Strange IndiaStrange India


  • Hindi News
  • National
  • Priyanka Gandhi House Update | Congress Leader And Aicc General Secretary Priyanka Gandhi Vadra Vacates Government Bungalow

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सरकार ने प्रियंका गांधी को 31 जुलाई तक बंगला खाली करने का नोटिस दिया था। लेकिन, उन्होंने समय से पहले ही बंगला संबंधित विभाग के हवाले कर दिया।

  • एसपीजी सुरक्षा हटने के बाद 1 जुलाई को बंगला खाली करने के लिए मिला था नोटिस
  • पिछले साल नवंबर में केंद्र सरकार ने एसपीजी सुरक्षा वापस लेकर जेड प्लस सुरक्षा दी थी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। प्रियंका ने गुरुवार को दिल्ली के लुटियन जोन स्थित लोदी एस्टेट का सरकारी बंगला लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया। सरकार ने प्रियंका को 31 जुलाई तक बंगला खाली करने का नोटिस दिया था। लेकिन, उन्होंने समय से पहले ही बंगला संबंधित विभाग के हवाले कर दिया।

1 जुलाई को जारी हुआ था नोटिस
प्रियंका को बंगला 1997 में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) सुरक्षा मिलने के बाद आवंटित किया गया था। केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस लेते हुए उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दे दी थी। इसके बाद 1 जुलाई को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने प्रियंका को बंगला खाली करने का नोटिस दिया था। उन्हें सभी बकाया भुगतान के लिए भी कहा गया था।
नोटिस के मुताबिक, कांग्रेस नेता के पास अब जेड प्लस सुरक्षा है। ऐसे में वह सरकारी बंगले की हकदार नहीं है।

प्रियंका ने सभी बकाये का भुगतान भी किया : एआईसीसी
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने बंगले की चाभी लोक निर्माण विभाग को सौंप दी है। एआईसीसी ने ये भी बताया कि बंगले को अच्छी कंडीशन में हैंडओवर किया गया है। बताया गया कि जब दिल्ली में स्थाई रूप से रहने की व्यवस्था नहीं हो जाती, प्रियंका अस्थाई आवास में रहेंगी। एआईसीसी ने बताया कि प्रियंका ने सभी बिजली, पानी समेत पिछले सभी बकाये का भुगतान भी कर दिया है।

ये भी पढ़ सकते हैं…

प्रियंका यूपी में बनाएंगी पॉलिटिकल बेस कैंप, इंदिरा गांधी की मामी के घर में शिफ्ट होंगी प्रियंका, लखनऊ के इस घर में जनवरी से चल रहा मरम्मत का काम पूरा

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *