Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • VD Sharma Coronavirus Updates | BJP Party President And Khajuraho MP VD Sharma Test Postive For Coronavirus (COVID 19) In Bhopal

भोपाल14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
VD Sharma Coronavirus Updates | BJP Party President and Khajuraho MP VD Sharma Test Postive For Coronavirus (COVID-19) In Bhopal | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कोरोना पॉजिटिव, लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में लखनऊ जाने वाले सभी नेता-मंत्री संक्रमित 1

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (दाएं-पीले ड्रेस में) ने पांच दिन पहले खंडवा के मांधाता से कांग्रेस विधायक रहे नारायण पटेल को शामिल कराया था। इस मौके पर 100 से ज्यादा पत्रकार और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • सीएम शिवराज, संगठन महामंत्री सुहास भगत और मंत्री अरविंद भदौरिया की रिपोर्ट भी आ चुकी है पॉजिटिव
  • मुख्यमंत्री के अपर सचिव ओपी श्रीवास्तव भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं, उन्हें चिरायु में भर्ती कराया गया है

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में लखनऊ जाने वाले सभी नेता और मंत्री भी संक्रमित मिले हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इन तीनों का इलाज कोविड सेंटर चिरायु अस्पताल में चल रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पहली और दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन अब तीसरे टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह आखिरी बार प्रदेश भाजपा कार्यालय में मांधाता से विधायक नारायण पटेल को पार्टी में शामिल कराने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज भी उपस्थित थे। यहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जुलाई में लगातार प्रदेश भाजपा दफ्तर से वर्चुअल रैलियां करते रहे हैं। सीएम शिवराज के साथ लखनऊ से जाने से पहले ग्वालियर और इंदौर के दौरे पर भी गए थे।

शिवराज ने ट्वीट कर जल्दी स्वस्थ होने की कामना की-

मध्य प्रदेश के चौथे मंत्री हुए पॉजिटिव
शिवराज सरकार में राज्‍य मंत्री रामखेलावन पटेल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वे सतना अमरपाटन से विधायक हैं और फिलहाल वे भोपाल में नवीन पारिवारिक परिसर स्थित एमएलए रेस्ट हाउस में रहते हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, वहीं उनके परिवार और स्टाफ के भी सैंपल लिए गए हैं। एमएलए रेस्ट हाउस से भी 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मुख्यमंत्री और दो प्रमुख मंत्रियों समेत और पार्टी नेताओं को कोरोना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के बाद अब जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यही नहीं, भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट में संक्रमण मिला है।

राज्यपाल रहे लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में स्टेट प्लेन से लखनऊ जाने वालों में सीएम, मंत्री भदौरिया के साथ तीसरे व्यक्ति भगत और चौथे शख्स भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा थे। अब वह भी पॉजिटिव आए हैं।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और उनकी पत्नी के साथ ही भाजपा के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना और विधायक गिरीश गौतम की पत्नी पॉजिटिव आई। इससे पहले प्रदेशभर में भाजपा और कांग्रेस के 8 विधायक भी संक्रमित हो चुके हैं।

पूर्व मंत्री अजय विश्नोई का सवालों भरा ट्वीट-

0





Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *