Strange IndiaStrange India


11 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए बिजनेस ट्रीप पर जाने का संकेत
  • वृष राशि वालों के लिए सफलता से भरा रह सकता है दिन
  • मिथुन राशि वालों के लिए साथियों से मदद मिलने का है दिन

बुधवार, 26 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए काफी सकारात्मक दिन रहने के संकेत हैं। कुछ लोगों को बिजनेस टूर पर जाने का मौका मिल सकता है। कुछ लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। 4 राशियों के लिए दिन थोड़ा संघर्ष भरा रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए बिजनेस ट्रीप पर जाने का संकेत, वृष राशि वालों के लिए सफलता से भरा रह सकता है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए साथियों से मदद मिलने का है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

  • मेष – Four of Swords

आज आपके लिए दिन अपनी लंबे समय से पेंडिंग पड़ी यात्रा की योजना को मूर्त रूप देने का हो सकता है। आप आज किसी बिजनेस ट्रीप पर भी जा सकते हैं। इससे आपको कुछ लाभ होता दिख रहा है। कुछ लोगों के लिए ये समय आपको खुद के लिए और परिवार के लिए रिजर्व रखने का है। परिवार के साथ कुछ अच्छी यादें इकट्ठा कर सकते हैं। आपके कार्य की काफी प्रशंसा हो सकती है। वक्त के हिसाब से आपको परिणाम मिलते जाएंगे।
करियर – आपको अपनी मेहनत का पूरा सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
लव – आज आपका फोकस प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ पर रह सकता है।
हेल्थ – सेहत के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहेगा। आपको मानसिक सुकून की प्राप्ति होगी।

आज आप अपने काम के शीर्ष पर हो सकते हैं। लोग आपके तरीकों को अपनी कार्यशैली में ला सकते हैं। आपको आज थोड़ा संभलकर आगे बढ़ना होगा। आज आपको अपने काम की गति धीमी रखनी चाहिए। ज्यादा जल्दबाजी किसी परेशानी का कारण बन सकती है। आप जिम्मेदारियों को फिर से देखना और प्राथमिकता देना चाहेंगे। ध्यान आपको अपना कायाकल्प करने में मदद कर सकता है।
करियर – आज आपके पास काम का बहुत दबाव हो सकता है। आपको अपनी क्षमता बढ़ानी होगी।
लव – आज रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। अत्यधिक व्यस्तता आपको अपने से दूर रख सकती है।
हेल्थ – आज आपको तनाव और अनिद्रा की शिकायत रह सकती है।

  • मिथुन – Ace of Swords

आज का दिन आपके लिए लोगों की मदद से आगे बढ़ने का है। खुद के बल पर अगर आप आज आगे बढ़ने की सोच रहे हैं तो समय आपके लिए कुछ कठिनाई भरा हो सकता है। कामों को पूरा करने में आपको समय और श्रम दोनों ज्यादा लग सकता है। अतः जो काम आपके लिए थोड़ा ज्यादा बड़ा हो, उसके लिए अपने सहयोगियों या मित्रों से सहयोग मांगने में हिचकिचाएं नहीं।
करियर- आज आपको उन सारे प्रोफेशनल कामों में मित्रों का सहयोग मिल सकता है, जिनका जिम्मा आपके हाथों में है।
लव – प्रेम प्रस्तावों के लिए समय काफी अनुकूल है। जो लोग विवाह करना चाहते हैं, उनको परिवार का सहयोग मिल सकता है।
हेल्थ – आपको आंखों में किसी तरह के इंफेक्शन के होने की आशंका रहेगी। सावधानी रखें।

आज का दिन अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत हो जाएं, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी।
करियर – अपने विचारों से सावधान रहें। आपकी टीम के साथी आपको क्रेडिट नहीं दे सकते।
लव – लंबे समय से खोए हुए प्रेमी आपके पास वापस आएंगे। उनके साथ संबंधों में मत जाओ।
हेल्थ- ताजे फल खाएं, यह आपको स्वस्थ्य रखता है।

आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियों और लक्ष्य वाला हो सकता है। आपको कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करें। आपको लोगों से सराहना और सहयोग मिलने के संकेत कार्ड्स पर हैं। आपके लिए आज का दिन अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने लोगों से या अपनी टीम से सम्मान मिल सकता है। साथी से संबंध बहुत मधुर रहेंगे, कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।
करियर – आज आप खुद को एक बेहतरीन टीम लीडर के रूप में उभार सकते हैं। तरक्की के संकेत मिल रहे हैं।
लव – आज आपको लव लाइफ में कोई सरप्राइज मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
हेल्थ – आज सिरदर्द या कान में कोई परेशानी आने के संकेत हैं। सावधानी रखें।

  • कन्या – Three of Swords

आज आपको कुछ सामाजिक हितों के काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। जो आपको सम्मान दिला सकता है। कुछ ऐसे काम जो आपकी इमेज को एक नया रंग दे सकते हैं, उन्हें करने की कोशिश करें। कुछ नया शुरू करने या नई जिम्मेदारी मिलने का दिन है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान मिलेगी। आपकी सलाह लोगों के लिए बहुत मददगार हो सकती है। आपको अपने इस स्वभाव के साथ ही आगे बढ़ना है।
करियर – आज नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छे संकेत हैं। आपके लिए साझेदारी लाभ मिलने के संकेत हैं।
लव – आपका साथी आपके साथ अपनी भावनाएं साझा कर सकता है। अविवाहितों के लिए नए प्रस्ताव मिलने का समय है।
हेल्थ – खाने-पीने के मामलों में थोड़ा संयम बरतें। पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

  • तुला – Seven of Cups

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। बिना गहन सोच विचार के कोई निर्णय न लें। अपने किसी मित्र या पुराने सहायक से सलाह अवश्य लें। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है को आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।
करियर – आपको करियर के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिल सकते है। गंभीरता से विचार करने के बाद ही इस पर निर्णय लें।
लव – प्रियजनों के साथ किसी बात पर तनाव उत्पन्न हो सकता है। बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
हेल्थ – आज कोई पुराना रोग या दर्द परेशान कर सकता है।

  • वृश्चिक – Eight of Cups

आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाओं वाला हो सकता है। आपको किसी खास व्यक्ति से बातचीत के दौरान कुछ ऐसे तथ्य पता चल सकते हैं जो आपको थोड़ा विचलित कर सकते हैं। आपके लिए दिन फिर भी इन सब बातों से निकलकर आगे बढ़ने का है। आपके लिए जीवन साथी या प्रेमी का व्यवहार बहुत ऊर्जा देने वाला हो सकता है। बिजनेस के लिए चीजें आपके पक्ष में आ सकती हैं।
करियर – कार्यस्थल पर परिस्थितियां आपके अनुकूल बनने में समय लग सकता है। धैर्य से काम लें।
लव – आज जीवनसाथी का व्यवहार आपके लिए काफी सकारात्मक और सौम्य हो सकता है। जो आपको संतुष्टि देगा।
हेल्थ – आज आपको पैर में चोट या मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है।

  • धनु – The High Priestess

आज का दिन आपके लिए विशेष हो सकता है। कुछ ऐसी सफलताएं आपको मिल सकती हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करेंगी। आपको अपने कामों पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसके लिए आप कुछ रिसर्च भी करेंगे। अपनी कुशलता से धनार्जन करते रहेंगे। अगर आप करियर में किसी तरह के परिवर्तन पर विचार कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए श्रेष्ठ है।
करियर – अगर आप किसी नए क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए परिस्थितियां फेवर की हो सकती हैं।
लव – अगर साथी के साथ किसी तरह की गलतफहमी है जो आज आपके मनमुटाव दूर हो सकते हैं।
हेल्थ – आपको वजनदार चीजें उठाने या भारी कामों से बचना चाहिए। कमर या पीठ में परेशानी हो सकती है।

  • मकर – Nine of Pentacles

आज आपका दिन अपने कामों को तेजी से निपटाने में गुजर सकता है। आज आपकी टू डू लिस्ट में प्रायोरिटी के आधार पर काम पूरे करने का दबाव हो सकता है। अपने आपको पूरी तरह काम पर फोकस रखें। आपकी प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी। आपके लिए आज का दिन कई मामलों में दिन बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। रिश्तों की मजबूती और प्रेरणा के लिए भी समय आपके अनुकूल है।
करियर- आज आपके लिए नौकरी में कुछ अच्छे संकेत मिलने के योग हैं।
लव – प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है। आप अपने रिश्तों में ज्यादा संवेदनशील रहेंगे।
हेल्थ – आज आपको हेल्थ का पूरा साथ मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ सकती है।

  • कुंभ – The Chariot

आज आपकी कोई बहुत पुरानी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। आपके लिए आज कार्ड्स का संकेत है कि आप चुनौतियों और परेशानियों को भविष्य के लिए टाल दें। आज आराम करें और अपने रिश्ते को आत्मनिरीक्षण करें। एक इच्छा पूरी होगी। अपनी आंतरिक आवाज और अपनी चेतना पर भरोसा करें। आप इस पर विचार करें कि क्या रिश्तों की मांग के अनुसार आप उसे समय दे पा रहे हैं या नहीं।
करियर – अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव से न हिचकिचाएं। चीजों को बड़े स्तर पर सोचें और उसके अनुसार ही अपनी योजना को रुप दें।
लव – रिश्तों पर गहराई से विचार करने और उन्हें नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का समय है।

हेल्थ – हेल्थ के लिए समय ठीक रहेगा। आपको मौसमी बीमारियों से सावधान रहना होगा।

  • मीन – Queen of Cups

आज आपको उन परिस्थितियों का विरोध करना होगा, जिनमें आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों से लादा जा सकता हो। आप काम के दबाव से परेशान रह सकते हैं। करियर के मामलों में इस बात का विशेष रुप से ध्यान रखें। नकारात्मक लोगों और चीजों से दूर रहें। आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए गुस्से में कोई बात ना कहें, ना ही किसी प्रकार का निर्णय लें।
करियर – आज कुछ नई संभावनाएं नजर आएंगी। आपको अतिउत्साह से बचना होगा।
लव – जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी नए रिश्ते की आहट होने के संकेत हैं।
हेल्थ – सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको कुछ नकारात्मक सोच थोड़ा शिथिल और चिड़चिड़ा बना सकती है।

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *