Strange IndiaStrange India


  • अंक 2 वाले लोगों को 14 जून को महत्वपूर्ण निर्णय करना पड़ सकता है, अंक 4 वाले लोग अभी निवेश न करें

दैनिक भास्कर

Jun 13, 2020, 02:20 PM IST

रविवार, 14 जून का मूलांक 5, भाग्यांक 6, दिन अंक 1, 4, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार को अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 5 की अंक 1, 4 के साथ मित्र युति बन रही है। अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 14 का दिन…

अंक 1- करियर के मामले में अपने से वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है। निकट के संबंध में गहराई बढ़ सकती है। सेहत का मोर्चा अच्छा रह सकता है।

क्या करें- श्रीरामवंदना का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 2- अविवाहितों के विवाह संबंधी मामले में उल्लेखनीय प्रगति संभव है। करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय करना पड़ सकता है। पाचन शक्ति दुख दे सकती है।

क्या करें- देवी के चरणों में दूर्वा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 3– संतान की पढ़ाई के बारे में कोई खास बात हो सकती है। शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण हो सकता है। गैस की समस्या रह सकती है। 

क्या करें- घर में बने हलवे का दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 4- धंधे में बड़ा निवेश अभी न करें। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिल सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव रह सकता है।

क्या करें- चींटियों को दाना डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 5- अपने मत पर स्थिर रहें। संतान से संबंधित विशेष खर्च करना पड़ सकता है। हड्डी संबंधी चोट के मामले में सावधानी रखें।

क्या करें- हनुमान बाहुक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 6- पारिवारिक चिंता रह सकती है। पिता और बड़े भाई के साथ तनाव से बचें। ब्लड शुगर के शिकार लोग इस मामले में लापरवाही न बरतें।

क्या करें- भैरव बाबा को इमरती और नमकीन चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- ऑफिस में सहकर्मियों से मनमुटाव रह सकता है। दिया धन अचानक वापस मिलने की खुशी मिल सकती है। सिर में खिंचाव रह सकता है।

क्या करें- शिव-परिवार को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद 

अंक 8- नौकरी में बदलाव की इच्छा पैदा हो सकती है। परीक्षा-परिणाम में अनुकूलता रह सकती है। पुरानी चोट फिर उभर सकती है। 

क्या करें- आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 9- अपने खास उद्देश्य की पूर्ति में मेहनत में किसी भी तरह की कमी न रखें। नया कारोबारी सौदा कर सकते हैं। गाड़ी ध्यान से चलाएं।

क्या करें- शनि देव को लोहे के बर्तन में काले तिल भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *