Strange IndiaStrange India


  • बिहार के 10 जिलों में पहले से लॉकडाउन, आज क्राइसिस मैनेजमेंट की ग्रुप की बैठक में लॉकडाउन राज्य में लागू करने का फैसला
  • देश में केस सोमवार रात 9 लाख के पार पहुंचे, 24 घंटे के दौरान 28178 मरीज सामने आए; अब तक 24,315 ने दम तोड़ा

दैनिक भास्कर

Jul 14, 2020, 11:50 PM IST

नई दिल्ली. देश में संक्रमितों की संख्या 9 लाख 36 हजार 628 हो गई है। अब तक 5 लाख 93 हजार 80 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 3 लाख 13 हजार 496 लोगों का इलाज चल रहा है। 24, 315 लोगों की जान जा चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। 

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने राज्य में 15 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। बिहार में 16 से लेकर 31 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान राज्य के सभी जिला मुख्यालय, अनुमंडल, ब्लॉक मुख्यालय, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल, सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे। रेलवे और हवाई सेवा जारी रहेंगी।

राज्य के 10 जिलों पटना, भागलपुर, पूर्णिया, बक्सर, नवादा, कैमूर, मोतिहारी, मुंगेर, खगड़िया और किशनगंज में पहले से ही लॉकडाउन लागू है। उधर, पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने भी राज्य के सभी कंटेनमेंट इलाकों में लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ा दिया है। पहले ये 14 जुलाई तक ही लागू की गई थी। राज्य सरकार ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ये जरूरी कदम है। 

इन राज्यों के कुछ शहरों में भी लॉकडाउन

  • महाराष्ट्र: पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में 14 जुलाई से 18 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
  • उत्तरप्रदेश: राज्य में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। वाराणसी में पांच दिनों (सोमवार से शुक्रवार) तक आधे दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है। पाबंदियां रोजाना शाम के चार बजे के बाद लागू हो जाएंगी।
  • कर्नाटक: आज रात से बेंगलुरु समेत दक्षिण कर्नाटक में एक हफ्ते का लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। इसके अलावा, श्रीनगर में रेड जोन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। प्रशासन के मुताबिक, इस दौरान लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं है।

गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने बुधवार को पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें देशभर में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को लेकर कई फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित अन्य केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल होंगे। 

बेंगलुरु में आज रात से एक हफ्ते तक सब बंद; बिहार में 16 से 31 और बंगाल के कंटेनमेंट इलाकों में 19 जुलाई तक लॉकडाउन; देश में 9.36 लाख केस 1

LIVE UPDATES : 

  •  दो वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल इसी महीने शुरू होगा : इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने अच्छी खबर दी है। मंगलवार को काउंसिल के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने बताया कि देश में कोरोना के दो वैक्सीन पर काम चल रहा है। इनका चूहों और खरगोश पर ट्रायल हो चुका है। वैज्ञानिकों ने इसकी रिपोर्ट डायरेक्टर जनरल हेल्थ को दे दी है। इसके पास होते ही इस महीने के आखिर से इन वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू कर देंगे। 

  • रिकवरी रेट दो महीने में 63% हुआ : आईसीएमआर ने बताया कि मई में मरीजों के ठीक होने की रफ्तार करीब 26% थी, जो मई के अंत तक बढ़कर 48% हो गई। अब रिकवरी रेट 63 % तक पहुंच गया है। मतलब हर 100 मरीज में 63 मरीज ठीक हो जा रहे हैं। राहत की बात है कि 20 राज्यों में रिकवरी रेट नेशनल रिकवरी रेट से भी ज्यादा है। 

  • इस बार 15 अगस्त तक कई पाबंदियां होंगी : कोरोनावायरस का असर इस बार स्वतंत्रता दिवस पर भी पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक, 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम में कई पाबंदियां होंगी। जैसे सिर्फ 20% वीवीआईपी या अन्य लोग ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के गवाह होंगे। इसके अलावा, स्कूली बच्चों को कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा। डिफेंस सेक्रेटरी अजय कुमार और एएसआई डायरेक्टर-जनरल पिछले हफ्ते यहां का विजिट कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस बार कार्यक्रम पूरी तरह से अलग होगा। सिटिंग अरेंजमेंट भी बदला जाएगा। बच्चों के अलावा, कैडेट्स और नेशनल कैडेट क्रॉप्स भी इसका हिस्सा नहीं होंगे।

  • सोमवार को 28 हजार नए मामले आए : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 28 हजार 498 मामले सामने आए। वहीं, 553 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 9 लाख 06 हजार 752 हो गई है। इनमें से 3 लाख 11 हजार 565 सक्रिय मामले हैं। वहीं, 5 लाख 71 हजार 460 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 23 हजार 727 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • 1.20 करोड़ लोगों की जांच हुई : आईसीएमआर के मुताबिक, देश में 13 जुलाई तक कोरोना के लिए 1 करोड़ 20 लाख 92 हजार 503 सैंपल का टेस्ट किया गया। इनमें से 2 लाख 86 हजार 247 सैंपल का टेस्ट 24 घंटे में किया गया।
  • जम्मू कश्मीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव : जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, रैना के संपर्क में आने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सेल्फ क्वारैंटाइन हो गए हैं।
बेंगलुरु में आज रात से एक हफ्ते तक सब बंद; बिहार में 16 से 31 और बंगाल के कंटेनमेंट इलाकों में 19 जुलाई तक लॉकडाउन; देश में 9.36 लाख केस 2
यह फोटो दिल्ली के सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर एंड हॉस्पिटल का है। यहां रोजाना सुबह आईटीबीपी द्वारा योग सेशन कराया जाता है। इस सेंटर में अब तक 180 मरीज एडमिट हैं।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:
 भोपाल में मंगलवार को 87 मामले सामने आए। इनमें आरपीएफ थाना में दो संक्रमित मिले। वहीं, पुलिस हेडक्वार्टर में एक महिला कर्मचारी संक्रमित पाई गई। अशोका गार्डन थाने में भी एक कर्मचारी संक्रमित मिला। उधर, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन का फैसला स्थानीय स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया जाता है। शासन स्तर पर कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है। फिलहाल राज्य में स्थायी लॉकडाउन की कोई प्लानिंग नहीं है।

बेंगलुरु में आज रात से एक हफ्ते तक सब बंद; बिहार में 16 से 31 और बंगाल के कंटेनमेंट इलाकों में 19 जुलाई तक लॉकडाउन; देश में 9.36 लाख केस 3

महाराष्ट्र: बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल के मुताबिक, मुंबई में 100% लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं है। मुंबई में रिकवरी दर 70% तक पहुंच गया है। मरीजों की संख्या दोगुनी होने की दर यानी डबलिंग रेट में कमी आई है। अगले कुछ दिनों में इसमें और सुधार होने की उम्मीद है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1158 केस सामने आए हैं, जबकि 47 लोगों की मौत हुई।

बेंगलुरु में आज रात से एक हफ्ते तक सब बंद; बिहार में 16 से 31 और बंगाल के कंटेनमेंट इलाकों में 19 जुलाई तक लॉकडाउन; देश में 9.36 लाख केस 4

उत्तरप्रदेश: सरकार ने राज्य में कोरोना जांच की क्षमता को बढ़ाकर 50 हजार करने को कहा है। सोमवार तक 36 हजार टेस्ट किए गए। इनमें केजीएमयू में 4160, राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में 2808, एएमयू अलीगढ़ में 620, एसजीपीजीआई में 2423, आईएमएस बीएचयू में 1500 टेस्ट किए गए।

बेंगलुरु में आज रात से एक हफ्ते तक सब बंद; बिहार में 16 से 31 और बंगाल के कंटेनमेंट इलाकों में 19 जुलाई तक लॉकडाउन; देश में 9.36 लाख केस 5

राजस्थान: राज्य में मंगलवार सुबह तक 98 पॉजिटिव मिले। अलवर में 37, जयपुर में 34, कोटा में 5, झुंझुनू, दौसा और भीलवाड़ा में 4-4, बूंदी और झालावाड़ में 2-2, भरतपुर, राजसमंद और झालावाड़ में एक-एक संक्रमित मिला। इसके साथ दूसरे राज्य से आए 3 भी पॉजिटिव मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 25 हजार के पार हो गई है। वहीं, अजमेर, अलवर और जयपुर में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ा।

बेंगलुरु में आज रात से एक हफ्ते तक सब बंद; बिहार में 16 से 31 और बंगाल के कंटेनमेंट इलाकों में 19 जुलाई तक लॉकडाउन; देश में 9.36 लाख केस 6

बिहार: राज्य में मंगलवार दोपहर तक कोरोना के 1432 मरीज मिले। एक दिन में मरीजों की यह सबसे अधिक संख्या है। पटना में 162 लोगोंं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्वी चंपारण में 124, बेगूसराय में 114 और नालंदा में 107, नवादा में 92, भागलपुर में 61, पश्चिम चंपारण में 58, सीवान में  55, मुजफ्फरपुर में  54 और गया में 50 मरीज मिले। इसके अलावा, मुंगेर में 48, भोजपुर में 45, खगड़िया में 43, सारण में 37, मधुबनी में 35, लखीसराय में 33 और जमुई में 31 पॉजिटिव मिले।

बेंगलुरु में आज रात से एक हफ्ते तक सब बंद; बिहार में 16 से 31 और बंगाल के कंटेनमेंट इलाकों में 19 जुलाई तक लॉकडाउन; देश में 9.36 लाख केस 7



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *