Strange IndiaStrange India


8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • अंक 3 वाले लोग 6 अगस्त को मानसिक तनाव से बचें, अंक 5 वाले लोगों विवादों से बचें

गुरुवार, 6 अगस्त का मूलांक 6, भाग्यांक 9, दिन अंक 3, मासांक 8 और चलित अंक 1, 4 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार गुरुवार को अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 3 की अंक 6 के और अंक 8 के साथ मित्र युति बन रही है। अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति है। अंक 9 के साथ परस्पर विरोधी युति बनी है। अंक 8 की अंक 9 के साथ मित्र युति और अंक 9 की अंक 3 के साथ मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 6 अगस्त का दिन…

अंक 1- वित्त क्षेत्र के अधिकारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। स्वास्थ्य संबंधी जांच करवानी है तो करवा कर सकते हैं। पितृदोष दुख दे सकता है।

क्या करें- शनिदेव के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 2- अपनी अनावश्यक आकांक्षाओं पर पर्याप्त नियंत्रण रखें। यात्रा करते समय धन संबंधी सावधानी रखें। डॉक्टरों के लिए अनुकूलता रह सकती है।

क्या करें- श्री हनुमत्-स्तवन का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 3- खरीददारी करते समय पर्याप्त सजगता बरतें। पैरों में दर्द रह सकता है। मानसिक तनाव से बचें।

क्या करें- गाय को गुड़-रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- नर्सिंग कर्मियों को पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। उधार दिया पैसा लौटने में दिक्कत रह सकती है। ब्लड शुगर की ख़ास सावधानी रखें।

क्या करें- गणेश भगवान के सामने देसी घी का दीपक जलाएं। गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 5- सामाजिक विवाद से बचें। परिवार के साथ अधिक समय बिता सकते हैं। कमर दर्द के मामले में बिलकुल भी लापरवाही न बरतें।

क्या करें- हरी चीजों का दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 6- नया बिजनेस ऑफर मिल सकता है। धन संबंधी यात्रा हो सकती है। थकान की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रतिष्ठा-वृद्धि संभव है। पैरों में दर्द रह सकता है।

क्या करें- श्रीराम स्तुति का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 8- अनैतिक धन-प्राप्ति के चक्कर में न उलझें। वरना प्रतिष्ठा हानि होने का डर है। कार्य की अधिकता से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खानपान संबंधी विशेष ध्यान रखें।

क्या करें- देवी कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 9– रेलवे कर्मचारियों को विशेष अवसर मिल सकता है। खिलाड़ियों को उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। निजी जीवन संभालें।

क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *