- देश में कोरोना से अब तक 17 हजार 410 मौतें हुईं, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7855 की जान गई
- तमिलनाडु में लगातार दूसरे दिन 3900 से ज्यादा संक्रमित मिले, अब तक 1201 मौतें हुईं
Table of Contents
दैनिक भास्कर
Jul 01, 2020, 07:50 AM IST
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 85 हजार 792 हो गई है। covid19india.org के मुताबिक, मंगलवार को 18 हजार 256 मामले सामने आए। वहीं, 12 हजार 565 लोग स्वस्थ हुए। इस दौरान 506 लोगों की संक्रमण से जान गई।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि एक भाजपा विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें ईएसआई अस्पताल में भर्ती किया गया है।
उधर, रात करीब 11.30 बजे आरोग्य सेतु ऐप में तकनीकी खामी सामने आई। ऐप की ओर से ट्वीट में यह जानकारी दी गई। कहा कि कुछ यूजर्स को लॉगिन में परेशानी आ रही है। हालांकि, रात 12.10 बजे ऐप ने फिर से काम करना शुरू कर दिया।
5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: राज्य में मंगलवार को 223 पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ संक्रमितों की संख्या अब 13,593 हो गई है। सबसे ज्यादा मुरैना में 59, इंदौर में 45, भोपाल में 25 संक्रमित पाए गए। 18 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

महाराष्ट्र: राज्य में मंगलवार को 4,878 संक्रमित पाए गए। यहां अब तक 1,74,761 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7,855 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को सबसे ज्यादा ठाणे में 1,628 और पुणे में 1,024 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मुंबई में 893 संक्रमित बढ़े।

उत्तरप्रदेश: यहां मंगलवार को 664 नए मरीज सामने आए और 25 की जान गई। सबसे ज्यादा 152 संक्रमित गाजियाबाद से मिले। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 96, लखनऊ में 29 और कानपुर में 18 कोरोना पॉजिटिव मिले। राज्य में अब तक 23,492 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 23,492 लोगों की जान जा चुकी है।

राजस्थान: राज्य में मंगलवार को 348 मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 18,008 हो गई है। सबसे ज्यादा 58 भारतपुर और 55 संक्रमित जोधपुर में मिले। इस बीच, राज्य सरकार ने अनलॉक-2 के लिए गाइडलाइंस जारी कीं। इसके मुताबिक, स्कूल और कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। कोचिंग, बड़े मंदिर अभी नहीं खुलेंगे।

बिहार: राज्य में मंगलवार को 370 केस आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 9,988 हो गई है। एक दिन में 5 लोगों की मौत भी हो गई। इससे पहले सोमवार शाम को एक बारात में शामिल हुए 108 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शादी में शामिल 375 लोगों का सैंपल लिया गया था। यह शादी डीहपाली गांव के इंजीनियर अनिल की थी। अनिल गुड़गांव से अपने गांव आया था। 15 जून को उसकी बारात नौबतपुर गई थी। 17 जून को उसकी मौत हो गई थी।
