Strange IndiaStrange India


  • देश में कोरोना से अब तक 16 हजार 103 संक्रमितों की मौत, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7273 की जान गई
  • शनिवार को रिकॉर्ड 14229 लोग ठीक हुए, दिल्ली संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर आ गई है

दैनिक भास्कर

Jun 28, 2020, 08:51 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 29 हजार 577 हो गई। हालांकि, राहत की बात ये है कि अब तक 3 लाख से ज्यादा संक्रमित स्वस्थ हो गए। शनिवार को रिकॉर्ड 20 हजार 132 नए कोरोना मरीज मिले। यह एक दिन में मिले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले बीते दो दिन लगातार 18 हजार से ज्यादा मरीज मिले थे। इसके अलावा, रिकॉर्ड 14229 लोग ठीक हुए। दिल्ली 80 हजार कोरोना संक्रमितों के साथ राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गई। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

देश में अब तक 16103 मौतें हो चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में 7273 हुईं। लेकिन आबादी के लिहाज से सबसे ज्यादा जानें दिल्ली में गईं। राजधानी में यहां प्रति 10 लाख की आबादी पर 129 लोगों की मौतें हो रही हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है।

सबसे ज्यादा संक्रमित टॉप 5 राज्यों का हाल 

राज्य कुल आबादी कुल मौतें मरीजों की मौतें प्रति ( प्रति 10 लाख)
दिल्ली 1.98 करोड़ 2558 129
महाराष्ट्र 12.21 करोड़ 7273 59
गुजरात 6.79 करोड़ 1790 26
तमिलनाडु 7.56 करोड़ 1026 13
हरियाणा 2.86 करोड़ 218 7

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले बढ़े 

तारीख केस
27 जून 20132
26 जून 18256
25 जून 18185
24 जून 16753
20 जून 15918

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: यहां शनिवार को 167 नए मरीज सामने आए और 4 की जान गई। भोपाल में 41, इंदौर में 32, मुरैना में 18 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 965 हो गई, इनमें से 2444 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 550 लोगों की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 20132 मरीज बढ़े, अब तक 5.29 लाख केस; प्रति 10 लाख की आबादी के हिसाब से सबसे ज्यादा 129 मौतें दिल्ली में 1
यह तस्वीर भोपाल की है। यहां रोजाना से 40 से 60 केस मिल रहे हैं। प्रशासन ने यहां पर अब घर-घर जाकर सैंपल लेने का फैसला किया है। 

उत्तरप्रदेश: यहां शनिवार को 606 नए मरीज सामने आए और 19 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 126, गाजियाबाद में 69 और लखनऊ में 29 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 21 हजार 549 हो गई, इनमें से 6685 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 649 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र: यहां शनिवार को 6368 संक्रमित मिले और 167 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 59 हजार 133 हो गई, इनमें से 67 हजार 600 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 7273 ने जान गंवाई।1 जुलाई से मुंबई के अस्पतालों को कोरोना से जुड़ी मौतों की जानकारी गूगल फॉर्म के जरिए देनी होगी।

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 20132 मरीज बढ़े, अब तक 5.29 लाख केस; प्रति 10 लाख की आबादी के हिसाब से सबसे ज्यादा 129 मौतें दिल्ली में 2
यह फोटो मुंबई की है। यहां संक्रमण का पता नहीं चल रहा है। अब यहां सैंपल लेने वाली टीम के लिए पीपीई किट पहनना अनिवार्य कर दिया है। यहां पिछले 7 दिनों में 50 से ज्यादा मेडिकल स्टाफ संक्रमित हो गया। 

राजस्थान: यहां शनिवार को 284 नए मरीज सामने आए और 11 की जान गई। जयपुर में 17, जोधपुर में 40, और धौलपुर में 32 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार 944 हो गई, इनमें से 3186 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 391 लोगों की मौत हुई है।

बिहार: यहां शनिवार को 302 संक्रमित मिले और 2 मौत हुईं। पटना में 25, मधुबनी में 15 और भागलपुर में 33 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 8 हजार 980 हो गई, इनमें से 1992 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 58 ने जान गंवाई।

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 20132 मरीज बढ़े, अब तक 5.29 लाख केस; प्रति 10 लाख की आबादी के हिसाब से सबसे ज्यादा 129 मौतें दिल्ली में 3
यह फोटो पटना का है। शहर में शनिवार को 25 पॉजिटिव मिले। कुछ इलाकों को बैरिकेट्स लगाकर सील कर दिया गया।



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *