Strange IndiaStrange India


एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • अंक 3 वाले लोगों को 18 जुलाई को लाभ मिल सकता है, अंक 5 वाले लोगों को मित्रों की सहायता मिल सकती है

शनिवार, 18 जुलाई का मूलांक 9, भाग्यांक 2, दिन अंक 8, मासांक 7 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शनिवार को अंक 2, 7 में परस्पर विरोधी युति; अंक 8 की अंक 2, 7, 9 के साथ मित्र युति बन रही है और अंक 9 की अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 18 जुलाई का दिन…

अंक 1- रेडीमेड कपड़ों के व्यापारियों को संभलकर काम करना है। अपने क्रोध पर पर्याप्त नियंत्रण रखें। धन अटक सकता है।

क्या करें- अपने पितरों का विशेष पूजन करें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 2- विवाह संबंधी महत्वपूर्ण गतिविधि आज न करें। ऑफिस में अच्छा सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रह सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 3- ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को लाभ हो सकता है। लोगों को अपनी बात समझाने में सफलता मिल सकती है। पिछली चोट फिर खड़ी हो सकती है। 

क्या करें- पीली रसदार मिठाई खाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 4- वकीलों को करियर के मामले में कुछ अनुकूलता रह सकती है। गरिष्ठ भोजन से बचें।

क्या करें- गुरु या गुरुतुल्य व्यक्ति का विशेष आशीर्वाद लें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 5- निकट का संबंध आनंदित कर सकता है। किसी निकट मित्र की सहायता कर सकते हैं। नाक, कान, गले का विशेष ध्यान रखें।

क्या करें- गायों को हरा चारा डलवाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 6- महिलाओं को जॉब के मामले में समस्या आ सकती है। सबके सामने अपनी भावनाएं न आने दें। पेट संबंधी स्वास्थ्य दुखी कर सकता है।

क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 7- वकीलों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। सामाजिक आयोजन में भागीदारी कर सकते हैं। प्रतिष्ठा वृद्धि हो सकती है।

क्या करें- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 8- दूर की यात्रा कर सकते हैं। विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। सांस संबंधी समस्या रह सकती है।

क्या करें- संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 9- नौकरी के लिए कुछ दिन प्रतीक्षा करें। प्रमोशन बाधित हो सकता है। रक्त संबंधी विषमता रह सकती है।

क्या करें- जल में रक्त चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *