Strange IndiaStrange India


41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • वृष, तुला और मीन राशि वाले लोग बच जाएंगे सितारों के अशुभ असर से

मंगलवार को व्यघात और मुसल नाम के 2 अशुभ योग बनने से मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 3 राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। तनाव भी बढ़ सकता है। इन राशियों के लोगों के कामकाज में रुकावटें भी आ सकती है। इनके अलावा मेष, कर्क, सिंह, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा। वहीं वृष, तुला और मीन राशि वाले लोग सितारों के अशुभ असर से बच जाएंगे।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज आपका अपने प्रिय जनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। आप में नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता है। आज भी आपके इसी गुण के तहत अधिकतर कार्य संपन्न होंगे। तथा आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।
नेगेटिव – आजकल आपका अधिकतर समय समाज सेवी संस्थाओं के साथ व्यतीत हो रहा है। परंतु परिवार की जरूरतों संबंधी कार्यों के प्रति भी ध्यान रखना आवश्यक है। अन्यथा वे लोग नाराज हो सकते हैं। इस समय कोर्ट में मुकदमा संबंधित कार्यों में कुछ दिक्कत उत्पन्न होगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय उत्तम चल रहा है। आपको अपनी मेहनत तथा योजनाओं में उचित सफलता मिलेगी। भविष्य की योजनाओं को मूर्त रूप देने की कोशिश करेंगे। परंतु अपनी सामथ्र्य से अधिक पैसा उधार ना लें, क्योंकि चुकाना मुश्किल हो जाएगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सौहार्द पूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। अपने खान-पान के प्रति लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- आज अधिकतर समय घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। तथा रिलेक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनाएं भी बनेगी। अच्छा पहनावा और खानपान आपका महत्वपूर्ण गुण है। आज इन्हीं गुणों को और दिखाने में भी समय व्यतीत करेंगे।
नेगेटिव- परंतु दिन के दूसरे पक्ष में किसी प्रकार की चिंता उत्पन्न हो सकती हैं। विरोधी जलन की भावना से आपके बारे में कुछ अफवाहें फैला सकते हैं। परंतु इसका आपके मान-सम्मान पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसलिए निश्चिंत होकर अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपने मन मुताबिक कार्यप्रणाली रखने के लिए थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है। परंतु आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति में सफल भी होंगे। आपके कार्य करने की तकनीक नई व फुर्तीली होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों का भी अपने ऑफिस में दबदबा बना रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। तथा परिवार के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जोड़ों में दर्द जैसी हल्की-फुल्की समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- आपने उपलब्धि, लक्ष्य और उम्मीद संबंधी जो सपने संजोए थे काफी हद तक पूरे होने वाले हैं। इसलिए पूरे जोश व मेहनत के साथ अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहे। स्वयं को साबित करने के लिए ग्रह स्थितियां बेहतरीन समय का निर्माण कर रही है।
नेगेटिव- परंतु आज कोई अप्रिय समाचार भी मिल सकता है। जिसकी वजह से मन कुछ उदास रहेगा। वाहन खराब होने से काफी बड़ा खर्चा सामने आएगा। अगर घर में किसी नवीन वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी की योजना बन रही है, तो आज स्थगित ही रखें। क्योंकि अभी उचित समय नहीं है।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय सफल रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति या उच्चाधिकारी से विवाद या झगड़ा हो सकता है। जिसकी वजह से आपकी नौकरी में परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखना अति आवश्यक है।
लव- आप प्रबलता से प्रेम और रोमांस के विचारों की तरफ आकर्षित होंगे। पति-पत्नी के बीच भी संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अन्यथा पेट खराब रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- बच्चों के भविष्य संबंधी कोई प्लानिंग व योजना बनेगी। तथा निवेश संबंधी कार्य संपन्न होंगे। दिल की बजाए दिमाग से काम लंे। हिम्मत और साहस के बल पर असंभव कार्य को भी आसानी से संभव बना लेंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से मामूली सी बात पर कहासुनी हो जाएगी। जिसकी वजह से आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। कोई बाहरी व्यक्ति आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। अत्यधिक सचेत रहने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- कामकाज का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक मामलों में आपका निवेश आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। परंतु अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर अवश्य रखें क्योंकि आपकी पीठ पीछे किसी प्रकार के नुकसान होने की भी आशंका है।
लव- परिवार तथा व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान व सिर दर्द रहेगा। थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से फ्रेशनेस महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा। तथा समय रोचक व ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में व्यतीत होगा। पुराने मित्रों के साथ मेलजोल खुशनुमा यादों को ताजा करेंगे। ध्यान, योग आदि में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर मन में तरह-तरह के अशुभ ख्याल आएंगे। दिखावे के चक्कर में कर्जा लेने से बचें। क्योंकि चुकाना मुश्किल हो जाएगा। बच्चों की पढ़ाई के प्रति लापरवाही रहेगी तथा मौज मस्ती में अधिक ध्यान रहेगा।
व्यवसाय- कैरियर से संबंधित जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक निराकरण होगा। आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। नौकरी में टारगेट पूरा ना होने की वजह से बॉस या अधिकारियों की डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है।
लव- बच्चों की समस्या को लेकर पति-पत्नी में नोकझोंक रहेगी। बेहतर होगा कि आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकालें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम करने की वजह से सर्वाइकल या गर्दन में दर्द जैसी समस्या रहेगी। थोड़ा समय व्यायाम करने में भी व्यतीत करें ।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- आज का दिन मिश्रित फल प्रदान करेगा। किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का सही समय है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ज्यादा ध्यान रहेगा तथा परीक्षा में सफलता भी प्राप्त होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। आप अपनी सुख-सुविधाओं को नजरअंदाज करके दूसरों के लिए अत्यधिक समय व्यतीत करेंगे। जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय अधिक अच्छा नहीं है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। अपनी योजनाओं व कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। बल्कि गुप्त तरीके से अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करें। ऑफिस का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए भी अवश्य निकालें। ज्यादा मेहनत की वजह से कमजोरी आ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुख-शांति संबंधी कार्यों से प्रारंभ होगी। मित्र से मुलाकात मन को सुकून देगी। धार्मिक कार्यकलापों में भी समय व्यतीत होगा। किसी जन्मदिन या किसी अन्य पार्टी में जाने का अवसर प्राप्त होगा।
नेगेटिव- दिन के दूसरे पक्ष में कहीं से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी जिसकी वजह से आपकी शांति और सुकून छिन जाएगा। संतान की किसी हरकत से मन व्यथित रह सकता है। जल्दबाजी के चक्कर में आपके कई काम अधूरे भी रह जाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से बहुत अधिक मेहनत व परिश्रम करना पड़ेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए यात्रा के योग भी बने हुए हैं।
लव- घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका के मध्य अहम आ जाने से संबंध खराब हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही भी उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- समाजिक संबंधों का दायरा मजबूत होगा। तथा पारिवारिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। घर के सदस्यों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना उन्हें सुरक्षा की भावना प्रदान करेगा। कुछ समय गरीब व असहाय लोगों की मदद में व्यतीत करने से आत्मिक खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- निवेश संबंधी किसी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। क्योंकि कोई कर्मचारी अपना टारगेट पूरा करने के लिए आप से धोखाधड़ी कर सकता है। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- कोई अहम कर्मचारी किसी मजबूरी की वजह से काम छोड़कर जा सकता है जिसकी वजह से काम का दबाव आपके ऊपर बहुत अधिक आ जाएगा। ऑफिस में नौकरी संबंधी मामलों में आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाना पड़ेगा।
लव- पारिवारिक जीवन में संबंधों को मजबूत बनाकर रखने में आपकी प्राथमिकता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है।
स्वास्थ्य- घर के बाहर अपने स्वास्थ्य व खानपान का विशेष ध्यान रखें। लापरवाही के परिणाम खराब हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- आध्यात्मिकता की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। जिससे आपको खुशी व आत्मिक शांति प्राप्त होगी और आप अपने कार्यों को भी पूरे मनोयोग से संपन्न कर पाएंगे। संतान का उनके मनपसंद कॉलेज में एडमिशन होने से तनाव से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- परंतु बैंकिंग कार्य में किसी बात की रुकावट आने की वजह से मन में झुंझलाहट रहेगी। आर्थिक मामलों में हाथ भी तंग हो सकता है। किसी से उधार पैसा बिल्कुल ना लें, इससे आपके आत्म सम्मान को ठेस पहुंच सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कार्य संबंधी व्यवस्था में सुधार आएगा। तथा सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं परंतु समय रहते उनका निवारण भी हो जाएगा। वही नौकरी में भी सभी कार्य समय पर पूरा होने से सुकून भरा समय व्यतीत होगा।
लव- घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा , भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों के बीच व्यवस्थित करेंगे। तथा अपने लिए समय व्यतीत करना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। आप पूरी शिद्दत से अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे।
नेगेटिव- आज कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। बेहतर होगा कि आप उनकी बातों में ना आएं अपने विवेक व बुद्धिमता द्वारा स्थितियों पर अच्छी तरह मनन करें। अत्यधिक काम का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा व हुनर के बल पर उपलब्धियों को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। सभी काम समय पर बनते जाएंगे। ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है। चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य में ही ध्यान लगाएं।
लव- पारिवारिक जिम्मेदारियों से काफी हद तक राहत मिलेगी। प्रेमी/प्रेमिका तथा पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से सिर दर्द रहेगा। एसिडिटी और गैस की समस्या भी परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- नवीन कार्य संबंधी योजना बनेगी। और ये योजनाएं जल्दी ही क्रियान्वित भी हो जाएंगी। घर के निर्माण संबंधी रुके हुए कार्य दोबारा से गति पकड़ेंगे। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद और सलाह से कुछ नए कार्यों से संबंधित रूपरेखा भी बनेगी।
नेगेटिव- परंतु लोगों से संपर्क स्थापित करते समय इस बात का ध्यान रखें कि जिस पर आप सबसे ज्यादा भरोसा या विश्वास करते हैं वही आपके साथ विश्वासघात करेगा। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार भी मिल सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत चलती रहेगी। अपने राज व रहस्य किसी को ना बताएं। गोपनीयता का पूरा ध्यान रखें। काम के प्रति आपके उत्साह व जोश में भी कुछ कमी रह सकती है। आर्थिक मामलों में भी हाथ तंग रहेगा।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। और इसका प्रभाव घर-परिवार पर भी पड़ सकता है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- स्त्रियां जोड़ों के दर्द या स्त्री जनित रोगों की वजह से परेशान रहेंगी। काम के साथ अपना ध्यान रखना भी अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- कुछ समय से आपको जिस वस्तु की तलाश थी आज वह हासिल हो जाएगी। आप बहुत ही खुश मिजाज रहेंगे। तथा आत्म विश्लेषण द्वारा स्वयं की गलतियों में सुधार लाने की भी चेष्टा करेंगे। तथा कई स्तर पर खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत भी करना आपको सफलता देगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी में किए गए कार्यों के कारण हानि भुगतनी पड़ सकती है। आपके कुछ सपने अधूरे रहने की वजह से मन उदास रहेगा। परंतु धीरे-धीरे परिस्थितियां पक्ष में आ जाएंगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी चिंता रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आप अपनी क्षमता व योग्यताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। किसी नए कार्य की रूपरेखा क्रियान्वित करने में सक्षम रहेंगे। मनोनुकूल परिणाम हासिल होंगे तथा सारे प्रयत्न सफल भी रहेंगे।
लव- पति-पत्नी में प्रेम पूर्ण भाव रहेगा। परिवार के साथ रेस्टोरेंट्स में डिनर का प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम के बोझ की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

0



Source link

By AUTHOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *