Strange IndiaStrange India


  • रविवार को देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 29 हजार मामले सामने आए, 3.10 लाख मरीजों का इलाज चल रहा
  • देश की औसत मृत्यु दर के मुकाबले देश के 30 राज्यों में कम लोगों ने जान गंवाई

दैनिक भास्कर

Jul 14, 2020, 12:47 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सोमवार को 9 लाख के पार कर गया। अब तक 9 लाख 6 हजार 617 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 5 लाख 72 हजार 100 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 3 लाख 10 हजार 406 लोगों का इलाज चल रहा है। 23 हजार 727 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। 

राहत की बात है कि देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। अब तक 63.02% मरीज ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 19 राज्यों में देश की औसत रिकवरी रेट यानी 63.02% से भी ज्यादा रफ्तार से मरीज ठीक हो रहे हैं। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, तमिलनाडु, गुजरात जैसे प्रदेश शामिल हैं। 

इससे बड़ी राहत की बात है कि देश की औसत मृत्यु दर के मुकाबले देश के 30 राज्यों में कम लोगों ने जान गंवाई है। देश में औसत मृत्यु दर 2.64% है। 

हर 10 लाख की आबादी में 8555 लोगों की जांच हो रही
देश में कोरोना की टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई है। अब हर दिन 3 लाख के करीब लोगों की जांच होती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक हर 10 लाख की आबादी में 8555 लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। इसके लिए देश में 1200 लैब स्थापित किए जा चुके हैं। 

LIVE UPDATES : 

  • रेल भवन 14 और 15 जुलाई को बंद रहेगा : संक्रमण के मामले सामने आने के बाद भारतीय रेलवे का मुख्यालय रेल भवन को 14 और 15 जुलाई को बंद रखने का फैसला लिया गया है। सोमवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।
  • सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत : कुलगाम में तैनात सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही सीआरपीएफ में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। 

21 राज्यों में मरीजों के ठीक होने की रफ्तार हुई तेज, हर 10 लाख की आबादी में 8555 लोगों की जांच हो रही; कुल 9.04 लाख केस 1

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:
 राज्य में सोमवार को कोरोना के 575 नए मामल सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में आकंड़ा बढ़कर 18,207 हो गया है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 4336 हो गई है, वहीं कोरोना के चलते आज 10 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 663 पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले ग्वालियर से सामने आए हैं। जहां एक साथ 110 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं इंदौर से 92 नए मरीज आए हैं। भोपाल से 88 मरीजों की पुष्टि हुई है।

प्रदेश स्तर पर 31 जुलाई तक हर संडे लॉकडाउन करने के निर्णय के बाद अब स्थानीय प्रशासन भी शहरों और जिलों को फिर लॉकडाउन करने की तरफ बढ़ रहे हैं। ग्वालियर में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में सभी सदस्यों ने शहर में 7-10 दिन तक टोटल लॉकडाउन करने पर सहमति जताई है। इस संबंध में प्रस्ताव कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्रमुख सचिव गृह को भेज दिया है।

शिवपुरी कलेक्टर ने शहर को 19 जुलाई तक लॉकडाउन करने का आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर अनुग्रह पी ने सभी व्यापारियों और दुकानदारों से बातचीत के बाद ये आदेश पारित किया है। 

उधर, ग्वालियर में कोरोना संक्रमित शख्स अस्पताल की खिड़की तोड़कर भाग गया। रात से ही पुलिस उसकी तलाश में लगी है। 5 दिन पहले भी यहां कंपू क्षेत्र से एक कोरोना पॉजिटिव भाग चुका है। पुलिस ने उसे चोरी करते हुए पकड़ा था। 

21 राज्यों में मरीजों के ठीक होने की रफ्तार हुई तेज, हर 10 लाख की आबादी में 8555 लोगों की जांच हो रही; कुल 9.04 लाख केस 2

महाराष्ट्र: राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6497 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,60,924 हो गई है। जबकि 193 लोगों की मौत हुई है। अब तक यहां 10,482 लोग जान गंवा चुके हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1158 केस सामने आए हैं, जबकि 47 लोगों की मौत भी हुई है। यहां अब तक 94,146 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। संक्रमण से 5335 लोगों की जान जा चुकी है।

21 राज्यों में मरीजों के ठीक होने की रफ्तार हुई तेज, हर 10 लाख की आबादी में 8555 लोगों की जांच हो रही; कुल 9.04 लाख केस 3

उत्तरप्रदेश: राज्य में सोमवार को 1664 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि 869 ठीक होकर घर गए हैं। अब तक कुल 24203 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि सोमवार को बीते 24 घंटे में 21 मरीजों की मौत हुई है। अब तक कुल 955 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय 12972 मरीज आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना जांच की क्षमता को बढ़ाकर 50 हजार करने के निर्देश दिए हैं। 
इसमें 32 हजार आरटी पीसीआर, 17 से 18 हजार एंटीजन और दो से ढाई हजार ट्रूनेट मशीन से करने के निर्देश हैं। रविवार को कुल 36 हजार टेस्ट किए गए। इनमें केजीएमयू में 4160, राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में 2808, एसजीपीजीआई में 2423, एएमयू अलीगढ़ में 620, आईएमएस बीएचयू में 1500 टेस्ट किए गए। 

21 राज्यों में मरीजों के ठीक होने की रफ्तार हुई तेज, हर 10 लाख की आबादी में 8555 लोगों की जांच हो रही; कुल 9.04 लाख केस 4

राजस्थान: राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 544 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा जोधपुर में 105, जालौर में 95, बीकानेर में 62, जयपुर में 52, अलवर में 42, उदयपुर में 31, अजमेर में 20 मामले सामने आए। अब कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 24936 पहुंच गया है। वहीं, 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें जयपुर और धौलपुर में 2-2, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर और दूसरे राज्य से आए 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। 

राज्य में अब तक कुल 10 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे गए हैं। इनमें अब तक कुल 24936 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 18630 लोग रिकवर हो चुके। जिसमें से 18199 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 5788 एक्टिव केस ही बचे हैं।

21 राज्यों में मरीजों के ठीक होने की रफ्तार हुई तेज, हर 10 लाख की आबादी में 8555 लोगों की जांच हो रही; कुल 9.04 लाख केस 5

बिहार:  कोरोना के खिलाफ बिहार से सोमवार को काफी अच्छी खबर आई। संक्रमण रोकने के लिए पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्स) में कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल मंगलवर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए एम्‍स प्रशासन ने 18 से 55 साल तक के 10 लोगों को चुना है। चुने गए कोरोना पॉजिटिव लोगों को आइसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार वैक्सीन का पहला डोज दिया जाएगा।

उधर, सोमवार को 1166 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान भी हुई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17421 हो गयी। 

21 राज्यों में मरीजों के ठीक होने की रफ्तार हुई तेज, हर 10 लाख की आबादी में 8555 लोगों की जांच हो रही; कुल 9.04 लाख केस 6



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *