Strange IndiaStrange India


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • बृहस्पति, शनि और राहु-केतु के कारण बढ़ सकती है कुछ लोगों की मुश्किलें

सितंबर में ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन से मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 5 राशि वालों को पूरे महीने संभलकर रहना होगा। इनके अलावा मेष, कन्या, तुला, धनु और मकर राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर पड़ेगा। वहीं वृष, सिंह, और मीन राशि वाले लोगों को सितंबर धन लाभ और फायदा मिल सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 3 राशियों के लिए ये महीना शुभ रहेगा। इन लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। अपनी भविष्य की योजनाओं को मूर्त रूप देने में सक्षम रहेंगे।। घरेलू खर्चों का संतुलित बजट रहेगा व सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आप पहले से अधिक अधिकार संपन्न होंगे।
नेगेटिव- परंतु इस माह विभाग, मुकदमे आदि का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण आपको अपना काम निकालने के लिए कई हथकंडे अपनाने पड़ेंगे। घर बदलने जैसी कोई प्लानिंग चल रही है तो इस माह स्थगित रखें।
व्यवसाय- करियर व कार्य क्षेत्र में बेहतरी के लिए आपके भरसक प्रयास रहेंगे और आप सफल भी होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काफी समय से लंबित योजनाओं पर अब अमल होगा। परंतु माह के दूसरे पक्ष में कानूनी अड़चनें बढ़ सकती हैं।
लव- व्यस्तता के बीच परिवारजनों के साथ में समय व्यतीत करना आवश्यक है, अन्यथा नाराजगी बढ़ सकती हैं। परिवार जनों को उपहार देना व सुख सुविधाओं संबंधी बातों का ध्यान रखना वातावरण को खुशनुमा बनाएगा।
स्वास्थ्य- माह के प्रथम पक्ष में कुछ तनाव हावी रह सकता है। परंतु धीरे-धीरे आप पुनः अपनी ऊर्जा एकत्रित करेंगे। और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृष – पॉजिटिव- जीवन शैली तथा व्यक्तित्व को और अधिक उन्नत बनाने के लिए आपके प्रयास काफी हद तक सफल रहेंगे। मनोरंजन व दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में भी कुछ दिन व्यतीत होंगे। धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों में भी रुझान बना रहेगा।
नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को बिगड़ने से बचाना आवश्यक है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ व सोच विचार कर निर्णय लें। किसी को पैसा उधार ना दे, वापिस आने की संभावना कम है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थितियां सामान्य ही रहेंगी। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना अति आवश्यक है। क्योंकि वर्तमान वातावरण के कारण व्यापारिक गतिविधियां मंद ही हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति ऑफिस में एक नया मुकाम हासिल करेंगे। तथा उच्चाधिकारियों के साथ संबंध भी मजबूत होंगे।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे तथा सम्मान करेंगे। नजदीकी रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्य में भी सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता के कारण तनाव व चिंता रहेगी। जिसका नकारात्मक असर आपकी शारीरिक ऊर्जा पर पड़ सकता हैं।

मिथुन – पॉजिटिव- अच्छी विचारधारा वाले लोगों से संपर्क बनेंगे जिससे आपकी भी कार्य क्षमता व कार्यकुशलता में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। घर में नवीन वस्तुओं की खरीदारी होगी। आपने जो लक्ष्य और उम्मीदों को पूरा करने का सपना देखा था वह पूरा होगा।
नेगेटिव- बच्चों की पढ़ाई, कैरियर, विवाह आदि को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती हैं। अत्यधिक खर्चों की वजह से बजट कुछ गड़बड़ा जाएगा। अपने क्रोध में वाणी पर संयम रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति या उच्चाधिकारियों से विभाग में झगड़ा होने की आशंका बनी हुई है। खुद को साबित करने के लिए अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। परंतु मास के अंत तक स्थितियां काबू भी हो जाएंगी।
लव- आपकी परेशानियों में जीवनसाथी का सहयोग आपके तनाव को कम करेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी प्रबलता से आकर्षण बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर की समस्या है वह लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या तथा खानपान को भी संयमित रखना आवश्यक है।

कर्क – पॉजिटिव- राजकीय मामले सुगमता व सरलता से पूरे होने के योग बने हुए हैं। माह के मध्य में बच्चों के सुंदर भविष्य की कोई महत्वपूर्ण प्लानिंग बनेगी और सफल भी होगी। आप अपनी कार्य कुशलता के दम पर वह सब हासिल कर लेंगे जिसकी आपने कभी तमन्ना की थी।
नेगेटिव- किसी रिश्तेदार से मामूली सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। तथा कोई बाहरी व्यक्ति आपकी भावनाओं का गलत फायदा भी उठा सकता है। किसी भी कागज या दस्तावेज में बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। सितंबर के मध्य में कोई अशुभ सूचना मिलने से मन दुखी रहेगा।
व्यवसाय- आर्थिक स्थिति अधिक अनुकूल नहीं रहेगी परंतु फिर भी कुछ नए व्यवसायिक अनुबंध प्राप्त होंगे। लॉटरी, शेयर्स आदि में निवेश ना करें। धन का नुकसान हो सकता है। इस समय कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देना भविष्य संबंधी कुछ उपलब्धियां प्रदान करेगा।
लव- अत्यधिक व्यस्तता के कारण परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में असमर्थ रहेंगे। परंतु जीवन साथी का सहयोग घर के वातावरण को नियंत्रित बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से अपनी दिनचर्या व खान-पान को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।

सिंह – पॉजिटिव- माह का प्रथम पक्ष बहुत ही अति उच्च स्तर व संतोषजनक है। नजदीकी लोगों के साथ वैमनस्य समाप्त होंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से राह की मुश्किलें दूर हो जाएंगी। काफी समय रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य भी सुचारू रूप से संपन्न होंगे।
नेगेटिव- इस माह के दूसरे पक्ष में अचानक ही कोई मुसीबत आपके सामने खड़ी हो सकती हैं। तथा काम का दबाव भी बना रहेगा। दिखावे के चक्कर में ऋण लेने से बचें। व्यर्थ के कामों में समय व्यतीत होगा तथा कोई महत्वपूर्ण काम ढंग से पूर्ण नहीं हो पाएगा।
व्यवसाय- नए-नए लोगों से संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से मुश्किलें दूर होगी। दौड़-धूप अधिक रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को भी दूर करेगी। प्रॉपर्टी संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक मुनाफा होने की संभावना है।
लव- विवाहित जीवन सुखद रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूरी रखना अति आवश्यक है क्योंकि अचानक ही कोई नई मुसीबत खड़ी हो सकती है।
स्वास्थ्य- यूं तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन कोई पुरानी बीमारी दोबारा से प्रकट हो सकती है अतः उसके प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।

कन्या – पॉजिटिव– माह का आरंभ सुखद घटनाओं से ओतप्रोत रहेगा। जमीन संबंधी विवादों का समाधान होगा। तथा कटु संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। घर की मरम्मत आदि में भी समय व्यतीत होगा तथा अपने नजदीकी लोगों के साथ घूमने-फिरने व गेट-टुगेदर संबंधी कार्यों में भी सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- जीवन में किसी बात को लेकर अधूरेपन का एहसास रहेगा। आर्थिक मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही समय की कीमत को पहचाने अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। पुरानी जायदाद संबंधी कोई समस्या वापस उठ सकती है।
व्यवसाय- नई योजनाएं बनेंगी। तथा लंबित मामले भी निपट जाएंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। किसी व्यवसायिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं। माह का तीसरा सप्ताह कुछ आलस वाला रहेगा। लेकिन समय पर सभी कार्य सम्पन्न करने का प्रयास करें, अन्यथा नुकसान होने की आशंका है। नौकरी पेशा व्यक्तियों की भी कोई यात्रा संपन्न हो सकती हैं।
लव- परिवार जनों के मध्य समय व्यतीत होगा। नजदीकी मित्रों के साथ भी पारिवारिक मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेंगे। बच्चों के साथ धैर्य पूर्ण व्यवहार रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- दवाइयों की बजाय योग, ध्यान व अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने से आपके स्वास्थ्य में आश्चर्यजनक सुधार होगा। अपने आपको उमंग व जोश से भरपूर महसूस करेंगे।

तुला – पॉजिटिव- महीने का प्रथम सप्ताह बहुत ही शानदार व्यतीत होगा। विद्यार्थी उच्च अध्ययन तथा अनुसंधान संबंधी कार्यों में सफल रहेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि बढ़ेगी। किसी खास रिश्तेदार के द्वारा आपको उपहार स्वरूप कीमती वस्तु मिलने से प्रसन्नता रहेगी। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किसी भी हद तक मेहनत करने का जज्बा बना रहेगा।
नेगेटिव- कहीं से कोई अशुभ समाचार मिलने से मन दुखी रहेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात ऐन वक्त पर कैंसिल हो सकती हैं। माह के अंतिम सप्ताह में आपके साथ धोखा हो सकता है। तथा कुछ जरूरी व महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में परिश्रम पूर्वक आगे बढ़ेंगे। यश की प्राप्ति के लिए आप अत्यधिक मेहनत करने के लिए तत्पर रहेंगे। और इसके सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। किसी अधिकारी की बेरुखी की वजह से आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती हैं।
लव- परिवार में हंसी-खुशी व सकारात्मक माहौल बना रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका के मध्य अहम की वजह से दूरियां आ सकती हैं। इसलिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु माह के दूसरे पक्ष में वायु जनित रोग बढ़ सकते हैं। जिससे घुटनों व टांगों में दर्द भी ज्यादा हो जाएगा।

वृश्चिक – पॉजिटिव- नजदीकी लोगों के साथ आपसी गलतफहमियों का निराकरण होगा। संबंधों को आप प्राथमिकता देंगे। देश भक्ति व राष्ट्रीय हित की भावना राजनीति में आपकी सक्रियता को और अधिक बढ़ाएगी। माह के दूसरे पक्ष में भाग्य आपका दरवाजा खटखटाएगा। और परिस्थितियों में तीव्रता के साथ बदलाव तथा सफलता के अवसर भी शुरू हो जाएंगे।
नेगेटिव- संपत्ति में बंटवारे संबंधी विवाद उलझे रहेंगे। शेयर्स, सट्टा आदि में भूलकर भी पैसा ना लगाएं अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक एकाग्रता रखने की आवश्यकता है। भाइयों तथा परिवार के सदस्यों के मध्य तालमेल में कुछ कमी रहेगी तथा गलतफहमियां और अधिक पनप सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में नई उम्मीदें नजर आएंगी। तथा अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। किसी मुख्य कर्मचारी के साथ किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा कि परिस्थितियों को धैर्य के साथ काबू करें। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने काम को तुरंत तथा गंभीरता से निपटाने का प्रयास करेंगे।
लव- इन सब परेशानियों के बीच में भी आप अपने परिवार के संबंधों को सुखद बनाने को प्राथमिकता देंगे। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन के संपन्न होने से शांति भरा माहौल व्याप्त रहेगा।
स्वास्थ्य- माह के मध्य में तनाव की वजह से शारीरिक व मानसिक कार्य क्षमता में कमीं आएगी। मेडिटेशन में अधिक समय व्यतीत करें। तथा क्रोध की अपेक्षा धैर्य पूर्वक परेशानियों का हल निकालना आपकी मानसिक अशांति को दूर करेगा।

धनु – पॉजिटिव- धैर्य तथा कामकाजी महिलाएं अपने घर व परिवार के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनाएंगी। जीवन में आगे बढ़ने की चाह या ललक बनी रहेगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों को परिश्रम पूर्वक लक्ष्य की प्राप्ति हो जाएगी। मनपसंद कॉलेज या किसी कंपनी में युवा वर्ग का सिलेक्शन होने के पूरे योग बने हुए हैं।
नेगेटिव- छोटी-छोटी परेशानियां आने से मन में झुंझलाहट रहेगी। आर्थिक मामलों में भी हाथ तंग रह सकता है। पड़ोसियों के साथ संबंधों को बिगड़ने से बचाएं। आपकी बहुत अधिक अनुशासन बनाकर रखने की वजह से परिवार का माहौल आपके खिलाफ हो जाएगा। इसलिए अपने विचारों में लचीलापन बनाकर रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- व्यवसाय में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। परंतु दौड़-धूप करके काम निकलवाने में भी आप सफल रहेंगे। कुछ लाभदायक अनुबंध भी प्राप्त होंगे। वक्त के साथ योजना में बदलाव लाना लाभकारी रहेगा। लंबित पड़े मामले गति पकड़ेंगे। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे लेकिन आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे।
लव- पारिवारिक जीवन में कुछ उठापटक रहेगी। संतान की नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से तनाव भरा माहौल रहेगा। लेकिन परिस्थितियों को गुस्से की बजाय धैर्य व शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित करना ज्यादा उचित है।
स्वास्थ्य- इस माह अपने खान-पान को नियंत्रित रखना अति आवश्यक है। तेलीय पदार्थों के सेवन से लिवर संबंधी कोई समस्या आ सकती हैं।

मकर – पॉजिटिव- इस महीने काफी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। तथा आप अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर अधिक ध्यान देंगे। लक्ष्मी प्राप्ति के लिए भाइयों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर आपके काम आएंगे। धन का विनिमय बहुत उत्तम तरीके से करने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- जमीन-जायदाद के मामले में विवाद बढ़ सकता है। किसी अपरिचित व्यक्ति से व्यवहार ना बढ़ाएं तथा यात्रा में भी सावधानियां रखना अति आवश्यक है। अनुशासन व आत्म नियंत्रण में रहने की अति आवश्यकता है। माह के अंतिम सप्ताह में अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल ना होने की वजह से मन कुछ व्यथित रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में ऑर्डर को पूरा करने के लिए जबरदस्त मेहनत करेंगे। और इसके उचित परिणाम भी हासिल होंगे। सोच समझकर लिया गया फैसला आगे चलकर लाभ देगा। कोई महत्वपूर्ण सूचना या समाचार की प्राप्ति होगी जिसका अपने कार्यक्षेत्र में इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित होगा।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में बहुत अधिक मजबूती आएगी और जल्दी विवाह में वर्णित होने के शुभ अवसर भी प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य- दिनचर्या को अनुशासित व संयमित रखना अति आवश्यक है। उमस भरे वातावरण की वजह से दर्द व माइग्रेन की समस्या बढ़ेगी।

कुंभ – पॉजिटिव- आपकी छुपी हुई योग्यता व काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी। तथा समाज में आपको महत्वपूर्ण मान-सम्मान मिलेगा। इस समय अवसरवादी होकर आप प्रत्येक अवसर का भरपूर लाभ उठाने में समर्थ रहेंगे। रुकावटों व बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कामों को निपटा लेंगे।
नेगेटिव- जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय ना लें। रिश्तेदार आपके कार्यों में कुछ गलतियां और खामियां निकालेंगे। जिसकी वजह से मन खिन्न रहेगा। कोई अप्रिय घटना भी घटित हो सकती हैं। कोर्ट केस व राजकीय मामले उलझने के कारण परेशानियां और बढ़ेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ मंदी आएगी। परंतु कर्मचारी आपके काम में आपको इमानदारी से सहयोग करेंगे। लेकिन सप्ताह के दूसरे पक्ष में ध्यान रखें कि जिस पर आप सबसे ज्यादा भरोसा व विश्वास करते हैं वही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है।
लव- परिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता तो मिलेगी परंतु तालमेल बिठाकर रखना अति आवश्यक है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद परिवार पर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- वाहन आदि बहुत ध्यान पूर्वक चलाने की आवश्यकता है। किसी प्रकार की चोट लगने या एक्सीडेंट होने की आशंका बनी हुई है। साथ ही सर्वाइकल जैसी समस्या भी उठ सकती हैं।

मीन – पॉजिटिव– विद्यार्थियों के लिए यह माह बहुत ही अनुकूल है। उनकी मेहनत सफल रहेगी। तथा युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय हो जाएंगे। निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। सारे कार्य आनंद व उल्लास के साथ व्यतीत होंगे। दैनिक कार्यों के साथ-साथ अन्य कार्य बड़ी सहजता के साथ पूरे कर पाएंगे।
नेगेटिव- परंतु आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। ध्यान रखें कि कोई ऐसी बात आपके मुंह से निकल सकती है जिसकी वजह से आप की इमेज खराब हो सकती हैं। किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सोच – समझकर करें। बच्चों को अधिक छूट ना दें अन्यथा वे परेशानी का सबब बन सकते हैं।
व्यवसाय- व्यावसायिक दृष्टि से महीना अनुकूल है। कुछ नई योजनाएं व गतिविधियां आपके व्यवसाय को गति प्रदान करेंगी। आर्थिक लिहाज से समय श्रेष्ठ है। नौकरी में स्थिरता रहेगी तथा अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।
लव- दांपत्य सुख में बढ़ोतरी होगी। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर की परेशानियों को हल करेंगे। परंतु ध्यान रखिए कि विवाहेत्तर संबंध आपकी परिवारिक खुशहाली को नष्ट कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। किसी दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है। स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की आवश्यकता है।

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *