Strange IndiaStrange India


एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • 19 जुलाई को अंक 2 वाले लोगों के लिए प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं, अंक 3 वाले लोग जोखिम लेने से बचें

रविवार, 19 जुलाई का मूलांक 1, भाग्यांक 3, दिन अंक 1, 4, मासांक 7 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार को अंक 2, 7 की अंक 1, 3, 4 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है। अंक 3 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति और अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 19 जुलाई का दिन…

अंक 1- किसी निकट मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। परिवार में उत्सव हो सकता है। गैस की समस्या रह सकती है।

क्या करें- विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 2- पदोन्नति के मामले में उल्लेखनीय प्रगति हो सकती है। मध्यस्थता लाभ दे सकती है। डिप्रेशन से बचें।

क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- समय बराबर का है। नौकरी के मामले में जोखिम न उठाएं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से भेंट हो सकती है।

क्या करें- गणेश भगवान के गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 4- प्रेस वालों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। महिलाओं को नौकरी में लाभ हो सकता है। साक्षात्कार में परिणाम पक्ष का रह सकता है।

क्या करें- अनाथालय में आर्थिक सहयोग दें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 5- ट्रेवल और टूरिज्म वालों के लिए लाभ की स्थिति रह सकती है। भोग-विलास के लिए खर्च करना पड़ सकता है। महत्त्वाकांक्षाएं उफान पर रह सकती हैं।

क्या करें- हनुमानजी को जनेऊ चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 6- योग्य व्यक्ति की सलाह से ही फैसला करें। किसी निकट परिजन का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। भागादौड़ी की अधिकता रह सकती है। 

क्या करें- शनिदेव को काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 7- विदेश यात्रा संबंधी मामले में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का व्यवहार अच्छा रह सकता है। मन प्रसन्न रह सकता है।

क्या करें- भैरव बाबा को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 8- ऑफिस में आप से जूनियर लोग समस्या खड़ी कर सकते है। बाजार की पिछली उठापटक दुख दे सकती है। संबंधों में तनाव से बचें। 

क्या करें- चींटियों को भोजन दें।

महत्त्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 9- मोटिवेशनल स्पीकर्स को अच्छा अवसर मिल सकता है। यात्रा लाभ दे सकती है। उत्साह बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।

क्या करें- शिवलिंग पर गुलाब का फूल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *