Strange IndiaStrange India


  • 1 अगस्त तक मिथुन राशि में ही रहेगा बुध; तब तक वृष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को रहना होगा संभलकर

दैनिक भास्कर

Jul 13, 2020, 08:43 AM IST

काशी के ज्योतिषाचार्य पं.गणेश मिश्र ने बताया कि 12 जुलाई को सुबह बुध ग्रह मिथुन राशि में उदय हुआ और दोपहर में मार्गी भी हो गया। यानी अब इस ग्रह का शुभ फल मिलने लगेगा। इससे पहले 18 जून को बुध इसी राशि में वक्री हुआ था और 21 जून को अस्त भी हो गया था। इस वजह से अब तक बिजनेस और अर्थव्यवस्था पर बुध का अशुभ प्रभाव पड़ रहा था। पं. मिश्र का कहना है कि इस ग्रह के प्रभाव से कानून, वाणिज्य, शिल्प, और चिकित्सा क्षैत्र के लिए भी परेशानियों वाला समय था। लेकिन बुध के उदय होने के बाद मार्गी हो जाने से अब अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने बताया कि बुध के शुभ प्रभाव से मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को फायदा मिलेगा। इनके अलावा वृष, कर्क और वृश्चिक राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।

ज्योतिषाचार्य पं. मिश्र के अनुसार 12 राशियों पर बुध का प्रभाव

मेष –  बुध के प्रभाव से आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। लेन-देन और निवेश में भी फायदे वाला समय रहेगा। पुराने लोन या कर्जे से छुटकारा मिल सकता है। साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। कई मामलों में सितारों का साथ मिल सकता है।

वृष – बुध की चाल में बदलाव होने से संभलकर रहना होगा। सोच-समझकर बोलना होगा। आपकी कही गई किसी बात का गलत मतलब भी निकाला जा सकता है। गलत समय पर गलत बात बोलने के कारण खुद के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। खुद की सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा। मुंह या दांतों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

मिथुन – इस राशि का स्वामी ही बुध है। बुध के प्रभाव से अच्छा समय रहेगा। जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। सुख बढ़ेगा। माता की सेहत में सुधार होगा। जॉब और बिजनेस में तरक्की होने की संभावना बन रही है। लेन-देन और निवेश में भी फायदा मिल सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। इनकम भी बढ़ सकती है। आपके काम से अन्य लोग भी प्रभावित हो सकते हैं। 

कर्क – बुध की चाल में बदलाव होने से संभलकर रहना होगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। खर्चे बढ़ सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। कर्जा या लोन लेने से बचें। नया निवेश भी नहीं करना चाहिए। पुराने कोर्ट केस को लेकर भागदौड़ हो सकती है। आसपास या साथ के कुछ लोग आपके विरोधी हो सकते हैं। 

सिंह – बुध के प्रभाव से सिंह राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इस राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। बिजनेस में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। अन्य मामलों में भी सितारों का साथ मिल सकता है। नए लोगों से मदद मिल सकती है। लव लाइफ के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

कन्या – बुध के शुभ प्रभाव से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। कई मामलों में सितारों का साथ मिल सकता है। बुध की चाल में बदलाव होने से आप नई योजनाओं पर काम करेंगे और उनका फायदा भी आपको मिलेगा। इन दिनों जॉब और बिजनेस में कुछ नयापन आ सकता है। सेहत में सुधार हो सकता है।

तुला – बुध की चाल में बदलाव होने से आपको जॉब और बिजनेस में किस्मत का साथ मिल सकता है। अधिकारियों से भी मदद मिलेगी। नया काम या नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। साथ काम करने वाले लोगों भी मदद करेंगे। इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। दूर स्थान के लोगों से फायदा मिल सकता है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा। बुध के प्रभाव से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक – बुध की स्थिति आपकी राशि के लिए ठीक नहीं है। रोजमर्रा के कामों में अचानक कुछ अनचाहे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जिससे आपकी बेचैनी और चिंता भी बढ़ सकती है। खर्चा बढ़ सकता है। सेविंग्स भी खत्म हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव हो सकता है। तनाव और नकारात्मकता के कारण परेशानी बढ़ सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें। नया काम या कोई भी नई योजना शुरू करने से भी बचना होगा।

धनु – बुध के शुभ प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। नया काम या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में फायदा बढ़ सकता है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा। दांपत्य सुख भी बढ़ सकता है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। निवेश और लेन-देन में फायदा हो सकता है। इस राशि के अविवाहित लोगों का विवाह तय होने की संभावना है।

मकर – नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग अपनी योजनाओं से आगे बढ़ सकते हैं। आपकी योजनाओं की तारीफ हो सकती है। कामकाज बढ़ेगा, लेकिन उसका फायदा भी मिल सकता है। साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को फायदे वाले सौदे मिल सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने के लिए लोन लेना चाह रहे हैं तो मिल जाएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लाइफ पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। 

कुंभ – नौकरीपेश और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। अपनी योजनाओं से आपको धन लाभ हो सकता है। इनकम बढ़ सकती है। पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। नई योजनाओं पर काम होगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मीन – बुध की चाल में बदलाव होने से आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। आराम बढ़ेगा। बुध के प्रभाव से प्रॉपर्टी या कोई व्हीकल की खरीदारी हो सकती है। खर्चा भी बढ़ने की संभावना है। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज की तरीफ हो सकती है। नया काम मिल सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी।



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *