Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Thursday Rashifal Today Aaj Ka Tarot Rashifal 4 August 2020 Daily Horoscope In Hindi Sheelaa M Bajaj Dainik Rashifal Rashifal In Hindi

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए कुछ नया सीखने का है दिन
  • वृष राशि वालों के लिए तनाव और दबाव से भरा हो सकता है समय
  • मिथुन राशि वालों के लिए अपनी ऊर्जा को उचित दिशा में लगाने का समय

गुरुवार, 6 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी शुभफल और सफलता देने वाला है। वहीं, 4 राशियों के लिए समय कुछ संघर्ष का हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए कुछ नया सीखने का है दिन, वृष राशि वालों के लिए तनाव और दबाव से भरा हो सकता है समय, मिथुन राशि वालों के लिए अपनी ऊर्जा को उचित दिशा में लगाने का समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

किसी भी बात से अधिक परेशान न हों, उसे एक नए दृष्टिकोण से देखेंगे तो उससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। बदलती परिस्थिति के साथ अपने आप को ढालें। आपके आस पास यदि कुछ ऐसा हो रहा है जिसे आप अनदेखा कर रहे हैं तो अपनी आँखें खोलें नहीं तो बहुत देर हो जाएगी और आपका नुकसान हो सकता है। अपने वातावरण के प्रति सचेत रहें। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें की आपको बाद में निराश होना पड़े।
करियर – यदि कार्यक्षेत्र में कोई तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई थी तो उसका जल्द ही हल मिलेगा। रुके हुए काम बनेंगे।
लव – यदि किसी ने दिल दुःखाया है तो उसे आज माफ़ करें।
हेल्थ – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी पुराने रोग से निजात मिलने के योग हैं।

  • वृषभ – Two of Wands

आज आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है और काम में मन नहीं लगेगा। अपनी प्राथमिकताओं को अच्छे प्रकार से समझ जान कर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। आज फोकस रहना आवश्यक है नहीं तो मन इधर उधर भटकता रहेगा और दिन के अंत में असंतोष कि भावना उत्पन्न हो सकती है जो कि तनाव और बढ़ा सकती है। तनाव को दूर रखने के लिए आज थोडा समाय में बिताएं। परिवार को भी थोड़ा समय अवश्य दें।
करियर – कार्यभार अधिक रहेगा। कोई नया कार्य लेने से पहले अपनी क्षमता, कार्यभार और समय का भी ध्यान रखें, नहीं तो परेशानी हो सकती है।
लव – रिश्तों में चल रही परेशानियां जल्द ही हल होंगी। धैर्य और संयम बनाए रखें।
हेल्थ – सेहत का ध्यान रखें। अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें, यह अच्छे स्वास्थ्य की नींव है।

  • मिथुन – Justice

आप में आज ऊर्जा अधिक बनी हुई है, किन्तु उसे उचित दिशा में लगाने का अवसर नहीं मिल पा रहा। इस कारण अपने मन में कोई तनाव न होने दें। अवसर यदि नहीं मिल रहा तो अवसर अपने आप बनाने का प्रयास करें। आज कुछ नया आरम्भ करने के लिए दिन अच्छा है, कोई नई योजना बनाए किंतु उस पर काम करने की भी आवश्यकता है।
करियर – कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा नया अवसर मिलेगा। नए जॉब की तलाश पूरी होने के संकेत मिल सकते हैं।
लव – रिश्तों में किसी भी बात से चिंतित न हों, परिस्थिति जल्द ही आपके अनुकूल हो जाएगी।
हेल्थ – किसी पुराने रोग से जल्द ही निजात मिलेगा। ऊर्जा की कमी नहीं है, उसे उचित दिशा में लगाएं।

  • कर्क – Ace of Pentacles

आज कई लोगों को आपके साथ काम करने में काफी मजा आएगा। लोग आपके साथ को एंजाय करेंगे और आपकी सलाहों पर अमल भी करेंगे। इसके लिए आपको लोगों को भी गौर से सुनना चाहिए। ये आपको उनको समझने में मदद करेगा। आज आपकी लोकप्रियता में काफी इजाफा होगा। लोग आपकी कार्यशैली को काफी सराहेंगे।
करियर – आपकी टीम आपकी कंपनी का आनंद लेती है। आप कार्यस्थल पर सभी के साथ बहुत अच्छी तरह से मिलते हैं।
लव – अपने साथी की सुनें, वे आप से सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करते हैं।
हेल्थ – कुछ मानसिक तनाव आपको कमजोर कर सकते हैं।

  • सिंह – Six of Pentacles

आपको आज कुछ लोगों को अपने साथियों का सहयोग करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके काम की सराहना भी करेंगे। अगर आप अपने काम में सौ प्रतिशत सफलता चाहते हैं तो उसके लिए अपना व्यवहार थोड़ा कूटनीति भरा रखें। आपको टीम के साथ थोड़ा प्रेम और सख्ती भरा व्यवहार करना पड़ सकता है। इसी में आपके लिए सफलता का मूल सूत्र है। आज खिलाड़ियों, एथेलिट और दौड़-भाग करने वालों को विशेष सावधानी रखनी पड़ सकती है।
करियर – आपकी टीम आपके कामों को समय पर पूरा करने में आपकी मदद कर सकती है। अपने आसपास के लोगों के साथ कूटनीतिक व्यवहार करें।
लव – आपको प्यार मिलेगा। धैर्य रखें, आप का साथी आपके लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करेगा। रिश्ते में मधुरता आएगी।
हेल्थ – आपको पैर में मोच आ सकती है। चलते, दौड़ते या खेलते वक्त सावधानी रखें।

  • कन्या – Three of Swords

आज आपको किसी भी मामले में आपका टालमटोल रवैया नुकसान पहुंचा सकता है। अपने लिए पूरा शेड्यूल तैयार करें और उसका सख्ती के साथ पालन करें। आपको लोगों पर विश्वास रखना और उनको समय देना आवश्यक है। कुछ लोगों को टारगेट हासिल करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जॉब पाने या उसे बनाए रखने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत होगी। कुछ लोगों को सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह कार्ड दे रहे हैं।
करियर- नौकरी में सफल होने के लिए आपको प्रयास करने की जरूरत है। समय प्रबंधन पर ध्यान लगाएं। टारगेट की टाइमलाइन को ध्यान रखें।
लव – अपने साथी पर विश्वास करें और उन्हें प्यार दें। वे आपको खुश करेंगे।
हेल्थ – आंखों का संक्रमण आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

आज का दिन आपके लिए कुछ नया और अच्छा करने का दिन है। आपको दूसरों के साथ मिल कर काम करने में आनंद आएगा। सामूहिक सफलता आपको आगे बढ़ने के प्रेरित करेगी। कुछ लोग आपकी लीडरशिप में अच्छा काम कर पाएंगे, आपके आइडियाज स्वीकार होंगे। क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों को इस समय विशेष सफलता का संकेत सितारे दे रहे हैं। आपको किसी भी रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले यह सोचना होगा कि क्या ये रिश्ता आपको खुशी दे रहा है।
करियर – आप किसी टीम में सर्वश्रेष्ठ काम करते हैं। आपके विचारों को सभी के द्वारा आसानी से स्वीकार किया जाएगा।
लव- रिश्तों के मामले में आपको कुछ चीजें स्पष्ट समझी होगी, अगर आप किसी को प्यार देते हैं, उससे आपको प्यार मिलना भी चाहिए।
हेल्थ – बीमारियों के लिए प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद को अपनाने की कोशिश करें।

  • वृश्चिक – The Moon

आज का दिन भविष्य के लिए काम करने का है। आपको अपने करियर को देखते हुए कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। कुछ लोगों के लिए आज का दिन सपने पूरे होने जैसा भी हो सकता है। जिस परिणाम की आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, वो जल्दी ही आपको मिल सकता है। अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें।
करियर – जिस तरह की जॉब आप चाहते हैं या जैसी जगह चाहते हैं, उसके लिए अप्लाय करने का अभी अच्छा समय है। परिणाम आपके पक्ष में आने के योग हैं।
लव – आज आपको अपने साथी के लिए कुछ समय निकालने की आवश्यकता है। इससे रिश्तों में नई ताजगी आएगी।
हेल्थ – जिम में एक्सरसाइज करते समय ट्रेनर की मदद लें, चोट लगने की आशंका है।

आज आपको हर तरफ से अच्छी सूचनाएं मिलने के योग हैं। आपके लिए ये समय काफी यादगार रह सकता है। आपको अपने वरिष्ठों से पूर समर्थन और सराहना मिलेगी। आपको कुछ लोगों के साथ काम करने पर कुछ नई सीखें मिल सकती हैं, जो आपको भविष्य में काम आएंगी। ऐसे अनुभव आपको भविष्य में काफी मदद करने वाले साबित होंगे।
करियर- आपको अपने बॉस या अधिकारियों से सराहना और अधिकार मिल सकते हैं। आपकी राय काम पर स्वीकार की जाएगी।
लव – आपके साथी को आपके समर्थन और ध्यान की आवश्यकता है, उनके हितों को अपने हितों के रूप में मानें।
हेल्थ – पेट खराब होने से आपका मूड प्रभावित हो सकता है।

आज लोगों से मिलना जुलना लगा रहेगा जिस कारण कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आप भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।
करियर – अपने वेतन और अपनी प्रतिष्ठा को लेकर कोई समझौता न करें। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
लव – आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे भविष्य में अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है।
हेल्थ – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट से संबंधित कुछ कठिनाई हो सकती है। अपनी दिन चर्या को अच्छा बनाएं रखें। इससे लाभ होगा।

आज का दिन आपके लिए धैर्य और शांति के साथ काम करना होगा। कुछ मामलों में आपको गलत जानकारी मिल सकती है, या किसी बात को समझने में आपसे या आपसे जुड़े लोगों से कोई गलती हो सकती है। इस कारण थोड़ा तनाव पैदा हो सकता है। आपको आज चीजों को शांति से ही हैंडल करना होगा। अविवाहित लोगों के लिए कार्ड्स सलाह दे रहे हैं कि अगर आप अपने लिए किसी साथी का चयन करने की सोच रहे हैं तो उसमें समझदारी से फैसला लें।
करियर- आपकी टीम के साथी के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। शांत रहें, चीजें बेहतर हो जाएंगी।
लव – आपका साथी आपके भविष्य को प्रभावित करेगा। बेहतर होगा कि किसी साथी का चयन समझदारी से करें।
हेल्थ – दांतों का दर्द आपके मूड को प्रभावित कर सकता है।

दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आताम्विश्वास की कमी न होने दें। बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। बॉस से प्रशंसा मिलेगी। नौकरी की तलाश में हैं तो आज सफलता अवश्य मिलेगी।
करियर – कार्यक्षेत्र में आज नए अवसर मिलेंगे। उन्नति और तरक्की के योग हैं।
लव – यदि अविवाहित हैं तो किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में अच्छे सम्बन्ध बन सकते हैं। अपने मन के दरवाज़े खुले रखें।
हेल्थ – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा।

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *