Strange IndiaStrange India


एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए नए करियर की संभावनाओं वाला हैं दिन
  • वृष राशि वालों के लिए शानदान मौके मिलने का है दिन
  • मिथुन राशि वालों के लिए परिस्थितियों से लड़ने का है समय

शनिवार, 22 अगस्त 2020 को टैरो कार्ड्स के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों को करियर और अपने बिजनेस के मामले में कुछ अच्छे अवसर और कुछ नई संभावनाओं वाला रहेगा। वहीं, 4 राशियों के लिए दिन रिश्तों और सेहत के लिहाज से थोड़ा तनाव वाला रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए नए करियर की संभावनाओं वाला हैं दिन, वृष राशि वालों के लिए शानदान मौके मिलने का है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए परिस्थितियों से लड़ने का है समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

  • मेष – Six of Pentacles

आज का दिन आपके लिए संतुलित जीवन जीने की ओर संकेत कर रहा है। आपकी व्यवसायिक जिंदगी और निजी जिंदगी में इतना संतुलन रखने की आवश्यकता है कि ये दोनों एक दूसरे के लिए सहयोगात्मक हों। आपको कुछ लोगों से नुकसान हो सकता है। हर किसी से अपनी गुप्त बातें या योजनाएं शेयर ना करें। आपकी कोई हॉबी आपके लिए करियर बन सकती है, इससे आपको ज्यादा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस दिशा में आप अपनी योजना को आगे ले जा सकते हैं।
करियर – कुछ लोगों को विदेश से आय अर्जित करने का मौका मिल सकता है। दूर स्थानों से अच्छी सूचना मिल सकती है।
लव – आपका आज का दिन रिश्तों के लिहाज से बहुत भावनात्मक हो सकता है।
हेल्थ – जिनको एलर्जी से जुड़ी कोई समस्या है, उन्हें आज खासी सावधानी बरतनी पड़ सकती है।

  • वृषभ – The Empress

आज का दिन आपके लिए कुछ शानदार से मौके ला सकता है। आपको अपने करियर में ग्रोथ मिलने के संकेत मिल सकते हैं। आज कई लोगों के साथ आपको मीटिंग करनी पड़ सकती है। इसके परिणाम आपके लिए बहुत अच्छे हो सकते हैं। आपको प्रोफेशनल लाइफ में तो जोरदार सफलता मिलेगी ही, साथ ही आपको निजी जीवन में भी काफी अच्छा वक्त बिताने को मिल सकता है। दिन आपके अनुकूल है।
करियर- बिजनेस मीटिंग में आपको शानदार परिणाम मिलने के संकेत हैं। आप नए सौदे पर हस्ताक्षर करेंगे।
लव – अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का पूरा मौका आपको मिल सकता है।
हेल्थ – आपको पैरों में चोट लगने की आशंका है। सावधानी से काम करें।

  • मिथुन – The Hierophant

आज के दिन आपको परिस्थितियों से लड़ना पड़ सकता है। दूसरों की मदद करें, सलाह भी दें लेकिन किसी भी स्थिति तो इस स्तर पर ना आने दें, जिसमें आपका अपना नुकसान होने लगे। अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। किसी भी परिस्थिति में खुद के हितों को अनदेखा ना करें। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे टालने में ही भलाई है।
करियर – करियर में आपको कुछ लाभ मिलने वाली परिस्थितियों का निर्माण हो सकता है।
लव – आज रिश्तों के लिए दिन सकारात्मक है। आपको साथी के साथ भावनाएं शेयर करने का समय मिलेगा।
हेल्थ – आज पाचन तंत्र से जुड़ी कुछ समस्या हो सकती है। लिक्विड डाइट ज्यादा लें।

  • कर्क – The Chariot

आज का दिन आपके लिए अपनी किसी पुरानी तलाश को पूरा करने जैसा है। आज आपको वो सारी सफलताएं मिलने के संकेत हैं, जो आप लंबे समय से पाना चाह रहे थे। कुछ मामलों में आपको परिस्थितियों से समझौता करना पड़ सकता है लेकिन सकारात्मक और समझौतावादी होना आपके लिए शुभ हो सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद से आपको जीवन की कुछ महत्वपूर्ण खुशियां मिल सकती हैं। समय आपके अनुकूल रहेगा, इसका लाभ उठाएं।
करियर- आज आप अपने लिए किसी नए जॉब की तलाश भी शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में लाभ की स्थितियां हैं।
लव – आज अविवाहित लोगों को किसी के साथ डेट पर जाने का मौका मिल सकता है। संबंधों के लिए समय सकारात्मक है।
हेल्थ – आपको पीठ में खिंचाव की समस्या रह सकती है।

  • सिंह – Five of Swords

आज का दिन आपके लिए उन कामों के प्रति सतर्क रहने का है, जिनको लेकर आप कुछ समय से निराश से हैं। आपको अपनी उम्मीदों को नहीं छोड़ना है। जो आप चाहते हैं, जल्द ही आपको मिलने के योग बन सकते हैं। किसी भी तरह से अपने ऊपर नकारात्मकता को हावी ना होने दें। दोपहर के बाद आपके लिए समय बिलकुल फेवर का हो सकता है। कुछ पुराने सौदों में आपको पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिल सकता है, या कोई पुराना अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है।
करियर – बिजनेस में आज आपको डूबे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जो अटका हुआ धन दिला सकते हैं।
लव – आपका प्रेमी आपके साथ यात्रा की योजना बनाएगा। उनके विचारों का समर्थन करें।
हेल्थ – बाहरी खाने से बचने का प्रयास करें। आपको गैस्ट्रिक ट्रबल हो सकता है।

  • कन्या – The Magician

आज का दिन आपके लिए पूंजी निवेश करने के लिए अच्छा मौका हाथ आ सकता है। आपको अपने सारे काम शांति और धैर्य के साथ करने होंगे। आज पूंजी निवेश के लिए आपके पास काफी अच्छे अवसर आ सकते हैं। कार्ड्स का संकेत है कि आपको कोई अच्छा धन लाभ जल्दी ही मिल सकता है। आपको इस बारे में कुछ कोशिशें करने की आवश्यकता है। लेकिन, जल्दबाजी आपके लिए कुछ नुकसानदायक हो सकती है।
करियर – आज आपको अपने काम का बेहतरीन पुरस्कार मिल सकता है। बिजनेस के लिए समय सकारात्मक है।
लव – रिश्तों में गहराई आने का समय है। आपको जीवनसाथी या प्रेमी से बहुत अच्छा सहयोग मिल सकता है।
हेल्थ – आपको काम करते समय सावधानी रखनी होगी। भारी चीजें आपको चोट पहुंचा सकती हैं।

  • तुला – Ace of Cups

आज आपको अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रखना होगा। थोड़ी सी भी चूक आपको भारी नुकसान दे सकती है। इसलिए, आपको आज अन्य चीजों की बजाय अपने प्राथमिक काम पर ही ध्यान लगाना चाहिए। शाम तक समय आपके पक्ष का हो सकता है। आपको कुछ मामलों में अपने बॉस से तारीफ मिल सकती है। अपनी बात रखने और अपने आइडियाज शेयर करने की आपकी कुशलता का आपको बहुत अच्छा फायदा मिल सकता है।
करियर – आपको आज नौकरी में अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सावधान रहना होगा। लापरवाही आपको अपमानित करा सकती है।
लव – आप आज रोमांस के मूड में रह सकते हैं। जीवनसाथी को सरप्राइज देने के लिए समय अनुकूल है।
हेल्थ – आपको आज सेहत का पूरा साथ मिल सकता है। समय आपको कई तरह से हेल्थ में सुधार के मौके दे सकता है।

  • वृश्चिक – Judgement

आज आपको अपनी प्रतिभा और कुशलता के साथ पूरा न्याय करना होगा। आज आप किसी भी मामले में भेद-भाव का सहारा लेंगे तो नुकसान हो सकता है। सबके प्रति समानता का भाव रखना आपके लिए लाभकारी स्थितियों का निर्माण कर सकता है। ये आपके भविष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आपके काम को भविष्य के लिए आंका जा सकता है। इस समय आपको अपनी छवि को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा।
करियर – जॉब के मामले में सकारात्मक रहें। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है।
लव – अविवाहितों के लिए समय थोड़ा विपरीत परिस्थितियों वाला हो सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है।
हेल्थ – कान या श्रवण शक्ति संबंधी कुछ समस्या हो सकती है।

  • धनु – Nine of Pentacles

आज आप चीजों को थोड़ा राजनीतिक तरीकों से सुलझाने का प्रयास करेंगे। किसी भी विवाद में ना पड़ें, अन्यथा आप उसमें एक पक्ष के रूप में आ सकते हैं, लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके पास कई तरह के ऑफर हो सकते हैं। उस प्रस्ताव पर विचार करें, जो आपको अपने लिए सबसे ज्यादा अच्छा लग रहा हो। अपने दोस्तों से सलाह ले सकते हैं, अगर निर्णय लेने में कोई परेशानी आ रही हो।
करियर – आपको अपनी टीम से बहुत सावधानी से काम लेना होगा। कुछ लोगों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
लव – आज आपके पास रिश्तों के लिहाज से कुछ प्रस्ताव हो सकते हैं। आपको विवाह के बारे में सोचने का समय है।
हेल्थ – त्वचा संबंधी समस्याओं से आपको तनाव महसूस हो सकता है।

आज आपके सामने कुछ विचित्र सी परिस्थितियां हो सकती हैं। कुछ परिस्थितियां जो आपको अपने अनुकूल लग रही हों, वे आपके खिलाफ भी जा सकती हैं। सावधानी के साथ काम करें, कुछ कड़े फैसले लेना पड़ सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं और साधनों में वृद्धि हो सकती है। सितारे आपके फेवर में रहेंगे। वरिष्ठ लोगों का सहयोग और समर्थन आपको निरंतर मिलता रहेगा। कुछ निजी मामलों में आपको अपने भाग्य पर भरोसा करना पड़ सकता है, जो आपको लाभ देगा।
करियर – आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है।
लव – अगर आप किसी रिश्ते की तलाश में हैं तो आपकी तलाश पूरी होने के संकेत हैं।
हेल्थ – आज आप शरीर में सुस्ती और थकान महसूस कर सकते हैं।

  • कुंभ – Seven of Wands

आज का समय आपके लिए खुद पर इंवेस्ट करने का है। अपनी कुछ बातों पर आपको सुधार करने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है। इससे आपको कुछ समय बाद लाभ ही होगा। इसलिए, परिवर्तन को सकारात्मक नजरिए से ही देखें। आपको अपनी योग्यता पर भरोसा रखते हुए, बेहतर काम करने के लिए खुद को प्रेरित करें। आप अपने आप में इतना ना खो जाएं कि दूसरों के अधिकारों और मामलों का ध्यान ना रखें। सभी को महत्व दें।
करियर – आपको व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत हैं। अपनी कम्यूनिकेशन स्किल पर काम करने की आवश्यकता है।
लव – रिश्तों में आपको एकदूसरे के हितों का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
हेल्थ – आपको सर्दी-जुकाम होने की आशंका है। ठंडी चीजों से सावधान रहें।

आज आपको अपने सहयोगियों और दोस्तों से बहुत अच्छा समर्थन और सहयोग मिल सकता है। आप अपनी टीम या सहयोगियों के साथ बाहर जाने की योजना बना सकते हैं या अपने किसी अचीवमेंट को सेलिब्रेट करने का प्लान बना सकते हैं। आपको आज अपने जीवनसाथी या प्रेमी से कोई सरप्राइज मिल सकता है, जो आपको खुश करने के साथ ही भावुक भी कर सकता है।
करियर- काम में आपका दोस्त बहुत सहयोगी रहेगा। उन्हें भोजन के लिए ले जाएं और उन्हें अच्छा महसूस कराएं।
लव – आपका साथी आपको पत्र के साथ सरप्राइज दे सकता है। उनके प्रयासों की सराहना करते हैं।
हेल्थ – आप काम में सुस्त रह सकते हैं। थकान और तनाव आपको परेशान करेंगे।

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *