Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • International
  • Canada’s Niagara Falls And America’s Empire State Building Were Illuminated By The Colors Of The Tricolor, The Burj Khalifa Of Dubai Was Also Drenched With Indian Colors.

वॉशिंगटन31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यह फोटो कनाडा के नियाग्रा फॉल्स की है। भारत के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह तिरंगे के तीन रंगों की रोशनी में चमकता नजर आया।

  • अमेरिका के टाइम्स स्क्वेयर पर न्यूयॉर्क में भारत के काउंसल जनरल रणधीर जायसवाल ने तिरंगा फहराया
  • दुबई के बुर्ज खलीफा के पास काफी संख्या में भारतीय लोग जुटे और भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया

शनिवार को भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर दुनियाभर में तिरंगा फहराया गया। अमेरिका, कनाडा और यूएई के प्रमुख स्थान तिरंगे के रंगों से रोशन किए गए। अमेरिका के टाइम्स स्क्वेयर पर पहली बार तिरंगा फहराया गया। यहां के एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को भारतीय झंडे के तीन रंगों से रोशन किया गया। कनाडा के नियाग्रा फॉल्स से निकलती जलधारा भी इन तीन रंगों की रोशनी से चमकती नजर आई। संयुक्त अरब अमीरात की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी 15 अगस्त को केसरिया, सफेद और हरे रंग से रंगी नजर आई।

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ड्राइव थ्रू फेस्टिवल का आयोजन हुआ। वॉशिंगटन के पास 800 गाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान लोग हाथों में तिरंगा लिए और भारतीय पोशाक पहने नजर आए। गाड़ियों के काफिले के साथ ही देशभक्ति गीत भी बजाए जा रहे थे। इसका आयोजन भारतवंशी अमेरिकी दंपति मनीष सूद और दीपा साहनी की ओर से किया गया।

Canada's Niagara Falls and America's Empire State Building were illuminated by the colors of the tricolor, the Burj Khalifa of Dubai was also drenched with Indian colors. | कनाडा का नियाग्रा फॉल्स और अमेरिका की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग तिरंगे के रंगो से रोशन हुई, दुबई का बुर्ज खलीफा भी भारतीय रंग से सराबोर 1

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित एम्पायर बिल्डिंग 15 अगस्त को तिरंगे के तीन रंगों से रोशन नजर आई।

टाइम्स स्क्वेयर पर लहराया तिरंगा

अमेरिका के टाइम्स स्क्वेयर पर न्यूयॉर्क में भारत के काउंसल जनरल रणधीर जायसवाल ने भारतीय झंडा फहराया। इस मौके पर 200 से ज्यादा भारतीय अमेरिकी मौजूद रहे। लोगों ने तिरंगा फहराते ही इसे सलामी दी और देशभक्ति नारे लगाए।

Canada's Niagara Falls and America's Empire State Building were illuminated by the colors of the tricolor, the Burj Khalifa of Dubai was also drenched with Indian colors. | कनाडा का नियाग्रा फॉल्स और अमेरिका की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग तिरंगे के रंगो से रोशन हुई, दुबई का बुर्ज खलीफा भी भारतीय रंग से सराबोर 2

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वेयर पर अमेरिकी नेशनल फ्लैग के ठीक बगल में तिरंगा भी लहराता नजर आया।

यूएई में भी भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न

यूएई के दुबई स्थित बुर्ज खलीफा को 15 अगस्त की रात करीब 8.45 बजे भारतीय झंडे से रोशन किया गया। करीब 10 मिनट तक यह बिल्डिंग इन रंगों से रोशन नजर आई। पिछले साल भी 15 अगस्त को भी देश की इस सबसे बड़ी बिल्डिंग को इसी तरह भारत के झंडे की रोशनी से सजाया गया था। अबु धाबी के एडनॉक टावर भी शनिवार को तिरंगा के तीन रंगों, केसरिया, सफेद और हरे रंग से जगमगाता नजर आया।बुर्ज खलीफा के पास काफी संख्या में भारतीय लोग जुटे और भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

Canada's Niagara Falls and America's Empire State Building were illuminated by the colors of the tricolor, the Burj Khalifa of Dubai was also drenched with Indian colors. | कनाडा का नियाग्रा फॉल्स और अमेरिका की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग तिरंगे के रंगो से रोशन हुई, दुबई का बुर्ज खलीफा भी भारतीय रंग से सराबोर 3

दुबई का बुर्ज खलीफा 15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे की रोशनी से सरोबार नजर आया।

कनाडा के कई शहरों में स्वतंत्रता दिवस का जश्न
कनाडा में शनिवार को कई शहरों में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। कनाडा में रहने वाले भारतीय लोगों ने कार रैलियां निकाली। लोगों ने इस दौरान कोरोना महामारी से बचाव का भी ध्यान रखा। देश के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस नियाग्रा फॉल्स को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया। यहां पर टोरंटो में भारत के कौंसुल जनरल अपूर्व श्रीवास्तव की अगुआई में झंडा फहराने का कार्यक्रम भी हुआ। टोरंटो शहर के सिटी हॉल को भी भारतीय झंडे की रोशनी से रोशन किया गया।

Canada's Niagara Falls and America's Empire State Building were illuminated by the colors of the tricolor, the Burj Khalifa of Dubai was also drenched with Indian colors. | कनाडा का नियाग्रा फॉल्स और अमेरिका की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग तिरंगे के रंगो से रोशन हुई, दुबई का बुर्ज खलीफा भी भारतीय रंग से सराबोर 4

कनाडा का नियाग्रा फॉल्स शनिवार को भारतीय झंडे के तीन रंगों से कुछ इस तरह से चमकता नजर आया।

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *