Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में रविवार को लोगों का स्वैब सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। 102 दिनों तक संक्रमण से दूर रहने के बाद बीते पांच दिनों में यहां मामले बढ़े हैं।

  • दुनिया में अब तक 7.73 लाख मौतें हुईं, 1.45 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में अब तक 55 लाख संक्रमित, जबकि 1.73 लाख मौतें हुईं

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 18 लाख 24 हजार 14 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 45 लाख 58 हजार 310 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 73 हजार 28 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए न्यूजीलैंड ने लोकसभा चुनाव टालने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने रविवार को कहा कि अब चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे। चुनाव के लिए पहले 19 सितंबर का समय तय किया गया था। अब तक देश में 1622 मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हुई हैं। लिहाजा चुनावों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

वहीं, इटली ने सोमवार से तीन हफ्ते के लिए अपने सभी नाइटक्लब, डिस्को और क्लब बंद करने का ऐलान किया है। यहां लोगों से कुछ इलाकों में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बीच मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरांजा ने रविवार को कहा कि हम इस बीमारी से हुई मौतों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। लोगों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाना जरूरी है।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 55,66,632 1,73,128 29,22,724
ब्राजील 33,40,197 1,07,879 24,32,456
भारत 26,47,316 51,045 19,18,076
रूस 9,22,853 15,685 7,32,968
साउथ अफ्रीका 5,87,345 11,839

4,72,377

पेरू 5,35,946 26,281 3,65,367
मैक्सिको 5,22,162 56,757 3,55,101
कोलंबिया 4,68,332 15,097 2,87,436
चिली 3,85,946 10,452 3,58,828
स्पेन 3,58,843 28,617 उपलब्ध नहीं

मैक्सिको: एक दिन में करीब 5 हजार मामले

मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 4 हजार 448 नए मामले सामने आए और 214 मौतें हुईं। अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 22 हजार 162 हो गया है। अब तक देश में 56 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। मैक्सिको सरकार ने कहा कि देश में जल्द वैक्सीन तैयार करने की कोशिश हो रही है। 14 अगस्त को सरकार ने एस्ट्रेजेनेका कंपनी के साथ करार किया है। देश को महामारी से लड़ने के लिए करीब 20 करोड़ वैक्सीन की जरूरत होगी।

फ्रांस: लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा मामले

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। रविवार को 3015 केस मिले। यहां चार दिन पहले लॉकडाउन हटाया गया था। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 18 हजार 536 हो गया है। संक्रमण बढ़ने के साथ ही सरकार ने राजधानी पेरिस और मार्सेल में मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। सरकार ने दूसरे देशों से आने वाले लोगों के लिए नई ट्रेवल गाइडलाइन्स भी जारी की गई हैं।

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *