Strange IndiaStrange India


2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • अंक 2 वाले लोगों के लिए 5 अगस्त का दिन अच्छा रह सकता है, अंक 3 वाले लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है

बुधवार, 5 अगस्त का मूलांक 5, भाग्यांक 8, दिन अंक 5, मासांक 8 और चलित अंक 1, 4 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 1, 4 अंक 5 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। अंक 8 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति बन रही है। अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 8 की अंक 5 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 5 अगस्त का दिन…

अंक 1- स्थानांतरण के बाद नई जगह ज्वाइन कर सकते हैं। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रह सकते हैं। खून की कमी संबंधी समस्या को लेकर पर्याप्त सजगता रखें।

क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 2- शोधकार्य के मामले में दिन बहुत अच्छा है। बेरोजगारों को करियर के मामले में लाभ हो सकता है। सिरदर्द दुखी कर सकता है।

क्या करें- किसी जरूरतमंद लड़की को भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 3- धन संबंधी फेरबदल नुकसान दे सकता है। निर्माण-कार्य में खर्च कर सकते हैं। मांसपेशियों का दर्द रह सकता है।

क्या करें- बटुक भैरव के नाम जपें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 4- मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। साझेदारी के कारोबार बढ़ाने के लिए अवसर मिल सकता है। नाक संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

क्या करें- अनाथालय में भोजन के लिए आर्थिक भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 5- रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों को लाभ की स्थिति रह सकती है। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सांस संबंधी रह सकती है।

क्या करें- शनिदेव को काला कपड़ा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- कार्य संबंधी पिछली यात्रा का परिणाम मिल सकता है। लोन लेने के मामले में सफलता मिल सकती है। थकावट की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- बंदरों को केले खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 7- गायनो डॉक्टर्स को करियर में लाभ हो सकता है। किसी निकट परिजन की सहायता करनी पड़ सकती है। उंगलियों का दर्द रह सकता है।

क्या करें- सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 8- वीजा आवेदन के मामले में सफलता मिल सकती है। लोगों से कारोबारी रिश्ते आनंद दे सकते हैं। अधिक तनाव से बचें।

क्या करें- देवी कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 9- अनिर्णय की स्थिति दुखी रह सकती है। गठबंधन की सरकार को झटका लग सकता है। पुराना दर्द परेशान कर सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान के गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *