24 घंटे में 29917 मरीज बढ़े, यह एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा; देश में अब तक 9.37 लाख केस 7 पिछले 24 घंटे में 29917 मरीज बढ़े, यह एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा; देश में अब तक 9.37 लाख केस 6](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/07/15/state-cases5-12_1594778910.jpg)