Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • National
  • Ministry Of External Affairs (MEA), Unprovoked Ceasefire Violations By Pakistani Forces, Unprovoked Ceasefire Violations

नई दिल्ली22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस साल पाकिस्तानी सेना ने 2711 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। (फाइल फोटो)

  • विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस साल पाकिस्तान ने 2711 बार सीजफायर का उल्लंघन किया
  • पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन में शुक्रवार को 3 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी

पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन को लेकर भारत ने शनिवार को पाकिस्तान उच्चायोग को तलब किया। जम्मू-कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में शुक्रवार रात 1 बच्चे समेत 3 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान जानबूझकर भारतीय नागरिकों को निशाना बना रहा है। भारत पाकिस्तान की इस हरकत की कड़ी निंदा करता है। सिर्फ इसी साल पाकिस्तान ने 2711 बार सीजफायर का उल्लंघन किया। इसमें 21 भारतीयों की मौत हुई है, जबकि 94 लोग घायल हुए हैं।

पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को रात 9 बजकर 20 मिनट पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पुंछ के डिप्टी कमिश्नर राहुल यादव ने बताया था कि सीजफायर उल्लंघन में 3 नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।

इस साल सीजफायर उल्लंघन में बढ़ोतरी
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस साल पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के मामले तेजी से बढ़े हैं। केवल जून में ही पाकिस्तान ने 411 बार उल्लंघन किया है। इस साल 2700 बार सीजफायर उल्लंघन किया गया। पिछले साल इनकी संख्या 3168 और 2018 में 1629 थी।

2020 में संघर्ष विराम उल्लंघन
जनवरी- 367
फरवरी- 366
मार्च- 411
अप्रैल- 387 
मई- 382 
जून- 114

ये भी पढ़ सकते हैं…

1. पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर :पुंछ में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में बुजुर्ग महिला की मौत

2. पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में एक जवान शहीद और दो घायल

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *