Strange IndiaStrange India


  • दुनिया के सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका में 25.96 लाख मामले, जबकि 1 लाख 28 हजार लोगों की मौत
  • यूरोप कोरोना से उबरा, यहां के 42 देशों में से 35 में सक्रिय मरीज बढ़ने की दर 0% पर आई

दैनिक भास्कर

Jun 28, 2020, 10:26 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या शनिवार रात 1 करोड़ के पार हो गई। इनमें 54 लाख 58 हजार 367 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 01 हजार 298 लोगों ने जान गंवाई हैं। सबसे संक्रमित देश अमेरिका में 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 25 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, अब तक 1.28 लाख मौतें हो चुकी हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 25,96,537 1,28,152     10,81,437
ब्राजील 13,15,941 57,103 7,15,905
रूस  6,27,646 8,969 3,93,352
भारत 5,29,577 16,103 3,10,146
ब्रिटेन 3,10,250 43,514 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,95,549 28,341 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,75,989 9,135 1,64,024
चिली 2,67,766 5,347  2,28,055
इटली 2,40,136 34,716 1,88,584
ईरान 2,20,180 10,364 1,80,661

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

नेपाल: सभी 77 जिले प्रभावित
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल में संक्रमण के मामले 12 हजार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जोगेश्वर गौतम ने कहा कि देश के सभी 77 जिले कोरोना से प्रभावित हो गए हैं। शनिवार को सरकार ने 554 नए मामलों के सामने आने की पुष्टि की थी। यहां मरने वालों की संख्या 27 है। नेपाल में मई से ही कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

ब्राजील: 57 हजार से ज्यादा मौतें
ब्राजील में 24 घंटे में कोरोनावायरस से 1,109 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 57,070 हो गया है। वहीं, एक दिन में संक्रमण के 38,693 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 13 लाख 13 हजार 667 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 7 लाख 15 हजार लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। ब्राजील के साओ पाउलो शहर के मेयर ने घोषणा की है कि रेस्टोरेंट, बार, पब और सैलून खोलने की योजना टाली जा सकती है।

ब्राजील के साओ पाउलो स्थित एक कब्रिस्तान में कोरोना से जान गंवाने वाले एक युवक को दफन करते परिजन। यह अमेरिका के बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है।

ब्रिटेन: 6 जुलाई से विदेश यात्राओं से प्रतिबंध हटेगा
ब्रिटेन दुनिया में पांचवां सबसे संक्रमित देश है। यहां संक्रमण के अब तक 3.10 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 43 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। ब्रिटेश सरकार ने 6 जुलाई से विदेश यात्राओं पर लगे प्रतिबंधों का हटाने का फैसला किया है। ये छूट कुछ यूरोपीय देशों के लिए होंगे। इसके तहत जिन देशों में मामले कम हैं, वहां से आने पर क्वारैंटाइन नहीं होना होगा।

द.कोरिया: 12 हजार से ज्यादा संक्रमित

दक्षिण कोरिया में 24 घंटे में 62 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 12,715 हाे गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राजधानी सियोल में 14 और ग्येओंग्गी प्रांत 17 मामले मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, द.कोरिया में कोरोना से 280 लोगों की मौत हो चुकी है और 11,364 लोग ठीक हो चुके हैं।

संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार, इनमें से 54 लाख से ज्यादा ठीक हुए; मरने वालों की संख्या 5 लाख हुई 1
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में सैनिक एक कार्यक्रम में मास्क पहनकर शामिल हुए। देश में अब तक 11 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

इजराइल: 621 नए मामले
इजराइल में दो अप्रैल के बाद से कोरोना के मामलों में अब तक का सबसे बड़ा इजाफा हुआ है। एक दिन में 621 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,421 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। इजराइल में कुल 317 लोगों की बीमारी से मौत हो चुकी हैं। यहां गंभीर मरीजों की संख्या 46 से घटकर 41 हो गई है। यहां अब तक 17,002 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *