Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • Coronavirus
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • देश में बुधवार को 1027 मरीजों की मौत हुई, इस बीमारी से अब तक 66 हजार 460 लोगों की जान गई
  • बुधवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 15 हजार 765 और आंधप्रदेश में 10 हजार 368 पॉजिटिव केस मिले

देश में कोरोना की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को एक दिन में 78 हजार 168 मरीज बढ़े। यह संख्या सबसे प्रभावित देश अमेरिका (41,979) और ब्राजील (41, 889) से करीब दो गुनी है। उधर, हम एक हफ्ते के आंकड़े देखें तो इस दौरान दुनिया में 17 लाख 77 हजार 791 मरीज मिले। इनमें से 5 लाख 13 हजार 988 यानी 29% भारत से थे।

covid19india के मुताबिक, देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 37 लाख 66 हजार 108 हो गया है। उधर, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और गौतमबुद्ध नगर सीट से विधायक पंकज सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | दुनिया में एक हफ्ते में 17.77 लाख मरीज बढ़े, इनमें से 29% संक्रमित भारत से; देश में अब तक 37.66 लाख मामले 1

पांच राज्यों के हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में लगातार तीसरे दिन 1500 से ज्यादा मरीज मिले। उधर, पिछले 10 दिनों में भोपाल में 1735 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। जबकि 1451 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 27 मरीजों की इलाज के दौरान जान चली गई। राजधानी भोपाल में बुधवार को 199 मरीज मिले। इनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव और अशोकनगर के पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी शामिल हैं।

Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | दुनिया में एक हफ्ते में 17.77 लाख मरीज बढ़े, इनमें से 29% संक्रमित भारत से; देश में अब तक 37.66 लाख मामले 2

2. राजस्थान
परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास को मंगलवार के दिन प्लाज्मा थेरेपी दी गई। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वे राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (आरयूएचएस) में भर्ती हैं। उधर, सरकार ने बताया कि आरयूएचएस में ही 100 बेड का अतिरिक्त कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। इनमें भी 25 बेड हाई फ्लो ऑक्सीजन युक्त होंगे। निम्स मेडिकल कॉलेज में भी 25 ऑक्सीजन युक्त बेड और 75 कोविड केयर बेड की व्यवस्था की गई है।

इस बीच, राज्य में 6 हजार 310 कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर्स की भर्ती शुरू कर दी गई है। राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास को मंगलवार के दिन प्लाज्मा थेरेपी दी गई। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वे आरयूएचएस में भर्ती हैं।

Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | दुनिया में एक हफ्ते में 17.77 लाख मरीज बढ़े, इनमें से 29% संक्रमित भारत से; देश में अब तक 37.66 लाख मामले 3

3. बिहार

पटना में मंगलवार को कोरोना के 272 मरीज मिले। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 हजार 87 हो गई है। कोरोना के 18 हजार 630 मरीज ठीक हुए। हालांकि, अभी पटना में 2371 एक्टिव केस हैं। पटना एम्स में छह कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इनमें पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की पत्नी धनकली देवी (52), फतुहा के संस्कृत कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रवींद्र झा और बिक्रम के एक शिक्षक कमलेश कुमार भी शामिल हैं।

Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | दुनिया में एक हफ्ते में 17.77 लाख मरीज बढ़े, इनमें से 29% संक्रमित भारत से; देश में अब तक 37.66 लाख मामले 4

4. महाराष्ट्र

राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 15 हजार 765 नये मामले सामने आए। संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8 लाख 8 हजार 306 हो गई। पिछले 24 घंटे के अंदर 320 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हजार 903 हो गई। अभी राज्य में 1 लाख 98 हजार 523 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। अब तक 5 लाख 84 हजार 537 लोग ठीक हो चुके हैं।

Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | दुनिया में एक हफ्ते में 17.77 लाख मरीज बढ़े, इनमें से 29% संक्रमित भारत से; देश में अब तक 37.66 लाख मामले 5

5. उत्तरप्रदेश

पिछले 24 घंटों में यूपी में संक्रमण से 57 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5,571 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। प्रदेश में अब तक संक्रमण के चलते 3,542 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 2 लाख 35 हजार 757 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 76 हजार 677 लोग ठीक हो चुके हैं।

Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | दुनिया में एक हफ्ते में 17.77 लाख मरीज बढ़े, इनमें से 29% संक्रमित भारत से; देश में अब तक 37.66 लाख मामले 6

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *