- शुक्रवार को अंक 2 वाले लोगों के लिए खर्च की अधिकता रह सकती है, अंक 4 लोगों को विशेष समाचार मिल सकता है
Table of Contents
दैनिक भास्कर
Jun 18, 2020, 05:05 PM IST
शुक्रवार, 19 जून का मूलांक 1, भाग्यांक 2, दिन अंक 6, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शुक्रवार को अंक 2 की अंक 1 के साथ प्रबल मित्र युति बनी हुई है। अंक 5 की अंक 1 और अंक 2 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 6 की अंक 1 के साथ विरोधी युति और अंक 2 के साथ मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, 19 जून का दिन…
अंक 1- अविवाहितों के लिए विवाह संबंधी अनुकूलता संभव है। किसी मित्र के कारण अच्छा अवसर मिल सकता है। पुरानी चिंता से छुटकारा मिल सकता है।
क्या करें- विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 2- किसी निकट परिजन के कारण धन खर्च हो सकता है। धन अटक भी सकता है। पदोन्नति की पृष्ठभूमि बन सकती है।
क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 3- अपनी मानसिक स्थिति पर पर्याप्त नियंत्रण रखें। कोई भी निर्णय करने से पहले भली प्रकार सोच-विचार लें। नई धन-प्राप्ति या उसका आधार संभव है।
क्या करें- गणेश भगवान को हलवे का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 4– विशेष निजी महत्त्व की सूचना मिल सकती है। परिजनों का व्यवहार उत्साह-वृद्धि में सहायक रह सकता है। संध्या के बाद का समय अधिक अनुकूल रह सकता है।
क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 5- निजी जीवन में प्रफुल्लता रह सकती है। जीवनसाथी का व्यवहार विशेष अनुकूल रह सकता है। रोमांस का भाव बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।
क्या करें- शनिदेव को काला कपड़ा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 6– अंतरंग संबंध खास रूप ले सकता है। किसी व्यक्ति से सामान्य परिचय गहरा बन सकता है। यदि आपकी बॉस महिला है तो अधिक अनुकूलता रह सकती है।
क्या करें- हनुमानजी के गुड़-चना चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 7- यात्रा संभव है। यह यात्रा लाभकारी रह सकती है। कार्य-विस्तार का अवसर मिल सकता है। नए जॉब के लिए प्रयास कर सकते हैं।
क्या करें- भैरव बाबा को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 8- अटका धन मिल सकता है। कोई पुराना मामला समाधान की तरफ जा सकता है। कार्य-स्थल पर सहयोगी के कारण अनुकूलता रह सकती है।
क्या करें- कुत्तों को रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 9- धन संबंधी लेन-देन संभलकर करें। व्यापार संबंधी कोई विशिष्ट गतिविधि आज पूरी न करें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी खास काम आज बिलकुल न करें।
क्या करें- देवी कीलक का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद