Strange IndiaStrange India


एक महीने पहले

  • कॉपी लिंक
  • अंक 2 वाले लोगों के लिए शनिवार को मानसिक तनाव की स्थिति रह सकती है, अंक 3 वाले लोगों को मिल सकती है सफलता

शनिवार, 4 जुलाई का मूलांक 4, भाग्यांक 6, दिन अंक 8, मासांक 7 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 2, 7 की अंक 4 के साथ मित्र युति, अंक 6 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बन रही है। अंक 4 के साथ विरोधी युति और अंक 8 की अंक 4 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति और अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 4 जुलाई का दिन…

अंक 1- मान-सम्मान बढ़ सकता है। पारिवार में खुशी भरा अवसर आ सकता है। किसी निकट परिजन की मदद करनी पड़ सकती है।

क्या करें- इष्टदेव को रसदार मिठाई का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 2- मानसिक तनाव की स्थिति रह सकती है। किसी से भी न उलझें। आज धैर्य की परीक्षा का दिन सिद्ध हो सकता है।

क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- अधिकारी वर्ग सफल रह सकता है। ऑफिस में नई नियुक्ति करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। पिता के साथ संबंध सुख देने वाल रह सकता है।

क्या करें- भैरव भगवान को सिंदूर भेंट करें। 

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 4- नई जगह जॉब के लिए अपने पुराने बॉस के माध्यम से प्रयास करें। साक्षात्कार का परिणाम पक्ष में आ सकता है। यात्रा का अच्छा परिणाम मिल सकता है।

क्या करें- शिवपंचाक्षरस्तोत्र का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 5- दिल के मरीज सावधानी रखें। नियमित चैकअप में जरा भी लापरवाही न बरतें। ऑफिस में सहयोगियों से बिलकुल न उलझें।

क्या करें- गुरु को विशेष भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 6- एमएलसी कार्मिकों को विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है या विदेश से संबंधित लाभ मिल सकता है। ठिगने लोगों को व्यापार में अधिक अनुकूलता रह सकती है। 

क्या करें- शनिदेव को काले तिल के लड्डू भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 7- सहकर्मियों का व्यवहार अनुकूलता दे सकता है। किसी महिला सहयोगी से मदद लेनी या उनकी मदद करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर पर्याप्त सावधानी बरतें। 

क्या करें- गणेश भगवान को चूरमे का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 8- पितृदोष वाले राजनेताओं को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें धन संबंधी परेशानी हो सकती है। पितृदोष वालों को अचानक लाभ मिल सकता है। 

क्या करें- सुंदरकांड का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 9- लोगों पर अनधिकृत होकर अधिकार न जताएं। ऐसा करने से आपके विरोधी ही बढ़ेंगे, मित्र नहीं। आवेश पर पर्याप्त नियंत्रण नहीं होने से स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है।

क्या करें- गाय को हरा चारा डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *