Strange IndiaStrange India


5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला रह सकता है समय
  • वृष राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने का हो सकता है दिन
  • मिथुन राशि वालों के लिए सकारात्मक सोच रखने का है समय

गुरुवार, 23 जुलाई 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन कई तरह से नए अनुभव देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों के लिए अच्छे परिणामों का इंतजार करने का समय है। कुछ लोगों के लिए करियर में प्रमोशन मिलने का समय है। वहीं, 4 राशियों के लिए दिन कुछ संघर्ष से भरा रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला रह सकता है समय, वृष राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने का हो सकता है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए सकारात्मक सोच रखने का है समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से। 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। कुछ मामले में आपके लिए सफलता तो कुछ में असफलता रह सकता है। कोई अपना ही आपको बातों में उलझाकर आपका फायदा उठा सकता है। अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।

आज का दिन अच्छा रहेगा, अगर कोई निर्णय लेना है तो आज ले सकते हैं। निजी जीवन और कार्य क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के संकेत हैं, लेकिन स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। यदि कोई प्रोजेक्ट आरम्भ कर रहे हैं तो संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं।

  • मिथुन – Seven of Wands

आज का समय आपके लिए खुद पर इंवेस्ट करने का है। अपनी कुछ बातों पर आपको सुधार करने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है। इससे आपको कुछ समय बाद लाभ ही होगा। इसलिए, परिवर्तन को सकारात्मक नजरिए से ही देखें। आपको अपनी योग्यता पर भरोसा रखते हुए, बेहतर काम करने के लिए खुद को प्रेरित करें। आप अपने आप में इतना ना खो जाएं कि दूसरों के अधिकारों और मामलों का ध्यान ना रखें। सभी को महत्व दें। 

  • कर्क – The High Priestess

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष फैसले लेने का रह सकता है। ये आपके लिए दुविधापूर्ण भी रह सकता है लेकिन आपको धैर्य से काम करना होगा। यह ध्यान रखें की आपका निर्णय और आपकी सोच नज़दीकी फायदे की बजाय लम्बे समय तक के फायदे की होनी चाहिए। अपने आप में स्थिरता बनाए रखने की  आवश्यकता है और अपने भावों को नियंत्रण में रखने का भी प्रयास करें।

  • सिंह – The Hermit

आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है, जो अपने लिए किसी पार्टनर की तलाश में हैं। कुछ लोगों के साथ आपकी नोंकझोंक हो सकती है। किसी की बातों को दिल पर न लें। आज कार्यों में विलम्ब हो सकता है, कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है, तनाव न लें, अपने प्रयास निरंतर करते रहें। निजी जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो की भविष्य में आपके विचारों पर सकारत्मक प्रभाव डालेगा। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाएं रखें।

  • कन्या – Three of Wands

आज का दिन दिलचस्प रहेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे भविष्य में अच्छे सम्बन्ध स्थापित होंगे। परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी, बीती बातों को लेकर अत्यधिक परेशान न हों। जीवन में जो गतिहीनता आ गई थी वह जल्द ही दूर होगी। आपको अच्छे अवसर मिल रहे हैं, उनका पूरा लाभ उठाएं। आज स्थान परिवर्तन का कोई अवसर मिल सकता है। रिश्तों में थोडा संयम बनाए रखें।

  • तुला – Eight of Swords

आज का दिन आपके लिए उन फैसलों या बातों का सामना करने का है, जो आप कुछ समय से टालने की कोशिश कर रहे थे, या उनसे बच रहे थे। आपको आज वास्तविक परिस्थितियों के बारे में विचार करना ही होगा। चीजों को टालना आपको भारी पड़ सकता है। किसी भी परिस्थिति में अपने बारे में अवश्य सोचें और  निर्णय लेते समय गिल्टी न महसूस करें। कभी कभी एक अच्छे भविष्य के लिए निर्भयता से कदम उठाने चाहिए।

  • वृश्चिक – The Emperor

आज आप किसी मामले में को लेकर अलग-अलग विचारों में उलझे रह सकते हैं। किसी निर्णय को लेकर परेशान न हों, उसके बारे में पूरी जानकारी मिलने तक का इंतज़ार करें। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें। आज भावनाओं की अधिकता रहेगी जिस कारण आज लिया हुआ निर्णय गलत भी हो सकता है। अपने गुस्से को शांत रखने का प्रयास करें। अपने आत्मविश्वास में आज कमी न होने दें।

आज का दिन आपके लिए फिजूल की बहस से बचने और पुरानी बातों को भूलने का है। समय विपरीत हो सकता है। परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी परन्तु इतनी बुरी भी नहीं की आपको कोई परेशानी हो। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। वर्तमान स्थिति को स्वीकार करें क्योंकि वर्तमान में ही भविष्य का निर्माण होता है।

आज आप फिजूल परेशानियों में उलझे रह सकते हैं। इस कारण आपके मन में तनाव बढ़ेगा और सेहत पर भी नकारात्मक असर होगा। आपके जीवन में बहुत से निहित  वरदान हैं, उन्हें पहचानने के प्रयास करें, केवल परेशानियों पर फोकस न करें। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। व्यर्थ की परेशानियों में अपना दिन न खराब करें। आज परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं, इनसे प्रभावित न हों और अपना संयम बनाकर रखें।  

  • कुम्भ – The Hanged Man

आज आप अपने विचारों को व्यक्त करने में थोड़ी परेशानी का सामना कर सकते हैं। इस कारण आपको कुछ घुटन सी भी रहेगी। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, उचित समय का इंतज़ार करें। दूसरों के विचारों और बातों से इतना प्रभावित न हों की आपकी सेहत पर असर हो। कुछ समय से चली आ रही परेशानी जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ रहा है, उसका हल जल्द ही मिल जाएगा। थोड़ा समय मेडिटेशन के लिए जरूर निकालें।

  • मीन – Nine of Swords

आज का दिन आपके लिए पुराने झगड़ों और गलतफहमियों से मुक्ति मिलने का है। आप अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएंगे और बाकी अन्य गैर-जरूरी चीजों से आपका फोकस हट सकता है। अपने व्यापार या व्यवसाय के विस्तार को लेकर किसी योजना पर आप गंभीरता से विचार कर सकते हैं। मन से किसी भी प्रकार के भय को मिटा दें। आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आयेंगे।

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *