Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Rashifal July Month 2020 | July 2020 Ka Masik Rashifal (Monthly Horoscope) For EVERY Zodiac Sign (Aries Mesh, Taurus Vrishab, Gemini Mithun, Cancer Karka)

एक महीने पहले

  • कॉपी लिंक
  • सिंह और धनु राशि वालों के लिए रहेगा मिला-जुला समय, बढ़ सकती हैं 4 राशियों की मुश्किलें

जुलाई में ग्रहों की विशेष स्थिति का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार इस महीने 12 में से  6 राशियों के लिए समय अच्छा रहेगा। जुलाई में मेष, वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में सितारों का साथ मिलेगा। सोचे हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। इनके अलावा मिथुन, कर्क, मकर और मीन राशि वाले लोगों को पूरे महीने संभलकर रहना होगा। इनके अलावा सिंह और धनु राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। 

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – इस महीने आपकी जॉब और बिजनेस में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर यात्रा हो सकती है, लेकिन आपको सावधानी रखनी होगी। कामकाज में मेहनत के साथ इनकम भी बढ़ सकती है। लव लाइफ के समय अच्छा रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से आपको बचना होगा। इस महीने टैक्स, कर्जा या किरायदारी संबंधी मामलों में उलझने बढ़ने की संभावना है। सेहत के नजरिये से ये महीना आपके लिए ठीक है, लेकिन आपको दांत संबंधी समस्या हो सकती है।

वृष – महीने की शुरूआत में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस महीने प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बन रहे हैं। बड़ा पद या कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भी हो सकते हैं। दूर स्थानों की यात्रा होने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और शांति से किसी बात पर निर्णय ले पाएंगे। संतान पक्ष से भी फायदा होगा। परिवार से भी पूरा सहयोग मिलेगा। इस महीने अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। जोखिम भरे फैसले लेने से भी आपको बचना होगा। वाहन और मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें।

मिथुन – इस महीने आपको संभलकर रहना होगा। अधिकारी या किसी बड़े व्यक्ति से विवाद हो सकता है। जॉब या बिजनेस में साथ काम करने वाले के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। इनकम तो होगी, लेकिन खर्चा भी बढ़ जाएगा। दौड़-भाग और तनाव वाला समय रहेगा। हालांकि नए लोगों से मदद मिल सकती है। जिससे आपको कुछ रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस महीने कुछ भी नया करने से बचना होगा। इस महीने आपको परिवार से सहयोग नहीं मिल पाएगा। सेहत संबंधी मामलों में सावधान रहना होगा।

कर्क – इस महीने ग्रहों की स्थिति आपके लिए ठीक नहीं है। कामकाज में सावधानी रखनी होगी। जॉब और बिजनेस के बड़े फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। विवाद होने की संभावना है। लेन-देन, निवेश और बचत को लेकर योजनाएं तो बनेंगी, लेकिन पूरी नहीं हो पाने से तनाव बढ़ेगा। संतान को लेकर चिंता रहेगी। इस महीने इनकम तो होगी, लेकिन पैसा खर्च भी हो जाएगा। परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। परिवार में किसी के साथ मनमुटाव भी हो सकता है। दोस्तों से मदद मिल सकती है और उनके साथ समय भी बीतेगा।

सिंह – इस महीने जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। नया काम शुरू हो सकता है। आपकी पुरानी योजनाओं पर काम हो सकता है। आपके बातचीत के तरीके से कुछ लोग भी प्रभावित हो सकते हैं। ऑफिस में अच्छी इमेज बन सकती है। इनके अलावा आपको निवेश के मामलों में संभलकर रहना होगा। गलत जगह पैसा लग सकता है। खर्चा भी बढ़ सकता है। कामकाज और मेहनत बढ़ेगी। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। दौड़-भाग और तनाव रहने से ये महीना आपके लिए मिले-जुले असर वाला रहेगा।

कन्या – जॉब और बिजनेस के लिए ये महीना अच्छा रहेगा। इन दिनों में आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके कामकाज की तारीफ भी होगी। रुकावटें दूर हो सकती है। जितनी मेहनत करेंगे उसका फायदा भी मिलेगा। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इन दिनों में आप उन्नति भी करेंगे। कामकाज में नई तकनीक के उपयोग से आप तरक्की कर सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा। विपरित लिंग वाले लोगों से आपको मदद मिल सकती है। कई मामलों में आपको किस्मत का साथ भी मिल सकता है।

तुला – जुलाई में आपको कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। जॉब, बिजनेस और अन्य मामलों में आपके लिए फैसले सही साबित हो सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे आपको फायदा भी मिलेगा। लेन-देन और निवेश के मामलों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। जिससे फायदा भी होगा। लोग आपको कामकाज से खुश रहेंगे। आप खुद के साथ दूसरों को भी फायदा पहुंचाएंगे। राजनैतिक लोगों से मदद मिल सकती है। इस महीने आप सोच-समझकर फैसले लेंगे और आगे बढ़ेंगे। सेहत के मामलों में सावधान रहें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।

वृश्चिक – आर्थिक स्थिति के नजरिये से ये महीना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इन दिनों में आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में फायदे के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना बन रही है। जॉब में बड़ी जिम्मेदारी और बिजनेस में बड़े सौदे मिल सकते हैं। हालांकि कामकाज की जगह पर बदलाव होने के भी योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। परिवार या खुद के लिए महत्वपूर्ण खरीदारी हो सकती है। लव लाइफ को लेकर सावधान रहना होगा। तनाव बढ़ सकता है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

धनु – आपकी राशि के लिए समय मिला-जुला रहेगा। इस महीने जॉब और बिजनेस में तरक्की तो मिल सकती है लेकिन खर्चा भी बढ़ सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी और पद मिलने की संभावना है। लेकिन यात्राएं और परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। चिंता बढ़ेंगी। परिवार और जीवनसाथी से मतभेद होने की आशंका है। विवाद हो सकता है। आपकी कही कोई बात दूसरों को परेशान कर सकती है। बोला गया झूठ भी पकड़ा जा सकता है। गुप्त बातें उजागर होने के योग बन रहे हैं। चोट और दुर्घटना की आशंका है।

मकर – पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आपके लिए समय ठीक नहीं है। घर परिवार का कोई मामला ज्यादा ही उलझ सकता है। इससे तनाव बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। आपके अपने ही लोग कुछ मामलों में आपको गलत समझेंगे। दिखावे के कारण आपको लोन भी लेना पड़ सकता है। आपका झुठ पकड़ा जा सकता है। जिससे आपकी इमेज खराब हो सकती है। साथ के कुछ लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है।  

कुंभ – जुलाई में भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण योजनाएं बन सकती हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोर्ट केस और अन्य विवादों में आपको विजय मिल सकती है। नई नौकरी या नए बिजनेस की योजनाएं बनेंगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। प्रॉपर्टी के मामलों में महत्वपूर्ण फैसले होने के योग बन रहे हैं। आप अपनी सूझ-बूझ से मुश्किलों से निपट लेंगे। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान संबंधी मामलों में परेशानियां कम होंगी। संतान की सेहत अच्छी रहेगी। इस महीने आपको चोट लग सकती है। आपकी सेहत ठीक नहीं रहेगी।

मीन – इस महीने आपको संभलकर रहना होगा। नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। खुद पर और परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। कामकाज की चिंता से परेशान हो सकते हैं। जिम्मेदारियों में भी उलझ सकते हैं। इस महीने कामकाज में आपके फैसले गलत हो सकते हैं। मेहनत और दौड़भाग बढ़ सकती है। इस महीने कोई आप पर झूठा आरोप भी लगा सकता है। दुश्मनों के कारण आपकी मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। साथ और आसपास के लोग आपकी बातों का गलत मतलब भी निकाल सकते हैं। इस महीने आप अपने कामकाज से असंतुष्ट भी रह सकते हैं।

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *