- दुनिया में अब तक 4 लाख 79 हजार 879 लोगों की मौत, अमेरिका में सबसे ज्यादा 1.23 लाख जानें गईं
- अमेरिका में 24.24 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 10 लाख 20 हजार 403 लोग स्वस्थ हुए
Table of Contents
दैनिक भास्कर
Jun 24, 2020, 11:45 AM IST
वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 93 लाख 59 हजार 372 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 50 लाख 46 हजार 272 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 4 लाख 79 हजार 879 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन देशों में 1 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, संक्रमण का 20 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें ब्राजील में सबसे ज्यादा 52 हजार लोगों की जान गई है और 11.51 लाख लोग संक्रमित हुए हैं।
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 24,24,168 | 1,23,475 | 10,20,403 |
ब्राजील | 11,51,479 | 52,771 | 6,13,345 |
रूस | 5,99,705 | 8,359 | 3,56,429 |
भारत | 4,56,115 | 14,483 | 2,58,574 |
ब्रिटेन | 3,06,210 | 42,927 | उपलब्ध नहीं |
स्पेन | 2,93,832 | 28,325 | उपलब्ध नहीं |
पेरू | 2,60,810 | 8,404 | 1,48,437 |
चिली | 2,50,767 | 4,505 | 2,10,570 |
इटली | 2,38,833 | 34,675 | 1,84,585 |
ईरान | 2,09,970 | 9,863 | 1,69,160 |
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।
अमेरिका: 2 करोड़ से ज्यादा टेस्टिंग हुई
अमेरिकी टॉप हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने मंगलवार को देश में संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका जताई। देश के कई राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं। अमेरिका के अन्य चार हेल्थ एक्सपर्ट ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कभी भी टेस्टिंग कम करने की सलाह नहीं दी थी। ओक्लाहोमा में रैली में ट्रम्प ने कहा था कि उन्हें कम टेस्टिंग की सलाह दी गई थी। वहीं, फौसी ने कहा कि सच्चाई यह है कि देश में ज्यादा टेस्टिंग हो रही है। यहां अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है।
टेक्सास: 5000 से ज्यादा नए मामले
अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक ही दिन में संक्रमण के 5,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। गवर्नर ग्रेग एबॉट ने मंगलवार को कहा कि टेक्सास में बहुत सारे लोग हैं जो सोचते हैं कि कोरोना का प्रसार वास्तव में एक चुनौती नहीं है। राज्य में कोरोना तेजी से फैल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर है। उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील की।

द.कोरिया: 12 हजार से ज्यादा संक्रमित
दक्षिण कोरिया में 24 घंटे में 51 संक्रमित मिले हैं। यहां कुल आंकड़ा 12,535 हो गया है। स्थानीय और विदेशी मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पांच दिनों बाद संक्रमण का मामला 50 से ज्यादा सामने आया। नए मामलों में 20 विदेशी नागरिकों में सामने आए हैं।

इजरायल: 430 नए मामले
इजरायल में एक दिन में सबसे ज्यादा 430 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को नए मामले आने से देश में संक्रमितों की संख्या 21,512 हो गई है। देश में अभी 5335 मामले सक्रिय हैं। अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 15 हजार 869 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को विशेष मंत्रिस्तरीय समिति ने सबसे ज्यादा संक्रमित शहर एलाड और उत्तर-पूर्वी शहर तिबरियास को ‘प्रतिबंधित क्षेत्र’ घोषित कर दिया है।