Strange IndiaStrange India


  • कोरोना से दुनियाभर में अब तक 5.67 लाख लोगों की जान गई, 74.35 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 33.55 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 37 हजार 403 मौतें

दैनिक भास्कर

Jul 12, 2020, 02:20 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 28 लाख 42 हजार 36 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 74 लाख 78 हजार 194 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 67 हजार 649 की मौत हो चुकी है। इजराइल की राजधानी तेल अवीव के राबिन स्क्वैयर पर लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इनमें खुद का रोजगार करने वाले, छोटे व्यापारी और कलाकार शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार महामारी से सही ढंग से नहीं निपट रही। सरकार की ओर से जारी आर्थिक सहायता लोगों तक नहीं पहुंच रही है।

जापान के ओकिनावा द्वीप पर तैनात 60 से ज्यादा अमेरिकी नौसैनिक संक्रमित मिले हैं। इन सैनिकों की रिपोर्ट बीते कुछ दिनों में पॉजिटिव आई हालांकि अफसरों ने इसकी जानकारी रविवावर को ही मिलने का दावा किया। ओकिनावा के गवर्नर ने अमेरिकी मिलिट्री कमांडर से संक्रमण रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। 

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 33,55,646 1,37,403 14,90,446
ब्राजील 18,40,812 71,492 12,13,512
भारत 8,50,358 22,687 5,36,231
रूस 7,20,547 11,205 4,97,446
पेरू 3,22,710 11,682 2,14,152
स्पेन 3,00,988 28,403 उपलब्ध नहीं    
चिली 3,09,274 6,781 2,78,053
ब्रिटेन 2,88,953 44,798 उपलब्ध नहीं
मैक्सिको  2,89,174 34,191 1,77,097
ईरान 2,55,117 12,635 2,17,666

LIVE UPDATES:

  • ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की पत्नी मिशेल बोल्सोनारो और उनकी दो बेटियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जायर बोल्सोनारो बीते बुधवार को संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनके परिवार के दूसरे सदस्यों की जांच की गई थी। 
  • कंबोडिया में संक्रमण के 15 नए मामले मिले हैं। अब यहां संक्रमितों की संख्या 156 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ऑर वेंडिन ने बताया कि संक्रमितों की उम्र 21 से 33 साल के बीच है। ये सभी लोग शुक्रवार को सऊदी अरब से मलेशिया के रास्ते यहां पहुंचे हैं।
  • दक्षिण कोरिया में मास्क खरीदने पर लगी पाबंदिया हटा ली गई हैं। चार महीने पहले बाजार में मास्क की कमी हो गई थी। इसके बाद सरकार ने कहा था कि एक व्यक्ति सप्ताह में सिर्फ दो मास्क खरीद सकता है। बाद में इसकी संख्या बढ़कार 10 तक की गई थी। 
  • टोक्यो में रविवार को लगतार चौथे दिन 200 से ज्यादा मामले सामने आए। सरकार ने यहां पर 19 जून को लॉकडाउन से जुड़ी सारी पाबंदियां हटा ली थी। इसके बाद से यहां मामले बढ़ रहे हैं। यहां अब तक 21 हजार 192 संक्रमित मिले हैं और 982 मौतें हुई हैं। 

अमेरिका: बढ़ते मामलों के बीच वाल्ट डिजनी खोला गया

अमेरिका में पिछले चार दिन से संक्रमण के 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को यहां 61 हजार 719 मामले सामने आए। इसके बावजूद फ्लाेरिडा स्थित वाल्ट डिजनी का मैजिक किंगडम और एनिमल किंगडम एम्यूजमेंट पार्क खोल दिया गया है। डिजनी के सभी पार्क इस साल मार्च में महामारी फैलने के बाद बंद किए गए थे।

शनिवार को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित डिजनी के मैजिक किंगडम पहुंचे लोग। इस एम्यूजमेंट पार्क को 4 महीने बाद खोला गया है।

ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न के अस्पताल में 8 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न अल्फ्रेड अस्पताल में 8 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं। इस अस्पताल में संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। यहां के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि यह कम्युनिटी ट्रांसमिशन का मामला हो सकता है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक कर्मचारियों को सुरक्षित रखने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। मेलबर्न को बढ़ते संक्रमण की वजह से 29 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।

इजराइल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, जापानी बेस पर तैनात 60 से ज्यादा अमेरिकी नौसैनिक संक्रमित;दुनिया में 1.28 करोड़ केस 1
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न में शनिवार को एक क्वारैंटाइन सेंटर बनाए गए होटल के बाहर कचरा हटाते सफाईकर्मी। यहां 29 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है।

सर्बिया: लॉकडाउन का विरोध करने वाले 71 लोग गिरफ्तार

सर्बिया में शनिवार रात लॉकडाउन का विरोध कर रहे 71 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यहां लोग पिछले चार दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग राष्ट्रपति एलेक्सेंडर वुकिक के लॉकडाउन के फैसले से नाराज हैं। शुक्रवार को यहां पुलिस और प्रदर्शन करने वालों के बीच झड़प हुई थी। इसमें 14 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। इसी राष्ट्रपति वुकिक ने कहा कि कोरोना के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन वापस नहीं लिया जाएगा। इसके नियमों को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

इजराइल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, जापानी बेस पर तैनात 60 से ज्यादा अमेरिकी नौसैनिक संक्रमित;दुनिया में 1.28 करोड़ केस 2
सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में शनिवार की रात लॉकडाउन का विरोध करते लोग। सरकार ने कहा कि प्रदर्शन के बावजूद लॉकडाउन वापस नहीं लिया जाएगा।

रूस: सोमवार से राजधानी मॉस्को में मास्क पहनना जरूरी नहीं

रूस की राजधानी मॉस्को में सोमवार से मास्क पहनना जरूरी नहीं होगा। मॉस्को के मेयर सर्गेइ सोबायनिन ने कहा कि नए मामलों में कमी आने के बाद यह फैसला किया गया है। हालांकि, यहां  लोगों के नदी के किनारे आने पर पाबंदी होगी। गर्मी बढ़ने के साथ पिछले कुछ दिनों से लोग काफी संख्या में यहां पहुंच रहे थे। इस बीच, रूस के उपप्रधानमंत्री टाटियाना गोलिकोवा ने शुक्रवार को कहा कि 15 जुलाई से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के बारे में भी सोचा जा रहा है। 

इजराइल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, जापानी बेस पर तैनात 60 से ज्यादा अमेरिकी नौसैनिक संक्रमित;दुनिया में 1.28 करोड़ केस 3
रूस की राजधानी मॉस्को में 9 जुलाई को मास्क पहनी एक रेस्तरां की कर्मचारी। सोमवार से यहां पर मास्क खरीदने के नियम में राहत दी जाएगी।



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *