Strange IndiaStrange India


  • कोरोना से दुनियाभर में अब तक 5.46 लाख लोगों की जान गई, 68.49 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 30.97 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 33 हजार 972 मौतें

दैनिक भास्कर

Jul 08, 2020, 09:23 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 19 लाख 48 हजार 244 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 68 लाख 49 हजार 76 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 46 हजार 547 की मौत हो चुकी है। अमेरिका ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर खुद को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से अलग कर लिया। राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेट कैंडिडेट जो बिडेन ने इस फैसले को गलत बताया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जब तक अमेरिका ग्लोबल हेल्थ सिस्टम को मजबूत करता रहेगा अमेरिकी लोग सुरक्षित रहेंगे। मैं राष्ट्रपति बनने पर पहले ही दिन अमेरिका को डब्ल्यूएचओ में शामिल कराउंगा। मैं वर्ल्ड स्टेज पर अमेरिका की लीडरशिप दोबारा बहाल करूंगा।’’

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 30,97,084 1,33,972    13,54,863
ब्राजील 16,74,655 66,868 10,72,229 
भारत 7,43,481 20,653 4,57,058
रूस 6,94,230 10,494 4,63,880
पेरू 3,09,278 10,952 2,00,938
स्पेन 2,99,210 28,392  उपलब्ध नहीं    
चिली 2,98,557 6,384 2,64,371
ब्रिटेन 2,86,349 44,391 उपलब्ध नहीं
मैक्सिको  2,68,008 32,014 1,63,646
इटली 2,41,956 34,899 1,92,815

न्यूजीलैंड: कोरोना की जानकारी देने वाले सांसद का इस्तीफा

कोरोना की जानकारी लीक करने वाले न्यूजीलैंड के सांसद हैमिश वॉकर ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। वॉकर सेंटर राइट नेशनल पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले कुछ कोरोना संक्रमितों की व्यक्तिगत जानकारी बताई थी। इस पर उनकी पार्टी की आलोचना हुई थी। वॉकर ने अपना इस्तीफा सौंपने के बाद कहा कि मैं अपने बयान पर अफसोस जाहिर करता हूं। मैं आगे कभी भी इस तरह की टिप्पणी नहीं करूंगा। न्यूजीलैंड में सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है।

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में मंगलवार को एक व्यक्ति का स्वैब सैंपल लेती एक स्वास्थ्यकर्मी।

ब्रिटेन: इकोनॉमिक रिकवरी के लिए सरकार मिनी बजट लाएगी

ब्रिटेन सरकार ने कोरोना से हुए नुकसान के बाद इकोनॉमिक रिकवरी के लिए एक मिनी बजट लाएगी। प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि स्कूल, हाउसिंग, सड़क रखरखाव,पब्लिक ट्रांसपोर्ट और मेडिकल सुविधाएं बेहतर बनाने में यह मददगार होगा। वित्त मंत्री ऋषि सुनाक बताएंगे किस तरह से बजट की रकम खर्च की जाएगी। ब्रिटेन में अब तक 44 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। यह यूरोप में सबसे ज्यादा है।

राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेट कैंडिडेट बिडेन ने कहा- सत्ता में आए तो अमेरिका फिर डब्ल्यूएचओ का मेंबर बनेगा; दुनिया में 1.19 करोड़ केस 1
ब्रिटेन के वाटरलू रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को मास्क लगाकर पहुंचे यात्री। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की शर्त पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने की मंजूरी दी गई है।



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *