- सोमवार को बीएसई 552 अंक नीचे 33,228 पर और निफ्टी 159 पॉइंट नीचे 9,813 पर बंद हुआ था
- कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.43 फीसदी बढ़त के साथ 137 अंक ऊपर 9,726 पर बंद हुआ था
Table of Contents
दैनिक भास्कर
Jun 16, 2020, 09:28 AM IST
मुंबई. मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 624.92 अंक ऊपर और निफ्टी 201.1 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले सोमवार को बीएसई 110.34 अंक नीचे और निफ्टी 53.55 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 857.15 अंक तक और निफ्टी 246.55 पॉइंट तक नीचे चला गया था। कारोबार के अंत में बीएसई 552.09 अंक नीचे 33,228.80 पर और निफ्टी 159.20 पॉइंट नीचे 9,813.70 पर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजारों में रही बढ़त
शुक्रवार अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 157.62 अंक ऊपर 25,763.20 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.43 फीसदी बढ़त के साथ 137.22 अंक ऊपर 9,726.02 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.83 फीसदी बढ़त के साथ 25.28 पॉइंट ऊपर 3,066.59 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.98 फीसदी बढ़त के साथ 28.18 अंक ऊपर 2,918.21 पर बंद हुआ था। इधर जर्मनी और फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,43,051 हो गई है। इनमें 1,52,772 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 1,80,320 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 9,915 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 8,113,679 हो चुकी है। इनमें 439,085 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 118,283 हो चुकी है।
09:28 AM बीएसई के सभी 23 सेक्टर आज बढ़त के साथ खुले।

09:26 AM बीएसई के सभी 32 इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले।

09:15 AM बीएसई 744.74 अंक ऊपर 33,973.54 पर और निफ्टी 206.55 पॉइंट ऊपर 10,020.25 पर कारोबार कर रहा है।
सोमवार को अमेरिकी बाजार में रही बढ़त
