Strange IndiaStrange India


4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए एक काम के लिए कई बार कोशिश करने का दिन
  • वृष राशि वालों के लिए दिन कुछ फैसलों से राहत मिलने का रहेगा
  • मिथुन राशि वालों के लिए टारगेट पर फोकस रहने का रह सकता है दिन

रविवार, 19 जुलाई 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी मामलों में बेहतरीन परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी, इससे आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कुछ लोगों के लिए दिन अपनी योजनाओं के विस्तार और उस पर अमल करने का है। वहीं, 4 राशियों के लिए दिन कुछ विपरीत परिस्थितियों वाला हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए एक काम के लिए कई बार कोशिश करने का दिन, वृष राशि वालों के लिए दिन कुछ फैसलों से राहत मिलने का रहेगा, मिथुन राशि वालों के लिए टारगेट पर फोकस रहने का रह सकता है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से। 

  • मेष – Knight of Wands

आज आपको कुछ अलग तरह से कामों को पूरा करने की कोशिश करनी पड़ सकती है, क्योंकि जिन तरीकों से आप अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें आपको बार-बार दोहराना पड़ सकता है। ये परिस्थिति आपको थोड़ा परेशान कर सकती है या काम से आपका फोकस खत्म हो सकता है। संभव है आप आज किसी छुट्टी का प्लान भी बनाएं। अपने आप को समय दें। 

  • वृषभ – Ace of Cups

आज आप पर भविष्य की योजना और वर्तमान कार्यों को गति देने, दोनों का पूरा दबाव रहेगा। इससे आपको मानसिक तनाव भी हो सकती है। कुछ फैसले आपको राहत देंगे। इनसे आपको पर्याप्त लाभ मिलेगा और आप अपने करियर को बेहतर दिशा में ले जाने के लिए सक्षम रहेंगे। दिलचस्प बातचीत आज आपको एक नई दिशा में ले जा सकती है।

  • मिथुन – Strength

आज का दिन आपके लिए अपनी टीम के साथ कुछ ज्यादा मेहनत करने का है। आपको टारगेट पाने के लिए आज अपना ज्यादा से ज्यादा समय देना पड़ सकता है। इसमें आपको अपनी टीम या सहयोगियों का भी पूरा साथ मिलेगा। आज की गई मेहनत का आपको लंबे समय तक अच्छा परिणाम मिल सकता है, साथ ही आपकी प्रतिष्ठा भी स्थापित होगी। सफलता आज मिलती दिख रही है।  

आज आप अपनी आत्मा की आवाज सुनकर उसके हिसाब चलने का प्रयास करेंगे। ये आपके लिए कुछ लाभकारी परिस्थितियों का निर्माण कर सकती है। किसी भी तरह के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप तैयार रहेंगे। प्रेम और स्नेह का भाव आज आपके अंदर काफी रहेगा। दिन आनंद देने वाला रहेगा। समय आपके अनुकूल रहेगा। 

आज का दिन कुछ मामलों में बच कर चलने का है। अगर कोई ऐसा फैसला लेना चाहते हैं जो आपके जीवन को भविष्य में प्रभावित करे, तो ऐसा  फैसला आपको आज के लिए टाल देना चाहिए। समय और परिस्थितियां आपको आज सहयोग नहीं करेंगी, कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। पारिवारिक या करियर के मामले में आपके निर्णयों का विरोध भी हो सकता है। 

  • कन्या – Ace of Pentacles

आज का दिन आपके लिए कई सारी उपलब्धियों को पाने का हो सकता है। आप अपने स्तर पर बेहतरीन प्रयास करेंगे, इसका आपको अच्छा परिणाम भी मिलेगा। कुछ मामलों में आपको परिस्थितियां अपने खिलाफ महसूस हो सकती हैं, जो आपको थोड़ा निराश कर सकती हैं। आप विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़ने की कोशिशों को सही अंजाम दे सकते हैं। 

  • तुला – Three of Cups

आज आपको कोई आत्मग्लानि या अपराधबोध जैसी भावना के कारण निराशा और हताशा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी भावनाओं को नियंत्रित रखना आपके लिए आवश्यक है। आज का दिन दोपहर बाद कुछ जरूरी खरीदारी निपटाने का संकेत भी कर रहा है। आपको कुछ मामलों में काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

  • वृश्चिक – The Tower

आज आपके लिए दिन नई उम्मीदों और महत्वाकांक्षाओं के साथ शुरू होगा। कुछ मामलों में आपको अपनी योजनाओं को बदलना पड़ सकता है लेकिन ये आपके लिए हितकर ही साबित होगा। आपको समय के साथ चलना होगा, परिस्थितियों से संतुलन बनाएं। आप दिन भर आसानी से चलने वाले मूड में रहेंगे। दिनचर्या जारी रहेगी, आप चीजों को आसानी से हेंडल कर पाएंगे और समाधान खोज पाएंगे। 

  • धनु – The Hierophant

आज का दिन आपके लिए सहयोग और समर्थन से भरा हुआ है। आपके लिए दोस्तों की सलाह काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इसके लिए आपको आज खुद को थोड़ा समय देने की आवश्यकता है। आज का दिन सही सलाहों पर ध्यान देने और दोस्तों की बात सुनने की जरूरत है। आपको मित्रों से कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है। दिन सुखद और आश्चर्य भरी बातों के साथ गुजरने के संकेत हैं। 

  • मकर – Wheel of Fortune

आज का दिन आपके लिए कुछ बेचैनी भरा हो सकता है। आपको अपने काम के तरीकों पर थोड़ा विचार करना होगा। आज आप दूसरों के भरोसे कोई काम करेंगे तो उसमें आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है। आज आप खुद को थोड़ा बिखरा महसूस कर सकते हैं। मन पर नियंत्रण रखने और गंभीरता से विचार करने का दिन है। आपको मनचाही सफलता मिल सकती है, ईमानदारी से प्रयास की आवश्यकता है। 

  • कुंभ – Five of Wands 

आज आप कुछ तय करने की स्थिति में नहीं रहेंगे। कुछ लोग आपको आपकी कार्यशैली में खामियां बता सकते हैं। इस कारण आप अपने काम में आगे बढ़ने का लेकर दुविधा की स्थिति में रह सकते हैं। आज आप कुछ अनिश्चिता की स्थिति में रहेंगे। आप किसी कारण से काम को टालने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें लेकिन अति आत्मविश्वास से बचें। 

  • मीन – Ten of Swords 

आज का दिन आपके लिए बहुत सकारात्मक रह सकता है। कुछ मामलों में आप अपने मन की सुनेंगे और उन कामों में आपको बेहतरीन सफलता भी मिलेगी। आज के दिन आप अपने भीतर काफी ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। कुछ मामलों में आप काफी बहादुरी से काम लेंगे। किसी भी फैसले के पहले गंभीरता और सावधानी से विचार करने की आवश्यकता होगी। 

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *