Strange IndiaStrange India


  • दुनियाभर में अब तक 5.81 लाख लोगों की जान गई, 78.46 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 35.45 लाख मरीज, 1 लाख 39 हजार 143 मौतें

दैनिक भास्कर

Jul 15, 2020, 10:29 AM IST

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 33 लाख 36 हजार 616 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 77 लाख 82 हजार 643 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 77 हजार 861 की जान गई है। फ्रांस में सभी सार्वजनिक स्थानों पर अगले कुछ हफ्तों तक मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है। राष्ट्रपति इम्मैनुअल मैक्रों ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। यहां अब तक 1 लाख 72 हजार 377 मामले सामने आए हैं और 30 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं। 

वेनेजुएला की राजधानी कारकस और इसके पड़ोसी राज्य मिरांडा में बुधवार से लॉकडाउन लागू कर दिया गया। उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्यूज ने मंगलवार को कहा कि देश के लोगों की सुरक्षा के लिए यह फैसला किया गया है। यहां अब तक 9 हजार 707 मामले सामने आए हैं और 93 मौतें हुई हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 35,45,077 1,39,143 16,00,195
ब्राजील 19,31,204 74,262 12,13,512
भारत 9,37,487 24,315 5,93,080
रूस 7,39,947 11,614 5,12,825
पेरू 3,33,867 12,229 2,23,261
चिली 3,19,493 7,069 2,86,220    
मैक्सिको 3,11,486 36,327 1,93,976
स्पेन 3,03,699 28,409 उपलब्ध नहीं
द.अफ्रीका  2,98,292 4,346 1,46,279
ब्रिटेन 2,91,373 44,968 उपलब्ध नहीं

ऑस्ट्रेलिया: पीएम मॉरिसन ने कहा- दूसरी लहर में देश बंद नहीं होगा
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि संक्रमण की दूसरी लहर में देश बंद नहीं होगा। उन्होंने मंगलवार को कहा,‘‘दूसरी लहर में देश को बंद किया गया तो बेरोजगारी और बढ़ेगी। ऐसा करना ठीक नहीं होगा। जब तक ऑस्ट्रेलिया में दूसरे देशों से मेडिकल सप्लाइ और फ्रेट नहीं पहुंचता तब तक संक्रमण को खत्म करना संभव नहीं है।’’

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बीते शनिवार को क्रॉसरोड होटल से बाहर निकलती एक सफाईकर्मी। होटल में कुछ संक्रमित मिलने के बाद इसे लॉकडाउन किया गया है।

हॉन्गकॉन्ग: डिजनीलैंड फिर से बंद किया गया

हॉन्गकॉन्ग ने अपने यहां यात्रा प्रतिबंध और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम सख्त कर दिए हैं। यहां तीसरी लहर की आशंका है। ऐसे में डिजनीलैंड को दोबारा बंद कर दिया गया। एक महीने पहले ही इसे खोलने की इजाजत दी गई थी। बीते एक हफ्ते में यहां 236 नए केस सामने आ चुके हैं। सोमवार को केवल 52 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें 41 लोकल केस हैं और बाकि 11 मामले बाहर से आए हैं।]

फ्रांस में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना जरूरी, ब्राजील में एक ही दिन में 40 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले; दुनिया में अब तक 1.33 करोड़ केस 1
यह फोटो 18 जुलाई की है जब हॉन्कॉन्ग डिजनीलैंड को लॉकडाउन के बाद दोबारा खोला गया था। अब इसे फिर से बंद कर दिया गया है।

ब्राजील: मौतों का आंकड़ा 10.9 लाख के पार
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां मंगलवार को 41 हजार 857 नए मामले सामने आए और 1 हजार 300 मौतें हुईं। इसके साथ देश में संक्रमितों की संख्या 19 लाख 92 हजार 824 और मौतों का आंकड़ा 10.9 लाख के पार हो गया है। बीते बुधवार को संक्रमित मिले ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो मंगलवार को दूसरी बार टेस्ट कराया। हालांकि उन्होंने इस दूसरे टेस्ट के नतीजे सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया। 

फ्रांस में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना जरूरी, ब्राजील में एक ही दिन में 40 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले; दुनिया में अब तक 1.33 करोड़ केस 2
ब्राजील का साओ पाउलो में 9 जुलाई को एक मरीज की जांच करता एक स्वास्थ्यकर्मी। मंगलवार को यहां एक ही दिन में 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आए।

ईयू: सर्बिया और मोंटेनग्रो सुरक्षित देशों की लिस्ट से बाहर

यूरोपियन यूनियन(ईयू) ने सर्बिया और मोंटेनग्रो को अपने सुरक्षित देशों की लिस्ट से बाहर कर दिया है। अब ईयू के लोग इन दोनों देशों में बिना किसी जरूरी काम के यात्रा नहीं कर सकेंगे। जर्मनी ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इन दोनों देशों को सुरक्षित देशों की सूची से बाहर करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे मंगलवार को मंजूरी दे दी गई। सर्बिया में लोग संक्रमण रोकने के सरकार से तरीके से नाराज हो



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *