Strange IndiaStrange India


  • बोसोन्स ग्लेशियर से मिले न्यूजपेपरों में इंदिरा गांधी की जीत की खबर
  • 24 जनवरी 1966 को एयर इंडिया का बोइंग 707 प्लेन क्रैश हो हुआ था

दैनिक भास्कर

Jul 14, 2020, 03:16 PM IST

लंदन. फ्रांस में एक पिघलते ग्लेशियर से 1966 के इंडियन न्यूजपेपरों की कई कॉपी मिली हैं। पश्चिमी यूरोप के मॉन्ट ब्लैंक माउंटेन रेंज बोसोन्स ग्लेशियर से इन्हें बरामद किया गया है। यहां पर 54 साल पहले एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया था। 

अखबारों में इंदिरा गांधी की जीत की खबर
अखबारों में इंदिरा गांधी की चुनावी जीत का जिक्र है। हेडिंग लगी है- ‘इंडियाज फर्स्ट वुमन प्राइम मिनिस्टर’। इन अखबारों को ग्लेशियर के पास ही कैफै चलाने वाले टिमूथी मॉटिन ने खोजा है। ब्रिटेन के द गार्जियन न्यूज पेपर के मुताबिक 33 साल के मॉटिन ने बताया कि वह अखबारों को सुखा रहे हैं। वे बहुत अच्छी स्थिति में हैं। मॉटिन ने बताया कि जब भी वे दोस्तों के साथ ग्लेशियर पर जाते हैं उन्हें दुर्घटना के कुछ न कुछ अवशेष मिलते रहते हैं। 

हादसे में 177 लोगों की जान गई थी
24 जनवरी 1966 को एयर इंडिया का बोइंग 707 प्लेन मॉन्ट ब्लैंक माउंटेन रेंज में क्रैश हो गया था। हादसे में क्रू सहित 177 यात्रियों की मौत हो गई थी। हादसा की वजह मिसकम्युनिकेशन बताई गई थी। यहां इससे पहले 1950 को भी एक भारतीय विमान मालाबार प्रिंसेस क्रैश हो गया था।
मॉटिन को मिले अखबारों में ‘नेशनल हेराल्ड’ और ‘इकोनॉमिक टाइम्स’  भी शामिल हैं। मॉटिन के कैफे से बोसोन्स ग्लेशियर तक पैदल जाने में 45 मिनट लगते हैं।

2012 के बाद से कई अवशेष मिल चुके
2012 के बाद से ग्लेशियर पिघलने पर प्लेन क्रैश से जुड़े कई अवशेष मिले हैं। 2012  में यहां डिप्लोमैटिक मेल का एक बैग मिला था, इस पर इंडियन गर्वनमेंट के विदेश मंत्रालय का स्टैम्प लगा था। एक साल बाद एक फ्रेंच क्लाइंबर को एक मेटल बॉक्स मिला था, इसमें एयर इंडिया का लोगो था। बॉक्स में पन्ना, नीलम और मणिक मिले थे। 
2017 में इस क्षेत्र में मानव अवशेष भी पाए गए थे। माना जाता है कि यह भी 1966 के प्लेन क्रैश के होंगे।



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *