Strange IndiaStrange India


  • सोमवार सुबह 5 बजे सुबह से ही कांग्रेस ने वॉट्सऐप ग्रुप्स के जरिये समर्थकों को एक्टिव करके सोशल मीडिया पर प्रदर्शन शुरू किया
  • कांग्रेस और इसके समर्थक #SpeakUpAgainstFuelHike हैशटेग से ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे, राहुल गांधी ने किया सिर्फ 1 ट्वीट

दैनिक भास्कर

Jun 29, 2020, 12:32 PM IST

नई दिल्ली. देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस आज जमकर प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली से लेकर केरल तक हर जगह कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध के नए तरीके आजमा रहे हैं। लॉकडाउन और कोरोना के डर से पहली बार सोशल मीडिया पर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। बीते 10 दिनों में डीजल करीब 11 रुपए और पेट्रोल 9 रुपए महंगा हो गया है। 

साइबर सेल ने की जमकर तैयारी
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इस प्रदर्शन के लिए बीते 4 दिन से तैयारी चल रही थी। तीन दिन इसे छोटे स्तरों पर चलाया गया और 29 जून को एक साथ मैदान में उतरे हैं। आज सुबह 5 बजे से ही कांग्रेस ने वॉट्सऐप ग्रुप्स के जरिये समर्थकों को एक्टिव करके ट्विटर, फेसबुक, इंस्टग्राम और यूट्यूब पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। 9 बजे के बाद इसमें तेजी आई और 11 बजे तक ये पूरे जोरों पर हैं।

कांग्रेस के तमाम संगठन और पदाधिकारियों को मेंडेट दिया गया है कि उन्हें पूरे दिन एक्टिव रहकर मोदी सरकार के घेरना है। इसके लिए कांग्रेस की साइबर सेल ने भी विशेष कंटेंट तैयार कराया है। इसमें भाजपा नेताओं के पुराने बयान, भाजपा को सपोर्ट करने वाले फिल्मी सितारों के बयान, कार्टून, वीडियो और डेटा पोस्ट करके माहौल बनाया जा रहा है।

कांग्रेस की ओर से की जा रही अपील

 पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने गरीब आदमी से लेकर हर वर्ग की कमर तोड़ दी है; महामारी में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने हर वर्ग को झकझोर कर रख दिया है। आइये पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ #SpeakUpAgainstFuelHike अभियान का हिस्सा बन जन की आवाज बुलंद कर सरकार को जगाते हैं।

सोनिया ने नहीं, राहुल ने दिया मैसेज

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से मैसेज दिया है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से परेशान लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करें और उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाएं। सोनिया गांधी का कोई ब्लू टिक वाला ऑफिशियल हैंडल नहीं है, लेकिन उनके नाम से चल रहे कई हैंडल्स पर महंगाई के खिलाफ ट्वीट हो रहे हैं।

कांग्रेस के ऑनलाइन प्रदर्शन की झलकियां

पेट्रोल डीजल की कीमतों और कांग्रेस के प्रदर्शन पर ये भी पढ़ें

महंगाई के खिलाफ मोर्चा LIVE / पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के विरोध में कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

कोरोना के बीच महंगाई / दिल्ली में डीजल का रेट 13 पैसे बढ़कर 80.53 रुपए के रिकॉर्ड पर, 3 हफ्ते में 22 बार कीमत बढ़ी, 7 जून से अब तक 11.14 रु महंगा

बढ़ोतरी / आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में पेट्रोल 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ा





Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *