Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. फॉसी ने कहा- विज्ञान और हेल्थ मेजर को अपनाकर महामारी को खत्म किया जा सकता है।

  • दुनियाभर में अब तक 5.95 लाख लोगों की जान गई, 83.60 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 37.21 लाख मरीज, अब तक 16.82 लाख ठीक हुए

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 40 लाख 58 हजार 847 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 83 लाख 60 हजार 756 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 95 हजार 1 की जान गई है। अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फॉसी ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका पांच-छह महीने से बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। लेकिन, यह सब एक दिन खत्म हो जाएगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी। कभी-कभी आपको लगता होगा कि यह सब कभी खत्म नहीं होने वाला। लेकिन, इसे विज्ञान और स्वास्थ्य के मापकों को ध्यान में रखते हुए खत्म किया जा सकता है। अमेरिका में अब तक 37.21 लाख लोग संक्रमित हैं, जबकि 1.41 लाख मौतें हो चुकी हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 37,21,626 1,41,456 16,82,009
ब्राजील 20,21,834 76,997 13,66,775
भारत 10,37,249 26,273 6,52,582
रूस 7,59,203 12,123 5,39,373
पेरू 3,41,586 12,615 2,30,994
चिली 3,26,539 7,290 2,96,814
द.अफ्रीका 3,24,041 4,669 1,65,591
मैक्सिको  3,24,041 37,574 2,03,464
स्पेन 3,07,335 28,420 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,93,239 45,233 उपलब्ध नहीं

चीन: 600 फ्लाइट्स कैंसिल

चीन के शिंजियांग प्रांत में कोरोना का नया मामला मिला है। राजधानी उरुमकी में गुरुवार को 24 साल की एक महिला पॉजिटिव मिली। इसके बाद करीब 600 से ज्यादा फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया। चीन में फिलहाल संक्रमितों की संख्या 83,622 है, जबकि 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. फॉसी ने कहा- देश में एक दिन स्थिति सामान्य होगी, यहां 1.41 लाख मौतें हुईं; दुनिया में अब तक 1.40 करोड़ संक्रमित 1

बीजिंग में महामारी के बीच मास्क पहनकर शॉपिंग के लिए निकलीं लड़कियां। चीन में अब तक 83 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया: नई टेस्ट की खोज हुई

ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी ने एक नए टेस्ट की खोज करने का दावा किया है। इसमें खून के नमूनों की मदद से 20 मिनट में पता चलेगा कि संक्रमण है या नहीं। इससे शरीर में पहले हुए संक्रमण के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। इसे मोनाश यूनिवर्सिटी के रिसचर्स ने बायोरिसोर्स प्रोसेसिंग इंस्टीट्यूट ऑफ ऑस्ट्रेलिया (बायोप्रिया) और एआरसी सेंटर ऑफ एक्सेलेंस इन कॉन्वर्जेंट बायोनैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीबीएनएस) के साथ मिलकर ईजाद किया है। रिसचर्स ने इस नए टेस्ट का पेटेंट भी फाइल कर दिया है। इस टेस्ट की मदद से बहुत कम समय में ज्यादा लोगों की जांच की जा सकेगी।

Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. फॉसी ने कहा- देश में एक दिन स्थिति सामान्य होगी, यहां 1.41 लाख मौतें हुईं; दुनिया में अब तक 1.40 करोड़ संक्रमित 2

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित फ्लाइंडर्स स्ट्रीट स्टेशन से बाहर निकलते यात्री। यहां सिर्फ जरूरी कामों के लिए ही लोग घर से निकल सकते हैं।

मैक्सिको: भारतीय दवा कंपनी को क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी
भारतीय दवा कंपनी जायडस फार्मा को मैक्सिको में क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। अब कंपनी यहां कोरोना मरीजों पर अपनी दवा इंटेरफेरोन अल्फा-2 बी की स्टडी कर सकेगी। यहां के एवैंट सैंट रिसर्च सेंटर के साथ मिलकर जायडस फार्मा इस दवा का ट्रायल कर रही है। इस दौरान यह पता लगाया जाएगा कि यह दवा कोराना मरीजों के लिए सुरक्षित है या नहीं।

स्पेन: करीब 1 लाख ऊदबिलाव को मारने का आदेश 

स्पेन में सरकार ने एक लाख ऊदबिलाव (मिंक) को मारने का आदेश दिया है। देश में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र आरागॉन के एक फार्म में 87% कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसके बाद 92,700 ऊदबिलाव को मारने का आदेश दिया गया। मई में फार्म के एक स्टाफ की पत्नी संक्रमित मिली थी। उसके बाद यह ममला सामने आया।

Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. फॉसी ने कहा- देश में एक दिन स्थिति सामान्य होगी, यहां 1.41 लाख मौतें हुईं; दुनिया में अब तक 1.40 करोड़ संक्रमित 3

स्पेन में स्थित एक फार्म में 92,700 ऊदबिलाव को मारने का आदेश दिया गया है। (फाइल फोटो)

अमेरिका: एक दिन में संक्रमण के 77 हजार मामले

अमेरिका में गुरुवार को यहां 77 हजार 255 नए मामले सामने आए हैं। महामारी फैलने के बाद से यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक हफ्ते पहले यहां मिल रहे संक्रमितों की तुलना में यह संख्या तीन गुना ज्यादा है। इससे पहले यहां 10 जुलाई को 68 हजार मामले सामने आए थे। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क है, जहां 4 लाख 31 हजार 380 संक्रमित मिले हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने पाबंदियों में दी गई राहत वापस ले ली है। टेस्टिंग बढ़ा दी गई है और लोगों से मास्क पहनने की अपील की जा रही है। 

Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. फॉसी ने कहा- देश में एक दिन स्थिति सामान्य होगी, यहां 1.41 लाख मौतें हुईं; दुनिया में अब तक 1.40 करोड़ संक्रमित 4

अमेरिका के सैकरमैंटो स्थित नेशनल गार्ड टेस्टिंग सेंटर पर एक महिला की जांच करती स्वास्थ्यकर्मी। देश में नए मामले बढ़ने के बाद टेस्टिंग बढ़ा दी गई है।

जापान: टूरिज्म कैंपेन शुरू

जापान ने संक्रमण के बीच टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कैंपेन शुरू किया है। इसे लेकर प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आलोचना हो रही है। विपक्षी पार्टियों का कहना है कि इससे देश में संक्रमण और तेजी से फैलेगा। इस कैंपेन के तहत देश के कई टूरिस्ट प्लेस पर जाने वाले लोगों को सब्सिडी दी जाएगी। 

ब्रिटेन: हेल्थ सर्विस के लिए 27 हजार करोड़ का फंड

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शुक्रवार को 3.7 बिलियन डॉलर (करीब 27 हजार करोड़ रू.) के फंड की घोषणा करेंगे। नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) प्राइवेट अस्पतालों की सुविधाएं बढ़ाने और इमर्जेंसी फील्ड हॉस्पिटल बनाने पर यह रकम खर्च कर सकेगा। यह नए मामलों से निपटने में भी मददगार होगा।

Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. फॉसी ने कहा- देश में एक दिन स्थिति सामान्य होगी, यहां 1.41 लाख मौतें हुईं; दुनिया में अब तक 1.40 करोड़ संक्रमित 5

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में गुरुवार को एक बंद रेस्तरां के सामने से गुजरते बुजुर्ग। देश में महामारी से अब तक 40 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

रूस: 6404 नए मरीज मिले

रूस में 24 घंटे में 6406 नए मामले मिले हैं। देश में अब संक्रमितों की संख्या 7.59 लाख हो चुकी है। यहां 25 जून के बाद से ही हर दिन संक्रमण के मामले सात हजार से कम मिल रहे हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या 12 हजार से ज्यादा हो चुकी है। 

स्पेन: कैटालोनिया क्षेत्र में दोबारा लॉकडाउन
स्पेन ने कैटालोनिया क्षेत्र में दोबारा लॉकडाउन लगा दिया है। देश में एक हफ्ते पहले ही लॉकडाउन हटाया गया था। इसके बाद इस क्षेत्र में मामले बढ़ने लगे। यहां संक्रमण के कई नए कलस्टर्स सामने आए हैं। लॉकडाउन लगाए जाने से यहां रहने वाले करीब 1.60 लाख लोगों पर असर होगा। स्पेन में महामारी से अब तक 28 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 

Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. फॉसी ने कहा- देश में एक दिन स्थिति सामान्य होगी, यहां 1.41 लाख मौतें हुईं; दुनिया में अब तक 1.40 करोड़ संक्रमित 6

स्पेन के बार्सिलोना में गुरुवार को एक बीच के पास बिना मास्क पहने निकले व्यक्ति को जुर्माने की पर्ची थमाता पुलिसकर्मी।

ब्राजील: संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख के पार

ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख के पार हो गया है। यहां 27 दिन में ही मामले डबल हो गए हैं। पिछले हफ्ते से यहां हर दिन करीब 40 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। यहां साओ पाउलो राज्य में सबसे ज्यादा 1 लाख 34 हजार 573 संक्रमित मिले हैं।  

Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. फॉसी ने कहा- देश में एक दिन स्थिति सामान्य होगी, यहां 1.41 लाख मौतें हुईं; दुनिया में अब तक 1.40 करोड़ संक्रमित 7

ब्राजील के रियो डे जेनेरियो शहर के पास एक कब्रिस्तान में गुरुवार को ताबूत दफनाने ले जाते कर्मचारी। ब्राजील में पिछले 27 दिनों में मामले 10 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गए हैं।

इजराइल: नई पाबंदियां लागू

इजराइल सरकार ने शुक्रवार से नई पाबंदियां लागू करने का ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि सप्ताह के अंत में शुक्रवार दोपहर से रविवार सुबह तक लॉकडाउन होगा। इस दौरान मॉल्स, दुकानें, पूल, जू और म्यूजियम बंद रहेंगे। लोग अपने घरों से बाहर निकल सकेंगे। हालांकि, मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। 

Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. फॉसी ने कहा- देश में एक दिन स्थिति सामान्य होगी, यहां 1.41 लाख मौतें हुईं; दुनिया में अब तक 1.40 करोड़ संक्रमित 8

इजराइल की राजधानी जेरूशलम के एक बाजार में खरीदारी करने निकली एक महिला। यहां पर शुक्रवार शाम से रविवार सुबह तक दुकानें और मॉल्स बंद रखने का ऐलान किया गया है।

रूस: दूसरे वर्ल्ड वार में मारे गए लोगों की याद में नहीं होगा मार्च

रूस ने दूसरे विश्वयुद्ध में मारे गए लोगों की याद में निकाली जाने वाली रैली स्थगित कर दी है। रैली में विश्वयुद्ध में मारे गए लोगों के परिजन उनके फोटो के साथ शामिल होते हैं। हर साल इसका आयोजन 9 मई को होता है। महामारी को देखते हुए रैली 26 जुलाई को निकालने का फैसला किया गया था। हालांकि, संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए इसे भी टाल दिया गया है। अब संक्रमण पूरी तरह से खत्म होने के बाद यह रैली निकाली जाएगी।

Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. फॉसी ने कहा- देश में एक दिन स्थिति सामान्य होगी, यहां 1.41 लाख मौतें हुईं; दुनिया में अब तक 1.40 करोड़ संक्रमित 9

रूस की राजधानी मॉस्को में संविधान में हुए बदलाव के खिलाफ बुधवार को हुए प्रदर्शन में लोग मास्क लगाकर पहुंचे।

कनाडा: 1.5 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि हम 14 बिलियन डॉलर ( करीब 1 लाख 50 हजार करोड़ रु.) के फंड का निवेश करेंगे। इससे देश के राज्यों को लोगों को वायरस से सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। यह लोगों के वापस काम पर लौटने और संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने में भी मददगार होगा।

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *