Strange IndiaStrange India


  • संक्रमण को रोकने के लिए ठाणे प्रशासन ने 2 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक सख्त लॉकडाउन लागू किया था, अब इसे बढ़कर 19 जुलाई तक कर दिया गया
  • महाराष्ट्र में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2,67,665 हो गई है, जिसमें से 1,49,007 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होकर घर भी गए हैं

दैनिक भास्कर

Jul 14, 2020, 09:44 PM IST

मुंबई. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 6741 नए कोरोना केस आए हैं। वहीं, 4500 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। महाराष्ट्र में आज 213 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस ने अब तक 10,695 लोगों की जान ले ली है। महाराष्ट्र में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2,67,665 हो गई है, जिसमें से 1,49,007 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होकर घर भी गए हैं। फिलहाल 1,07,665 एक्टिव केस है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने अब तक 10,695 लोगों की जान ले ली है।

मुंबई के नए हॉटस्पॉट बने कुरार गांव में बीएमसी कर्मचारियों ने मास स्क्रीनिंग का काम शुरू किया है।

राज्य में नहीं होंगी अंतिम वर्ष के लास्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं 
महाराष्ट्र सरकार विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं नहीं लेने के फैसले पर कायम है। सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से जारी दिशा-निर्देश पर चर्चा हुई। इसके बाद परीक्षाएं नहीं लेने के प्राधिकरण के फैसले पर कायम रहने का निर्णय लिया गया।

स्कूलों और कॉलेज को कोविड हॉस्पिटल में बदला गया है 
उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि राज्य में कोरोना की परिस्थिति और गंभीर हुई है। वहीं, राज्य के कॉलेजों को कोविड अस्पताल और क्वारंटीन सेंटर में तब्दील किया गया है। इसलिए राज्य में परीक्षाएं कराना संभव नहीं है। मुझे उम्मीद है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी कोरोना की स्थिति को देखते हुए सकारात्मक विचार करेंगे। सामंत ने कहा कि बीते दिनों बंगलूरू में कक्षा 10 वीं के लिए 50 विद्यार्थियों की परीक्षाएं हुई थी।

संक्रमित मरीजों की संख्या 2.67 लाख के पार, आज 213 लोगों की हुई मौत; राज्य में अभी एक लाख 7 हजार एक्टिव केस 1
महाराष्ट्र के सोलापुर में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए और मास्क पहनने को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए कलाकार सचिन खरात और उनकी मंडली ने स्ट्रीट प्ले का अनूठा तरीका खोजा है।

मुंबई के कपड़ा बाजार 4 महीने बाद फिर खुले
राज्य में एक ओर पुणे समेत कई शहरों में हार्ड लॉकडाउन लग रहा है। बीएमसी के सी वॉर्ड के दायरे में आने वाले अधिकांश कपड़ा मार्केट करीब 4 महीने के लंबे अंतराल के बाद फिर से खुल गए हैं। स्वदेशी, मंगलदास, एमजे मार्केट सहित प्रमुख कपड़ा बाजार सोमवार खुले। हालांकि, पहले की तरह इन बाजारों में भीड़ नहीं थी। मार्केट में प्रवेश करने से पहले कारोबारियों, उनके स्टाफ और ग्राहकों के तापमान की जांच की गई। बाजार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुले रहे।

संक्रमित मरीजों की संख्या 2.67 लाख के पार, आज 213 लोगों की हुई मौत; राज्य में अभी एक लाख 7 हजार एक्टिव केस 2
मलाड के कुरार इलाके में डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग के लिए जाते हुए बीएमसी के कुछ स्वास्थ्यकर्मी। 

देश का नया हॉटस्पॉट बना ठाणे
ठाणे अब देश का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है। यहां अब मुंबई से ज्यादा मरीज हर दिन की तुलना में सामने आ रहे हैं। जुलाई महीने में ठाणे में हर दिन करीब 2 हजार केस सामने आए हैं। ठाणे में 57,000 से ज्यादा केस हैं। इनमें से ज्यादातर केस तीन नगर निगमों- ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और नवी मुंबई में हैं। भिवंडी में कोरोना केस की मृत्युदर सबसे ज्यादा 5.5 प्रतिशत है।

ठाणे में सिर्फ 18 दिन में डबल हो रहे केस

यहां हर 18 दिनों में कोरोना के केस दोगुने हो रहे हैं, जबकि महाराष्ट्र में केस दोगुना होने में औसतन 23 दिन लग रहे हैं। वहीं मुंबई में यह समय तकरीबन 50 दिन है। संक्रमण को रोकने के लिए ठाणे प्रशासन ने 2 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक सख्त लॉकडाउन लागू किया था और अब इसे बढ़कर 19 जुलाई तक कर दिया गया है।

संक्रमित मरीजों की संख्या 2.67 लाख के पार, आज 213 लोगों की हुई मौत; राज्य में अभी एक लाख 7 हजार एक्टिव केस 3
पीपीई किट पहनकर स्वास्थ्य कर्मचारी मुंबई में घाटकोपर में लोगों का मेडिकल चेकअप करते हुए।

मुंबई में नहीं है 100% लॉकडाउन की जरूरत
बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल के मुताबिक मुंबई में 100 फीसदी लॉकडाउन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा मुंबई में कोरोना की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। मुंबई की कोरोना रिकवरी दर 70 फीसदी हो गई है और मरीजों की संख्या दोगुनी होने की दर यानी डबलिंग रेट 50 दिन से अधिक हो गई है। अगले कुछ दिनों में इसमें और सुधार होने की उम्मीद है। इसलिए, मुंबई को 100 फीसदी लॉकडाउन लागू करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

संक्रमित मरीजों की संख्या 2.67 लाख के पार, आज 213 लोगों की हुई मौत; राज्य में अभी एक लाख 7 हजार एक्टिव केस 4
मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की 1983 की फिल्म ‘कुली’ की एक ग्राफिटी के सामने से गुजरती हुईं दो महिलाएं।

हॉस्पिटल में भर्ती अमिताभ की हालत है स्थिर
कोरोना पॉजिटिव महानायक अमिताभ बच्चन तीन दिन से नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वे आइसोलेशन वार्ड में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फैन्स लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और बिग बी भी उनका आभार मानते नहीं थक रहे हैं। सोमवार रात अपने ब्लॉग में कविता के जरिए उन्होंने सभी फैन्स का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वे उनकी भावनाओं और प्रार्थनाओं के आगे नतमस्तक हैं। 

संक्रमित मरीजों की संख्या 2.67 लाख के पार, आज 213 लोगों की हुई मौत; राज्य में अभी एक लाख 7 हजार एक्टिव केस 5
मुंबई में कोरोनावायरस महामारी के बीच दूल्हे योगेश पंचले और दुल्हन समीक्षा ने मास्क पहनकर शादी की रस्में की हैं।



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *