Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Monday Rashifal Today Aaj Ka Tarot Rashifal 31 August 2020 Daily Horoscope In Hindi Sheelaa M Bajaj Dainik Rashifal Rashifal In Hindi

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने का समय
  • वृष राशि वालों के लिए साझेदारी के प्रस्ताव मिलने का है दिन
  • मिथुन राशि वालों के लिए मेहनत का फल मिलने का है दिन

सोमवार, 31 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए दिन काफी अनुकूल परिस्थितियों वाला रह सकता है। कुछ लोगों को बिजनेस और करियर से जुड़े कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। वहीं, 5 राशियों को अपनी सेहत या आर्थिक स्थिति को लेकर सावधानी बरतनी होगी। मेष राशि वालों के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने का समय, वृष राशि वालों के लिए साझेदारी के प्रस्ताव मिलने का है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए मेहनत का फल मिलने का है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

  • मेष – The Hanged Man

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने से झिझक न करें। दूसरों की खुले दिल से मदद करें। आज विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा दिन रहेगा। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इसलिए अड़ियल स्वभाव से दूर रहें।
करियर – कार्यक्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहेगा। उन्नति के मार्ग खुल रहे हैं। यदि कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो जल्द ही उससे लाभ प्राप्त होगा।
लव – आपके जीवन में कोई नवयुवक स्वावलंबी बन रहा है और अपने जीवन में जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार है। उसे पूरा सहयोग दें।
हेल्थ – उचित खान पान का पालन करना भी आवश्यक है नहीं तो रोग ग्रसित हो सकते हैं।

आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थितियां बनाने वाला है। आपके लिए कुछ साझेदारी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। जो आपके लिए लाभदायक रह सकता व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आताम्विश्वास की कमी न होने दें। बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा।
करियर – कार्यक्षेत्र में आज नए अवसर मिलेंगे। उन्नति और तरक्की के योग हैं। बॉस से प्रशंसा मिलेगी। नौकरी की तलाश में हैं तो आज सफलता अवश्य मिलेगी।
लव – यदि अविवाहित हैं तो किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे भविष्य में अच्छे सम्बन्ध बन सकते हैं। अपने मन के दरवाज़े खुले रखें।
हेल्थ – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। यदि किसी रोग से परेशान हैं तो उसके लिए अल्टरनेटिव चिकित्सा पद्धति से लाभ मिलेगा।

  • मिथुन – The Magician

आज आपको अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। यदि किसी की बात या व्यवहार से आपको ठेस पहुंचा है तो उसके कारण अपने आप को दोषी न समझें और उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। आज धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यर्थ की चिंताओं में मिले हुए अवसर को न गवाएं। जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता है।
करियर – किसी की निंदा से प्रभावित न हों, आपकी योग्यता और मेहनत में कोई कमी नहीं है। अपना आत्मविश्वास बनाएं रखें।
लव – अपने रिश्तों में जितनी पारदर्शिता बनाए रखेंगे, उतना ही उनमें गहराई बढ़ेगी।
हेल्थ – आज आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे।

  • कर्क – Nine of Swords

आज का दिन आपका सामाजिक मेलजोल या पारिवारिक कामों को पूरा करने में जा सकता है। आज लोगों से मिलना जुलना लगा रहेगा, जिस कारण कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आप भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और महत्वपूर्ण है। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।
करियर – नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। धन लाभ हो सकता है, व्यवसाय में स्थितियां अनुकूल हैं।
लव – अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। रिश्ते के लिए कोई चर्चा चल सकती है।
हेल्थ – पेट से संबंधित कुछ कठिनाई हो सकती है। अपनी दिनचर्या को अच्छा बनाएं रखें। इससे लाभ होगा।

  • सिंह – Seven of Wands

आज आप खुद को थोड़ा बदलने का प्रयास करेंगे। अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों नहीं तो आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान कर सकते हैं। रिश्तों में भी दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करें तभी कोई मसला हल होगा। आपके आइडियाज बुत सराहनीय हैं किन्तु उन्हें थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की भी आवश्यकता है। प्रेमी या प्रेमिका से आज किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।
करियर – कार्यक्षेत्र में अपना स्वभाव नम्र बनाएं रखें। अपने विचारों में अड़ियल न हों, दूसरों का भी दृष्टिकोण देखने का प्रयास करें।
लव – अपनी किसी भी बात पर अड़ियल न हों, दूसरों के नज़रिए से भी बात समझने का प्रयास करें।
हेल्थ – आज आपके लिए दिन सर्दी-जुकाम हो सकता है। सावधानी रखें।

  • कन्या – Four of Pentacles

आपके सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आप हर परिस्थिति को अनुकूल करने में सफल होंगे। आज महवपूर्ण निर्णय लेने के लिया अच्छा दिन है। कोई महत्वपूर डील आपके हक़ में हो सकती है। परिवारजनों के साथ खुश्यों भरा दिन रहेगा। आज का दिन अपने दैनिक कार्यों के अलावा कुछ ऐसा करने की भी सोचें जिससे आपके और आपके करीबी लोगों के अलावा सामाजिक रूप से भी किसी का उद्धार हो। किसी सामाजिक सेवा कार्यक्रम का हिस्सा बनें।
करियर – किसी के लिए आप कब, कहाँ और क्या बोल रहे हैं, इसका ख़याल रखें नहीं तो आपकी बात को गलत प्रसंग में लिया जा सकता है।
लव – प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। रिश्तेदारों की बातों में आकर अपने परिवार में कोई कडवाहट न आने दें।
हेल्थ – आपके लिए सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। पुराने दर्द से राहत मिल सकती है।

  • तुला – Five of Coins

आज का दिन आपके लिए अपनी योजनाओं को थोड़ा रोकने या उन पर फिर से विचार करने का है। आपके लिए दिन नए सिरे से अपनी प्राथमिकताएं तय करने का है। आपके आइडियाज और प्लान्स जल्द ही लागू हो पाएंगे जिस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें।
करियर – आज बॉस और सहकर्मियों से प्रशंसा मिलेगी। सफलता के लिए बहुत मेहनत भी करनी पड़ेगी।
लव – आज का दिन आपके लिए रिश्तों को समय देने का है। आपके लिए प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।
हेल्थ – आज आपको पेट या पाचन तंत्र से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

  • वृश्चिक – Queen of Swords

आज का दिन आपके लिए थोड़ी उथल-पुथल वाला रह सकता है। योजनाओं में बाधा आने के कारण मन में बेचैनी हो सकती है। किसी भी काम को संपन्न करने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है, किन्तु आपकी यह मेहनत जल्द ही फल लाएगी। इसलिए हताश न हों। आपका काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। परिवार के साथ भी थोड़ा समय बिताने के लिए अवश्य निकालें।
करियर – आज काम का दबाव आप पर ज्यादा रह सकता है। किसी मामले में आपको अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
लव – रिश्तों के लिए समय निकालने का दिन है। आपको अपने प्रियजनों के साथ समय गुजारना होगा।
हेल्थ – आज आपके लिए अपनी मानसिक शांति को कायम रखने के लिए प्रयास करने का समय है।

आज का दिन आपके लिए पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का है। यदि किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ़ ज़रूर करें। इससे आपकी सेहत बेहतर होगी और आपके कर्म अच्छे होंगे। व्यर्थ चिंता न करें। परिस्थिति जल्द ही अनुकूल ही जाएगी। परिस्थिति के प्रति अनासक्ति का भाव रखें, इससे आपको लाभ होगा। नकारात्मक सोच से बचें और नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से भी दूर रहें।
करियर – नौकरी बदलने का योग बन रहा है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं।
लव – आज प्रियजन के साथ आपकी बहस हो सकती है। कोई छोटी बात विवाद का रुप ले सकती है।
हेल्थ – आज आपको कंधे के दर्द से परेशानी रह सकती है।

आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियों से भरा रह सकता है। आज काम में आपको कुछ अनचाही रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें।
करियर – काम में किसी कठिनाई के चलते किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे तो अच्छा रहेगा।
लव – आज आपके लिए जीवनसाथी के प्रति भावनाएं व्यक्त करने का समय है।
हेल्थ – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलने की संभावना है।

  • कुंभ – The Empress

आज का दिन आपके लिए कुछ नई चीजों के साथ आगे बढ़ने का है। आज कुछ लोगों के लिए पुरानी परिस्थितियां छूटती जा रही हैं, मन में उदासी महसूस होगी। किन्तु यह एक नए जीवन की ओर का संकेत भी है। इस बदलाव को ख़ुशी से अपनाएं। जो आपके जीवन के लिए सहायक नहीं है, वह आपसे दूर हो जाएगा। आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं।
करियर – नौकरीपेशा लोग अपने काम पर पूर फोकस बनाए रखें नहीं तो परेशानी हो सकती है।
लव – सोच-समझ कर ही कोई बात कहें। किसी पुराने मित्र से रिश्ते सुधारने का मौका मिलेगा।
हेल्थ – आज आपके पैरों दर्द या खिंचाव होने की आशंका है।

आज का दिन आर्थिक लाभ मिलने का है। आज अपनी ऊर्जा व्यर्थ चिंताओं में लगाने की बजाय उसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं। आज काम की डेडलाइन पूरी करने में परेशानी हो सकती है। दुविधाओं में निर्णय न लें, परिस्थिति के अनुकूल होने का इंतज़ार करें। आज विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए। यदि किसी के लिए मन में भावनाएं हैं, तो उन्हें व्यक्त अवश्य करें।
करियर – जिस परिस्थिति से बचने का प्रयास कर रहे हैं उसका सामना कर लेंगे तो मन में शांति आ जाएगी।
लव – जिस परिस्थिति से बचने की कोशिश कर रहे हैं उसका जितना जल्दी सामना करेंगे उतना आपके लिए आसान होगा।
हेल्थ – चिंताओं के कारण अपनी सेहत पर असर न होने दें। मेडिटेशन, योग और प्राणायाम आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा।

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *