Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (24th August 2020), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

14 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • वृष और वृश्चिक राशि वालों को पूरे दिन रहना चाहिए संभलकर, कामकाज में आ सकती हैं रुकावटें

सोमवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से ब्रह्म, छत्र और रवियोग रहेंगे। इन 3 शुभ योगों के प्रभाव से मिथुन, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों का दिन शुभ रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार इन राशि वालों के जॉब और बिजनेस के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लेन-देन और निवेश में भी कुछ लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। अधिकारियों और बड़े लोगों से मदद मिल सकती है। सेहत के ममले में भी दिन अच्छा कहा जा सकता है। इनके अलावा मेष, कर्क, सिंह और मीन राशि वालों पर सितारों का मिल-जुला असर रहेगा। वहीं वृष और वृश्चिक राशि वालों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- संतान की पढ़ाई या विवाह से संबंधित बातें मुकाम पर पहुंचेंगे। धर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। आपके मृदुभाषी और अच्छे स्वभाव की वजह से लोग आपका सम्मान करेंगे। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा।
नेगेटिव- युवा वर्ग इच्छा पूर्ति के लिए कुछ गलत तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसकी वजह से वह मुसीबत में भी फंस जाएंगे। इसलिए नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें। कैरियर संबंधी चुनाव को भी बहुत सावधानी पूर्वक करें ।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। उम्मीद के अनुरूप लाभ मिलेगा। परंतु किसी अनैतिक काम में रुचि ना लें। आप मुसीबत में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति किसी भी प्रकार की रिश्वत या पैसे के लेनदेन से दूर ही रहें।
लव- घर-परिवार में कुछ कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप घर पर ना होने दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर आदि की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- आज समय अनुकूल है। बैंक निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अचानक ही किसी पुराने मित्र के मिलने से आप प्रसन्न चित्त रहेंगे। समय बहुत ही शांतिप्रद व हुनर हासिल करने वाला है। इसका भरपूर सदुपयोग करें।
नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य का गिरता स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। भाइयों से भी मनमुटाव की स्थिति रहेगी। इसलिए यह समय थोड़ा सावधानी पूर्वक व्यतीत करें। तथा प्रत्येक कार्य को गंभीरता से अंजाम दें।
व्यवसाय- कामकाज में नई तकनीक व हुनर का उपयोग करें। जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ सके। पैसे के लेन-देन संबंधी कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें। अचानक ही आर्थिक स्थिति को लेकर परेशानी आ सकती हैं।
लव- घर का माहौल सुखमय रहेगा। आपके मुश्किल समय में पारिवारिक लोगों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु मानसिक शांति के लिए व्यायाम और योगा का सहारा अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- संपत्ति संबंधी चल रहा कोई विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जायेगा। जिससे मन में संतोष व्याप्त रहेगा। आर्थिक स्थितियां पहले से बेहतर बनेगी। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है।
नेगेटिव- फिजूल के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। जिसकी वजह से अपने और अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। वाहन संबंधी भी कोई नुकसान होने की आशंका लग रही है। किसी नजदीकी मित्र को पैसा उधार देना पड़ सकता है।
व्यवसाय- किसी राजनेता या अधिकारी से आपकी मुलाकात आपके भाग्य को बल प्रदान करेगी। जिसका फायदा आपको व्यवसाय में होगा। विरोधी परास्त रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए सकारात्मक परिवर्तन व तबादले की स्थितियां और उचित योग बने हुए हैं।
लव- परिवार के साथ शॉपिंग व मनोरंजन संबंधी कार्य में समय व्यतीत होगा। परिवार के व्यक्तियों का एक साथ समय व्यतीत करना माहौल को खुशनुमा बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- गला खराब व खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी। खानपान व दिनचर्या संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- आप कड़ी मेहनत व परिश्रम से वह सब कुछ हासिल करेंगे जिसकी आपने तमन्ना रखी है। सफलता और भाग्य उन्नति के रास्ते प्रबल हो रहे हैं। परंतु इनका उपयोग करना आप की क्षमता पर निर्भर करता है। युवा वर्ग भी कोई उपलब्धि हासिल करने से तनावमुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें तथा फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखें। इस समय हाथ में पैसे आते-आते कहीं अटक जाएंगे। जिसकी वजह से मन खिन्न रहेगा। बेचैनी की वजह से काम में भी किसी प्रकार की लापरवाही हो सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी भी निवेश, फंड आदि मामलों में सावधानी रखें तो बेहतर रहेगा। हालांकि आप अपने आत्म विश्वास से हर समस्या का हल खोज ही लेंगे। किसी भी कागजी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं।
लव- कामकाज की व्यवस्था और पारिवारिक जीवन के मध्य आप बेहतर तालमेल स्थापित करके रखेंगे। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। समय-समय पर उचित आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- समय मानसिक शांति व संतोष दायक है। संतान के अनुकूल विवाह से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। भाइयों के साथ भी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। लाभदायक यात्रा हो सकती है। वैभव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- कर्ज से छुटकारा पाने के लिए प्रयास और अधिक करने पड़ेंगे। मकान या दुकान पर निर्माण आदि कार्य पर खर्चा अधिक हो सकता है, जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा जाएगा। किसी प्रिय मित्र की परेशानी की वजह से आप भी डिस्टर्ब हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कुछ लाभदायक योजनाएं बनेंगी और महत्वपूर्ण यात्राएं भी संपन्न हो सकती हैं। रुकी हुई पेमेंट मिल जाएगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां प्राप्त होंगी जिनका निर्वहन करने में आपको परेशानी महसूस होगी। इसलिए धैर्य बनाकर रखना अति आवश्यक है।
लव- किसी प्रियजन से मुलाकात आपको खुशी प्रदान करेगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव व शरीर में कहीं दर्द आदि की समस्या रहेगी। व्यायाम अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- लाभकारी दिवस है। मुश्किल से मुश्किल सवाल का भी जवाब आसानी से प्राप्त होगा। समय की गति आपके पक्ष में है। इसका सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। दोस्तों के साथ भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी भी बाहरी व्यक्ति के साथ दूरी बनाकर रखें। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं खराब होने से सुधार कार्यों में पैसा खर्च होगा।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में लंबित पड़े काम शीघ्रता से निपट जाएंगे। तथा कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जिसका फल आपको भविष्य में प्राप्त होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों से वरिष्ठ अधिकारी उनके काम से पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे।
लव- पति-पत्नी में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेलजोल आपकी छवि को खराब कर सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। कुछ समय अपने आराम के लिए भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करें। किसी भी अवरोध की परवाह न करते हुए आप आगे बढ़ेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। जिससे सभी परिवार जन खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे।
नेगेटिव- परंतु किसी महत्वपूर्ण चीज के खोने या चोरी होने की संभावना है। जिसकी वजह से कुछ काम अधूरे रह जाएंगे। और नकारात्मकता भी हावी होगी। साथ ही मेहमानों के आगमन से भी आपके महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध आएगा।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी। कर्मचारियों के सहयोग से आपके काम बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को प्रमोशन आदि की सूचना प्राप्त होने की संभावना है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और प्रेम संबंधों को संयमित और मर्यादित रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखना अति आवश्यक है। क्योंकि नकारात्मकता आपके ऊपर हावी हो रही है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज लोक कल्याण व समाज सेवा के कार्यों में धन व्यय करेंगे। ऐसा करके आपको खुशी की प्राप्ति होगी। आपके किसी लक्ष्य की प्राप्ति भी आज संभव है। नजदीकी रिश्तेदार या मित्र की मदद में आपका समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध्यान रखें कि आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। आपका पैसा अचानक से ही कहीं फंस जाएगा जिसकी वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। कार्यों में कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन समय रहते आप उनका हल निकाल लेंगे।
व्यवसाय- कामकाज के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वियो से सावधान रहें। व्यवसाय में वह आप से आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन आप अपने लक्ष्य के प्रति अपना ध्यान केंद्रित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अधिकारी वर्ग से मित्रता लाभदायक रहेगी।
लव- अपनी परेशानियों को घर-परिवार पर हावी ना होने दें। इससे घर का वातावरण खराब हो सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव की वजह से आपके मनोबल में गिरावट आएगी। मेडिटेशन का सहारा लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- आज ज्यादा से ज्यादा समय घर पर व्यतीत होगा। आप में एक विशेष आकर्षण शक्ति रहेगी। जिसकी वजह से आपके अन्य लोगों के साथ संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। समय मान व प्रतिष्ठा वर्धक है। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।
नेगेटिव- घर में किसी व्यक्ति के सगाई संबंधी कोई निर्णय लेने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच पड़ताल अवश्य करें क्योंकि किसी प्रकार की धोखाधड़ी की संभावना लग रही है। विद्यार्थियों का मन भी अपनी पढ़ाई नहीं लगेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में काफी समय से जो मंदी चल रही थी, आज उम्मीद की कोई नई किरण दिखाई देगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपको फिर से कामयाबी की ओर लेकर जाएगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों का दिन सामान्य ही रहेगा।
लव- परिवारिक माहौल आरामदायक व सुखमय रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। पेट संबंधी कोई समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- परिवार के सहयोग से अटके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने से लोगों का आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थितियों में भी सुधार आएगा
नेगेटिव- परंतु जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। इसलिए कोई भी योजना बहुत सोच समझकर ही बनाएंगे तो उचित है। अपने माता-पिता की इच्छाओं की अवहेलना ना करें। उन्हें उचित सम्मान दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थितियां बेहतर रहेंगी। सहकर्मियों से मदद मिलेगी। आपके कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं।
लव- पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की देखभाल में जीवन साथी का पूरा सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा। और आप अपने आपको स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपका वर्चस्व व पराक्रम बढ़ेगा तथा नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी आप सहजता व सरलता से संभाल लेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की देखभाल में भी आपका मुख्य सहयोग रहेगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा। कोई पैतृक भूमि संबंधी विवाद भी अचानक से उठ सकता है। जिसकी वजह से भाइयों के साथ अनबन होने की आशंका है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र मे पार्टनर के साथ चल रहे विवाद व गलतफहमियां खत्म होंगी और संबंध फिर से अच्छे हो जाएंगे। कुछ नए व्यवसायिक अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। धैर्य और संयम रखकर उन पर कार्य करें।
लव- पति-पत्नी में बेहतर सामंजस्य रहेगा। घर-परिवार की देखभाल में आपका सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- राजनीति एवं न्यायालय से संबंधित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। जमीन से संबंधित रुके हुए कार्य भी आगे बढ़ने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा कुछ नया करने में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी।
नेगेटिव- खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु आय के साधनों में कमी आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। आप जिस कार्य को करना चाहते हैं, उसमें रुकावट आने से मन उदास रह सकता है। आपकी कोई गुप्त बात भी उजागर हो सकती है इसलिए सावधान रहें।
व्यवसाय- सरकार से जुड़े कार्य जैसे पेंशन, तरक्की, स्थानांतरण आदि होने के योग बन रहे हैं। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने वालों को सफलता प्राप्त होगी। परंतु साझेदारी के व्यवसाय में कार्य के विभाजन को लेकर टकराव उत्पन्न हो सकता है।
लव- प्रेम प्रसंग परवान चढ़ेंगे। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें, इसका नकारात्मक असर आपके विवाहित जीवन पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती हैं। दूषित वातावरण में जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *